प्लेट्स के अनुसार यह फ़ारसी 'कलबूत' शब्द का सुजाति है जिस का अर्थ
'काया' होता है.इसका अर्थ चौखटा, दिल, ढ़ाँचा, साँचा भी है. हम इसको जूते
सीने वाले ढांचे के तौर पर जानते हैं. और श्रोतों के अनुसार लेटिन से आया
corpus, corporeal भी इसके सुजाति हैं. यह शब्द भी काया का अर्थ ही देते
हैं.पहलवी में इसका रूप है 'कर्प' और ज़न्द में 'कह्रप' भारोपी मूल है
kwrep जिसका अर्थ शरीर, रूप,दिखावट है. शब्द की और खोज भी की जानी
चाहिए.
बलजीत बासी