Infallible का सटीक हिंदी अनुवाद

52 views
Skip to first unread message

पीयूष ओझा

unread,
Jul 11, 2023, 5:33:53 AM7/11/23
to शब्द चर्चा

पोप को infallible कहा जाता है, अर्थात् वे ex cathedra (पोप की हैसियत से) ऐसा कुछ नहीं कह सकते हैं जो धर्मसम्मत न हो। इस संदर्भ में infallible के लिए कोई उचित हिंदी या संस्कृत शब्द? हिंदी शब्दसागर में अमोघवाक् (जिसकी वाणी कभी व्यर्थ न होती हो) है लेकिन मुझे सटीक नहीं लग रहा है।

anil janvijay

unread,
Jul 11, 2023, 5:30:33 PM7/11/23
to शब्द चर्चा
पोप कोअचूक और अटल बातें करने वाला माना जाता है। 
वे जो भी बात कहते हैं, वो रामबाण होती है।
पोप अमोघ (जो वृथा न हो) बातें कहते हैं। 


вторник, 11 июля 2023 г. в 12:33:53 UTC+3, पीयूष ओझा:

पीयूष ओझा

unread,
Jul 11, 2023, 6:43:40 PM7/11/23
to शब्द चर्चा

सुझाव के लिए धन्यवाद। मेरा प्रयास पोप की infallibility के 'पंच परमेश्वर' वाले भाव -- यह असंभव है कि पोप का आधिकारिक वचन धर्मसम्मत न हो -- एक शब्द या अति संक्षिप्त पद में अभिव्यक्त करना है। यह इसलिए आवश्यक है कि मूल पाठ के छोटे से अंश में infallible और infallibility का ज़िक्र चार बार आया है।

Bodhi Sattva

unread,
Jul 12, 2023, 4:34:54 AM7/12/23
to shabdc...@googlegroups.com
पहले अपने प्रश्न पर आएं:

"सटीक" शब्द का अर्थ तो टीका टिप्पणी सहित अनुवाद हुआ! टीका यानी तिलक! यानी विशेष रूप से चिन्ह लगाते हुए अनुवाद!



--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/shabdcharcha/3ab42864-70a0-41a9-aab1-d5b3760d304dn%40googlegroups.com.

anil janvijay

unread,
Jul 12, 2023, 5:26:12 AM7/12/23
to शब्द चर्चा
सटीक का अर्थ समुचित, उचित,  उपयुक्त, यथायोग्य, विश्वसनीय, परिशुद्ध, मौजूँ भी होता है। इसलिए सवाल तो एकदम ठीक है।   

среда, 12 июля 2023 г. в 11:34:54 UTC+3, Bodhisatva:

पीयूष ओझा

unread,
Jul 15, 2023, 5:44:02 PM7/15/23
to शब्द चर्चा

भोपाल के फ़ादर फ़्रांसिस स्करिया से मालूम हुआ कि कैथोलिक चर्च के साहित्य में infallible को अमोघ और infallibility को अमोघता कहा गया है।



On Tuesday, July 11, 2023 at 10:30:33 PM UTC+1 anil janvijay wrote:

Abhay Tiwari

unread,
Jul 26, 2023, 2:36:36 AM7/26/23
to shabdc...@googlegroups.com
पुराना शब्द है; श्रीकृष्ण का नाम भी है: अच्युत

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.

Anil Janvijay

unread,
Jul 26, 2023, 5:40:48 AM7/26/23
to shabdc...@googlegroups.com
वाह ! अभय जी, वाह ! 
क्या दूर की कौड़ी लेकर आए हैं।
एकदम सटीक शब्द।
नतमस्तक हूँ। 



--

Abhay Tiwari

unread,
Jul 26, 2023, 12:47:07 PM7/26/23
to shabdc...@googlegroups.com

Ravi Kant

unread,
Jul 27, 2023, 1:30:47 AM7/27/23
to shabdc...@googlegroups.com
मैंने जब subject देखा तो मुझे भी यही ख़याल आया। फिर अभय जी का देखा तो तसल्ली हुई। अब ज़रा बाल की ख़ाल निकालें तो अच्युत पुराने गुणों के आधार पर यानि कृष्ण के भूत को इंगित करता है, जबकि infallible स्थायी भाव है, जिसमें भविष्य की भी guarantee है। कोई और ख़याल? 

रविकान्त

Sent from my iPhone

On 26-Jul-2023, at 10:17 PM, Abhay Tiwari <abha...@gmail.com> wrote:



Ashutosh Kumar आशुतोष कुमार

unread,
Jul 27, 2023, 12:09:27 PM7/27/23
to shabdc...@googlegroups.com
अच्युत का मूल अर्थ है वह व्यक्ति जिसका वीर्य च्युत नहीं होता, अर्थात जिसका वीर्यपात नहीं होता. इसी अलौकिक गुण के कारण भगवान श्री कृष्ण असंख्य गोपियों के साथ रमण करने में स्कश्म होते हैं. उन्हें अच्युत कहने का कारण भी यही है. Infallible के लिए अमोघ अधिक क़रीबी है.

Ravi Kant

unread,
Jul 27, 2023, 12:47:11 PM7/27/23
to shabdc...@googlegroups.com
ये भी सुना है। शुक्रिया, आशुतोष। अमोघ की जड़ में ऐसा क्या है कि वह अस्त्र का रूढ़ विशेषण हो गया है?

रविकान्त

Sent from my iPhone

On 27-Jul-2023, at 9:39 PM, Ashutosh Kumar आशुतोष कुमार <ashuv...@gmail.com> wrote:



Rangnath Singh

unread,
Jul 27, 2023, 9:28:39 PM7/27/23
to shabdc...@googlegroups.com
अच्युत पर मेरी राय भी आशुतोष जी जैसी है। Infallible का अर्थ है जो कभी गलती न करे। अमोघ भी मुझे सही नहीं लग रहा। उससे बेहतर अचूक होगा लेकिन यह भी पूरी तरह सही अर्थ नहीं देता।

Rangnath Singh

unread,
Jul 27, 2023, 9:37:24 PM7/27/23
to shabdc...@googlegroups.com
रविकांत सर का नुक्ता भी विचारणीय है। अमोघ (व्यर्थ न जाने वाला) अस्त्र के विशेषण के संदर्भ में रूढ़ हो चुका है! हिंदी शब्दसागर में मोघ (व्यर्थ) की एंट्री है लेकिन मैंने कभी किसी साहित्यिक कृति में मोघ का प्रयोग कभी देखा नहीं।

Bodhi Sattva

unread,
Jul 31, 2023, 10:36:55 AM7/31/23
to shabdc...@googlegroups.com
 सत्यार्थ या यथार्थ कैसा रहेगा!

Abhay Tiwari

unread,
Aug 2, 2023, 11:02:57 PM8/2/23
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे याद पड़ता है कि महाभारत में श्रीकृष्ण को दो अर्थों में अच्युत कहा गया है; १) धर्म से अच्युत, और २) अपनी महिमा से अच्युत। 
एक शब्द केवल एक ही अर्थ में प्रयुक्त होगा तो भाषा जड़ हो जाएगी। बस, अर्थ का अनर्थ नहीं होना चाहिए। 

Ravi Kant

unread,
Aug 2, 2023, 11:16:39 PM8/2/23
to shabdc...@googlegroups.com
कुल मिलाकर जनमत अच्युत के पक्ष में है। अभय तिवारी की बात सही है। बस इतना कहूँगा कि प्रयोग के आधिक्य से मानी का रूढ़ होना निहायत आम है। 

रविकान्त

Sent from my iPhone

On 03-Aug-2023, at 8:32 AM, Abhay Tiwari <abha...@gmail.com> wrote:



Ashutosh Kumar आशुतोष कुमार

unread,
Aug 3, 2023, 11:54:13 AM8/3/23
to shabdc...@googlegroups.com
अमोघ वाणी भी होती है. 

जहां तक किसी एक व्यक्ति के infallible होने का सवाल है, भारतीय परम्परा में इसके लिए सटीक शब्द ढूंढना मुश्किल है. भारतीय परम्परा में यह अवधारणा विरल है. कृष्ण, राम, विष्णु या ब्रह्मा भी infallible नहीं हैं. बुद्ध और महावीर भी infallible तो नहीं कहे गए हैं. इस्लामी परम्परा में शायद अकेले नबी को कहा गया हो, मुझे पक्की जानकारी नहीं. बाकी और कोई नहीं . कोई धर्मगुरु infallible नहीं है. 
infallible के लिए अच्युत का प्रयोग तो कृष्ण के साथ बड़ा अन्यायपूर्ण हो जाएगा. वे तो उसी अर्थ में अच्युत हैं, जिस अर्थ में पोप कभी हो नहीं सकते, या कम से कम होना स्वीकार नहीं कर सकते. बेहतर है कोई नया शब्द ही गढ़ लिया जाए. जैसे अमोघजीवन.  

Abhay Tiwari

unread,
Aug 4, 2023, 5:39:22 AM8/4/23
to shabdc...@googlegroups.com
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages