Equity Oil

20 views
Skip to first unread message

सृजन शिल्पी Srijan Shilpi

unread,
May 4, 2012, 6:54:43 AM5/4/12
to शब्द चर्चा
पेट्रोलियम  के क्षेत्र से संबंधित "Equity Oil" को क्या लिखा जाए हिन्दी में? जैसे अंग्रेजी में संक्षेप में लिख दिया जाता है और लोग समझ भी जाते हैं, क्या हिन्दी में ऐसे किसी शब्द से पूरा कंसेप्ट स्पष्ट हो पाएगा? यदि हां, तो वह शब्द क्या हो?


सृजन शिल्पी
Welcome to http://srijanshilpi.com

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
May 4, 2012, 9:42:44 AM5/4/12
to shabdc...@googlegroups.com
इक्विटी आयल का कंसेप्ट क्या है?

2012/5/4 सृजन शिल्पी Srijan Shilpi <srijan...@gmail.com>

पेट्रोलियम  के क्षेत्र से संबंधित "Equity Oil" को क्या लिखा जाए हिन्दी में? जैसे अंग्रेजी में संक्षेप में लिख दिया जाता है और लोग समझ भी जाते हैं, क्या हिन्दी में ऐसे किसी शब्द से पूरा कंसेप्ट स्पष्ट हो पाएगा? यदि हां, तो वह शब्द क्या हो?


सृजन शिल्पी
Welcome to http://srijanshilpi.com



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

हंसराज सुज्ञ

unread,
May 4, 2012, 10:09:07 AM5/4/12
to शब्द चर्चा
अंग्रेजी में 'Equity Oil' किस आशय से प्रयोग होता है? यदि स्पष्ट हो तो समानार्थी ढ़ूंढ़ना आसान हो जाय?


 सविनय,
हंसराज "सुज्ञ"




Date: Fri, 4 May 2012 16:24:43 +0530
Subject: [शब्द चर्चा] Equity Oil
From: srijan...@gmail.com
To: shabdc...@googlegroups.com

Madhusudan H Jhaveri

unread,
May 4, 2012, 12:52:37 PM5/4/12
to shabdc...@googlegroups.com
डॉ. दिनेशराय जी,
यह शब्द अर्थ-शास्त्र में योजा जाता है।
जब वस्तु बिकती नहीं है। तो कमसे कम कितने में बेचने पर न लाभ होगा, न हानि होगी, ऐसी कीमत आलेख (graph) से निकाली जाती है। जिस बिन्दु पर लाभ-हानि की रेखाओं का  छेद होता है, उस बिन्दु को Break Even point कहा जाता है।
दूसरा संदर्भित शब्द Equity है।
Equity का अर्थ गिरवी रखने लायक वस्तु, या वस्तु की अनुमानित (बाजार की स्थिति के अनुसार) कीमत।जिस कीमत पर बेचने में कोई कठिनाई अपेक्षित न हो। इस कीमत के आधार पर बँक ऋण देती है।
===========================================================
यह पारिभाषिक शब्दावली की भाषा से जुडा हुआ शब्द (लगता) है।
ऐसी स्थिति में उसे एक शब्द में अनुवादित करना,एक समस्या ही है।
मैं ने तकनिकी अर्थ शास्त्र (अंग्रेज़ी में) पढाया है। तकनिकी-अर्थ शास्त्र (Engineering Economy-कहलाता है)
===================( लाभ-हानि रहित)शब्द मुझे Break-even के लिए सूझता है।
Equity के लिए गिरवी वस्तुका अनुमानित बाजार मूल्य
लगता है, कि वाक्यों द्वारा ही (शायद) अनुवादित करना उचित होगा।

शायद शब्दावली आयोग से कुछ सहायता प्राप्त हो।
मधु झवेरी




From: "दिनेशराय द्विवेदी" <drdwi...@gmail.com>
To: shabdc...@googlegroups.com
Sent: Friday, May 4, 2012 9:42:44 AM
Subject: Re: [शब्द चर्चा] Equity Oil

lalit sati

unread,
May 4, 2012, 11:59:31 PM5/4/12
to shabdc...@googlegroups.com
इसके कंसेप्ट और संदर्भ पर तो सृजनशिल्पी ही प्रकाश डाल सकते हैं किंतु Equity crude oil होता है - The proportion of production that a concession owner has the legal and contractual right to retain. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने इसके लिए "इक्विटी तेल" लिखा है।

2012/5/4 Madhusudan H Jhaveri <mjha...@umassd.edu>

Anil Janvijay

unread,
May 5, 2012, 12:29:17 AM5/5/12
to shabdc...@googlegroups.com
जहाँ तक मुझे पता है, जब कुछ कम्पनियाँ मिलकर किसी तेल उत्पादक परियोजना पर काम करती हैं और उस उत्पादित तेल को आपस में बाँटने का समझौता कर लेती हैं, तो उस परियोजना से निकलने वाले कुल तेल का बँटवारा हो जाने के बाद तेल कुएँ के मालिक के पास जो भी हिस्सा बचता है उसे Equity crude oil  कहते हैं। लेकिन जब यह  Equity crude oil ऊँचे दाम पर बिक जाता है तो उस पर आने वाले खर्च को घटा कर जो लाभ बचता है उसे equity oil benifit कहते हैं। लेकिन मेरी बात ग़लत भी हो सकती है।
कभी मैंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कुछ कॉन्ट्रेक्टों का अनुवाद किया था, तब मुझे यह बात इसी तरह से समझाई गई थी।

2012/5/5 lalit sati <lalit...@gmail.com>



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें


Moscow, Russia
+7 495 422 66 89 ( office)
+7 916 611 48 64 ( mobile)

सृजन शिल्पी Srijan Shilpi

unread,
May 6, 2012, 5:11:11 AM5/6/12
to shabdc...@googlegroups.com
कंसेप्ट और संदर्भ  वही है जिसका उल्लेख  कुछ साथियों ने किया है यहां पहले। पर उसे हिन्दी में क्या लिखा जाए...? और जो लिखा जाएगा क्या उससे बात स्पष्ट हो जाएगी?

2012/5/5 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>



--
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages