बँदरगाह

263 views
Skip to first unread message

farid khan

unread,
Aug 14, 2010, 6:40:12 PM8/14/10
to शब्द चर्चा
बँदरगाह में बँदर का क्या मतलब है ?

अविनाश वाचस्पति

unread,
Aug 14, 2010, 8:10:47 PM8/14/10
to shabdc...@googlegroups.com
बंदर से आशय
ऐसी जगह है
जहां पर खड़े 
रहने के लिए
पानी के कारण
उछलते-कूदते
रहना पड़ता है
सादर/सस्‍नेह

अविनाश वाचस्‍पति

2010/8/15 farid khan <kfari...@gmail.com>

बँदरगाह में बँदर का क्या मतलब है ?

narayan prasad

unread,
Aug 14, 2010, 8:21:27 PM8/14/10
to shabdc...@googlegroups.com
बन्दरगाह और बन्दर दोनो शब्दों का एक ही अर्थ है - जहाज के रुकने ठहरने की जगह, पत्तन, port । यहाँ बन्दर शब्द फारसी का है । हिन्दी शब्द बन्दर का अर्थ वानर है ।
---नारायण प्रसाद

अभय तिवारी

unread,
Aug 14, 2010, 11:25:59 PM8/14/10
to शब्द चर्चा
बंदर अरबी शब्द है जिसका अर्थ है समुद्र तट, (बहु० बनादिर)।
गाह तो फ़ारसी है स्थान के लिए प्रयुक्त होता है, कभी-कभी काल के लिए भी,
यहाँ स्थान से अर्थ है।
और सही शब्द 'बँदर' नहीं 'बंदर' है।
बंदरगाह तो आप समझते ही हैं।

अजित वडनेरकर

unread,
Aug 15, 2010, 6:56:19 PM8/15/10
to shabdc...@googlegroups.com
इस पर भी नज़र डाली जा सकती है-

बंदरगाह से बंदर की रिश्तेदारी ...


2010/8/15 अभय तिवारी <abha...@gmail.com>



--
शुभकामनाओं सहित
अजित
http://shabdavali.blogspot.com/

Abhay Tiwari

unread,
Aug 16, 2010, 12:07:30 AM8/16/10
to shabdc...@googlegroups.com
अजित भाई, आप का लेख पढ़ कर संशय में पड़ गया.. सम्भव है कि यह फ़ारसी ही शब्द हो.. अपने रूप रंग में तो फ़ारसी लगता ही है.. साथ है अधिकतर जगहों पर इसे फ़ारसी मूल का ही बताया है.. एक मद्दाह के कोष को छोड़कर.. इसके अरबी होने के पक्ष में एक दूसरी बात और थी.. वह ये कि इसका बहुवचन फ़ारसी रीति के अनुसार बन्दरहा नहीं है.. बल्कि अरबी रीति के अनुसार बनादिर है..
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages