बाल ठाकरे

335 views
Skip to first unread message

Baljit Basi

unread,
Nov 18, 2012, 11:32:51 AM11/18/12
to शब्द चर्चा
कहा जाता है कि बाल ठाकरे के पिता केशव सीताराम अंग्रेजी नावलिस्ट विलिअम
मेक्पीस थैकरे के प्रशंसक थे इस लिए उन्हों ने अपना उपनाम थैकरे रखा जो
बाद में उसके पुत्र ने भी अपनाया . मैं जानकार साथिओं से पूछना चाहता
हूँ कि थैकरे से ठाकरे कैसे बन गया ? क्या उनके पिताजी इसको ऐसे ही
पढ़ते होंगे?
बलजीत बासी

eg

unread,
Nov 18, 2012, 11:38:37 AM11/18/12
to shabdc...@googlegroups.com
वह थकारि थे, शत्रुओं को थका देने वाले ;) 


2012/11/18 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

Bharatbhooshan Tiwari

unread,
Nov 18, 2012, 10:29:05 PM11/18/12
to shabdc...@googlegroups.com
<थैकरे से ठाकरे कैसे बन गया ? क्या उनके पिताजी इसको ऐसे ही पढ़ते  होंगे?>

ठाकरे महाराष्ट्र की कायस्थ जाति, जिसे सीकेपी (चंद्रसेनीय कायस्थ प्रभु) कहा जाता है, का एक उपनाम है। बाल ठाकरे भी सीकेपी जाति के हैं। इस ठाकरे परिवार के छोड़कर मैंने आज तक सारे ठाकरे उपनाम वाले लोगों को Thakre लिखते देखा है। इसलिए कहा जा सकता है कि प्रबोधनकार ठाकरे ने भले ही विलियम मेक्पीस थैकरे से प्रभावित होकर अपने उपनाम के हिज्जे (Thackeray) बदल लिए हों, मगर वे इसको "ठाकरे" ही पढ़ते होंगे।



Abhay Tiwari

unread,
Nov 18, 2012, 10:52:52 PM11/18/12
to shabdc...@googlegroups.com
ठाकुर का टैगोर कैसे बना? बसु का बोस कैसे बना? चट्टोपाध्याय, चटर्जी कैसे बना? देहली, डेल्ही कैसे बना? ऐसे बहुतेरे सवाल हो सकते हैं और उनके पीछे कुछ कहानियां भी..   मुखसुख और लिप्यांतर के कारण नाम बदलते ही रहते हैं.. लैफ़्टिनेंट लपटन बन जाता है.. और तमाम ऐसे उदाहरण हैं.. 


संजय | sanjay

unread,
Nov 18, 2012, 11:59:27 PM11/18/12
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे तो ठाकुर से ठाकरे की निकटता लगती है. यह मानता भी रहा हूँ, शायद सत्य न हो. जानने की इच्छा अपनी भी है.


2012/11/19 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>

ठाकुर का टैगोर कैसे बना? बसु का बोस कैसे बना? चट्टोपाध्याय, चटर्जी कैसे बना? देहली, डेल्ही कैसे बना? ऐसे बहुतेरे सवाल हो सकते हैं और उनके पीछे कुछ कहानियां भी..   मुखसुख और लिप्यांतर के कारण नाम बदलते ही रहते हैं.. लैफ़्टिनेंट लपटन बन जाता है.. और तमाम ऐसे उदाहरण हैं.. 





--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani
छवि मीडिया एण्ड कॉम्यूनिकेशन
ए-507, स्मिता टावर, गुरूकुल रोड़,
मेमनगर , अहमदाबाद, गुजरात. 



Madhusudan H Jhaveri

unread,
Nov 19, 2012, 12:12:37 AM11/19/12
to shabdc...@googlegroups.com
महाराष्ट्र में ठाकरे नाम होता है. मेरे कुछ मित्र भी ठाकरे नाम के थे. मेरी पढाई मुम्बई में (मराठी) माध्यम से ही हुयी थी. कक्षा में कुछ ठाकरे नामक सहपाठी भी थे.
ठाकुर से टॅगोर तो माना जाता ही है,---पर ठाकरे का संबंध उसीसे होने की संभावना निश्चित नहीं लगती.
मेरी जानकारी में दोनों की जातियाँ भी अलग ही होती थी/है. नाम तो उसी से निर्णित होते थे.

चांद्रसेनीय कायस्थ प्रभू {(C K P)से भी मिल पाए} --पर खोज करने पर कुछ अधिक जानकारी शायद मिल जाए।
म. झवेरी



From: "संजय | sanjay" <sanjay...@gmail.com>
To: shabdc...@googlegroups.com
Sent: Sunday, November 18, 2012 11:59:27 PM
Subject: Re: [शब्द चर्चा] बाल ठाकरे

Baljit Basi

unread,
Nov 19, 2012, 1:24:20 AM11/19/12
to शब्द चर्चा
भारतभूषण जी की बात सही है। बाल ठाकरे के पिता जी के बारे विकी से यह
जानकारी मिली है:

Keshav Thackeray was born on 17 September 1885 in Panvel. In his
autobiography, Keshav Thackeray writes that one of his ancestors was a
kiladar of the Dhodap fort during the Maratha rule.[1] His great-
grandfather Krishnaji Madhav ("Appasaheb") resided in Pali, Raigad,
while his grandfather Ramchandra "Bhikoba" Dhodapkar settled in
Panvel. Keshav's father Sitaram adopted the lastname "Panvelkar" as
per the tradition, but decided to give his son the surname "Thakre",
which was apparently their traditional family name before their
ancestors moved to Dhodap. An admirer of the India-born British writer
William Makepeace Thackeray, Keshav later anglicized the spelling of
his surname to "Thackeray".
सबी का धन्यवाद
बलजीत बासी
On 18 नव, 22:29, Bharatbhooshan Tiwari


<bharatbhooshan.tiw...@gmail.com> wrote:
> <थैकरे से ठाकरे कैसे बन गया ? क्या उनके पिताजी इसको ऐसे ही पढ़ते  होंगे?>
>
> ठाकरे महाराष्ट्र की कायस्थ जाति, जिसे

> सीकेपी<http://en.wikipedia.org/wiki/Chandraseniya_Kayastha_Prabhu>(चंद्रसेनीय

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages