'झरनाठ' का अर्थ

Visto 39 veces
Saltar al primer mensaje no leído

पीयूष ओझा

no leída,
15 nov 2020, 7:16:0515/11/20
a शब्द चर्चा
केदारनाथ सिंह की कविता 'सृष्टि पर पहरा' में यह शब्द आया है:

जड़ों की डगमग खड़ाऊँ पहने
वह सामने खड़ा था
सिवान का प्रहरी
जैसे मुक्तिबोध का ब्रह्मराक्षस –
एक सूखता हुआ लंबा झरनाठ वृक्ष
जिसके शीर्ष पर हिल रहे
तीन-चार पत्ते

गूगलियाने पर एक और प्रयोग नज़र आया है जिससे लगता है कि  इसका अर्थ शायद 'घना' जैसा कुछ है:

'नीतीश कुमार ने सीएम हाउस के परिसर में जामल सबसे झरनाठ आम के पेड़ के नीचे आरसीपी को बुलाइन अउर ठेंठ मागधी बोली में पुछिन ....'

सुधीजनों से सहायता की अपेक्षा में

सादर

पीयूष ओझा







Narayan Prasad

no leída,
15 nov 2020, 8:52:0015/11/20
a shabdc...@googlegroups.com
<< लगता है कि  इसका अर्थ शायद 'घना' जैसा कुछ है: >>

दूसरे वाक्य में आपका अंदाज सही है। झरनाठ = झमाठ, झमेठगर।

परन्तु पहले वाक्य में (अर्थात् कविता में), झरनाठ = जीर्ण-शीर्ण, पुराना, जो अब जल्द झरने (= झड़ने) वाला हो।

सादर
नारायण प्रसाद

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/shabdcharcha/d40701d2-7652-4945-84ec-50ae5b25d3cbn%40googlegroups.com.

lalit sati

no leída,
15 nov 2020, 10:11:4315/11/20
a shabdc...@googlegroups.com

पीयूष ओझा

no leída,
15 nov 2020, 19:18:2815/11/20
a शब्द चर्चा

धन्यवाद, नारायण जी, ललित जी। कविता के संदर्भ में जल्द झरने वाला, मरने के क़रीब आदि सही बैठते हैं।

नारायण जी, यहाँ प्रश्न पूछने से पहले मैंने आपका मगही-हिंदी शब्दकोश टटोला था। वहाँ झमेठगर या वैसा ही कोई शब्द दिखा तो था किंतु उसका अर्थ नही मिला। शायद देखने में मैं कोई ग़लती कर रहा था। झरनाठ वहाँ नज़र नहीं आया था।

निम्न ट्वीट में 'झरनाठ' 'डंडा' या ऐसी ही किसी अर्थ में प्रयुक्त हुआ है ( https://twitter.com/imtryam/status/1037326088064692224 )

'कोइन, सटकी, छड़ी, छिंउकी, फ़ाठा, पैना, झरनाठ, हाथ ,लात, घूँसा मार के ज्ञान देवे वाला गुरु लोगन के शिक्षक दिवस के अवसर पर अनघा अभिनन्दन।'

Narayan Prasad

no leída,
16 nov 2020, 6:15:5516/11/20
a shabdc...@googlegroups.com
भोजपुरी-हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश (वर्धा) के अनुसारः
झरनाठ - पु॰ खूब पका हुआ, सूखा काठ, ज्यादा उम्र का दूल्हा

इस शब्दकोश में 'वरनाठ' (या बरनाठ) की प्रविष्टि नहीं है।

पीयूष ओझा

no leída,
16 nov 2020, 16:52:3816/11/20
a शब्द चर्चा
धन्यवाद, नारायण जी।
Responder a todos
Responder al autor
Reenviar
0 mensajes nuevos