23 views
Skip to first unread message

sanjay vyas

unread,
Dec 14, 2011, 11:36:09 AM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
'बाट जोहना' मुहावरे में 'जोहना' देखने या निहारने के अर्थ में है.हिंदी में देखने के लिए जोहना आम प्रचलन में नहीं है,पर गुजराती और राजस्थानी की कुछ बोलियों में ' देखो' कहने के लिए 'जुओ' या 'जो' प्रचलन में है.संतजन विज्ञजन कृपया इस जोहना के बारे में बताएं ये कहाँ से कैसे आया?

eg

unread,
Dec 14, 2011, 11:45:00 AM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
भोजपुरी में 'जोहना' किसी को ढूँढ़ने, खोजने के अर्थ में प्रयुक्त/प्रचलित है।

Vinod Sharma

unread,
Dec 14, 2011, 11:53:21 AM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
शब्दसागर से यह संदर्भ मिलता है
जोहना † : (page 1806)

त्रिभंव मृदु जोहन ।—सूर (शब्द०) । २. तलाश । खोज । ढूँढ़ । ३. प्रतीक्षा । इंतजार ।

जोहना क्रि० स० [सं० जुषण ( = सेवन) अथवा प्रा० जोव ( = देखना)] १. देखना । अवलोकन करना । ताकना

अतः इसका संबंध संस्कृत के जुषण तथा प्राकृत के जोव से प्रतीत होता है। 



2011/12/14 eg <girij...@gmail.com>

sanjay vyas

unread,
Dec 14, 2011, 11:55:48 AM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
जी, प्रतीक्षा में देखने और खोजने/ढूँढने का भाव है,मेरी जिज्ञासा है कि 'जोहना' और जो या जुओ जो कि देखने(और ढूँढने) के लिए काम में लिए जाते हैं, का उद्गम क्या/कहाँ है?

2011/12/14 eg <girij...@gmail.com>

sanjay vyas

unread,
Dec 14, 2011, 11:57:40 AM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
आभार.

2011/12/14 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Madhusudan H Jhaveri

unread,
Dec 14, 2011, 1:42:01 PM12/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
9 [ સં. દ્દશ્ ] स. क्रि.

બહારની વસ્તુનાં રૂપ, રંગ, આકાર વગેરે કેવાં છે તે આંખે કરીને જાણવું; દેખવું; આંખની ઇંદ્રિયથી બહારની વસ્તુનું દર્શન કરવું. સંસ્કૃત દ્દશ્ ઉપરથી જોવું થયું છે, કારણ કે દનો પ્રાકૃતમાં જ થઈ જાય છે.

प्राकृत में कहता है कि द का ज होता है।


मैं ने गुजराती का विश्व कोश देखा। व्युत्पत्ति
"दृश" संस्कृत धातु से दिखाता है।
मेरा अनुमानित क्रम, निम्न दे रहा हूँ।
जानकार टिप्पणी करें।
"दृश" से प्राकृत में {द का--> ज, और श-->स और स-->ह }
तो दृश का दश--> दस-->जस--जॉस-->जोस-->जोह-->फिर  जोहना --जोऽना--जोना
इत्यादि ऐसा अनुमान करता हूं।


From: "sanjay vyas" <sanjay...@gmail.com>
To: shabdc...@googlegroups.com
Sent: Wednesday, December 14, 2011 11:36:09 AM
Subject: [शब्द चर्चा]

Baljit Basi

unread,
Dec 14, 2011, 7:32:45 PM12/14/11
to शब्द चर्चा
मुझे यह जुष् से बना लगता है जिसका संस्कृत में अर्थ विचारना, पड़ताल
करना होता है . इससे बने जोखना का अर्थ अनुमान लगाना, तोलना आदि बने .
जोखना से बने जोहना का पंजाबी में अर्थ अंदाज़ा लगाना, परख करना, होता
है. इसका अर्थ ताकना, देखना भी बन जाता है क्योंकि ताकना, देखना में भी
अंदाज़ा लगाने का भाव है. राह जोहना का अर्थ रास्ता ताकना, राह देखना है.
जोहना का भाव तलाश करना भी है. पड़ताल करने में तलाश करने का भाव निहित
है. रह जोहना का भाव किसी के रस्ते की तलाश करना ही होता है. गुरबानी में
आया है:
पर घरु जोही नीच सनाति
अर्थात में इतना नीच हूँ की दुसरे के घरों की ओर ताकता हूँ. अभी मेरे पास
वकत नहीं इसके बारे और भी लिखूंगा

Baljit Basi

unread,
Dec 19, 2011, 1:22:52 AM12/19/11
to शब्द चर्चा
जोहना का अर्थ देखना बन जाता है. देखना, ताकना में इंतजार करने का भाव भी
आ जाता है.सो बाट जोहना = राह देखना = इंतज़ार करना.
देखने के भाव में इंतजार करने का अर्थ और कई शब्दों, वाकाशों में भी
विकसित हुआ है. सबसे पहले मैं पंजाबी 'उडीक' शब्द लेता हूँ जो शायद
राजस्थानी में भी है. हिंदी की कुछ बोलियों में इसका रूप 'उड़ीक' है. यह
शब्द बना है संस्कृत उदीक्ष् से : उदीक्ष् = उद्+ईक्ष्. ईक्ष् का मतलब
देखना ही होता है. उपेक्षा, समीक्षा, निरीक्षण में भी ईक्ष् धातु को
देखा जा सकता है. 'प्रतीक्षा' का अर्थ भी इंतज़ार है और इसमें में भी
यही धातु है. अरबी ज़बान से आए 'इंतजार' की भी यही कहानी है. इसमें समाये
'नज़र' लफ्ज़ का आर्थ भी देखना ही है. कोई शक न रहे , इस लिए उर्दू
मुहावरा 'इंतजार देखना' भी बन गया, शायद इस लिए कि इंतज़ार में बहुत या
बार बार देखना पड़ता है! अंग्रेज़ी के wait शब्द को ले लो. यह जिस
फ्रांसीसी शब्द से बना है उस का अर्थ निगाह रखना, पहरा देना होता है.
अंग्रेज़ी में पहले इसका अर्थ घातक इरादे से इंतजार करना होता था. पुरानी
अंग्रेज़ी में wait का अर्थ पहरेदार भी होता था. watch और wake भी इसके
सके हैं .वेट में इंतज़ार के अर्थ १४वीं सदी में नोट किये गए. रेस्तोरां
में सेवा के अर्थ बहुत बाद में विकसित हुए और 'वेटर' शब्द भी सामने आया.
लेकिन वेटर का काम ग्रहकों की देख रेख करना है, उनके आर्डरों का इंतज़ार
करना नहीं. wait on का अर्थ ग्राहक की सेवा करना भी है और किसी के दर्शन
पाना भी है.
ऐसे ही एक और अंग्रेज़ी शब्द expect है. यह शब्द 'आशावान प्रतीक्षा' का
अर्थ देता है.इसमें से अगर ex ख़ारिज कर दिया जाये तो बाकी बचता pect
लातीनी spectare से आया है जिस का अर्थ भी देखना ही है. साथ ही यह बात भी
बता दूं कि यह शब्द संस्कृत 'स्पस' का सुजाति है जिस का अर्थ भी देखना
होता है. आखिर में प्रर्तीक्षा के अर्थों में अंग्रेज़ी मुहावरा to look
forward to लेते हैं, यहाँ look साफ़ 'दिखाई' दे रहा है.

On 14 दिस., 11:36, sanjay vyas <sanjayvyas...@gmail.com> wrote:

sanjay vyas

unread,
Dec 19, 2011, 9:49:16 AM12/19/11
to shabdc...@googlegroups.com
शुक्रिया बासी साहब.राजस्थानी में उडीक शब्द प्रतीक्षा करने के भाव में है और इसके क्रिया रूप उडीके, उडीकतो उडीकूं इत्यादि है.
आभार आपका.

2011/12/19 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages