आने वाले कल और बीते हुए कल के लिए एक ही शब्द क्यों

44 views
Skip to first unread message

Chopra

unread,
Feb 12, 2011, 10:45:01 PM2/12/11
to शब्द चर्चा
मित्रो,

निःसंदेह हिंदी समृद्ध भाषा है और इसका शब्द भंडार प्रचुर है। जहाँ
अंग्रेजी में कतिपय संबंधो के लिए केवल aunt है, वहीं हिंदी में चाची,
ताई, बुआ, मौसी, मामी आदि पृथक शब्द हैं जो इसकी शब्द सम्पन्नता के
ज्वलंत उदाहरण हैं। लेकिन कभी-कभी यह जानकर दुखद आश्चर्य होता है कि
हिंदी में बीते हुए कल और आने वाले कल - दोनों के लिए एक शब्द है - कल,
जबकि अंग्रेज़ी में इसके लिए क्रमशः भिन्न शब्द yesterday और tomorrow
हैं।

हालांकि वाक्य पढ़ने के उपरांत अभीष्ट अर्थ ग्रहण किया जा सकता है और कोई
भ्रांति नहीं रहती, लेकिन जहाँ केवल yesterday और tomorrow का अनुवाद
करने की अपेक्षा हो, वहाँ इसे स्पष्ट करने के लिए बीती हुआ और आने वाला
लिखना ही पड़ता है।

इस संबंध में आपके विचार जानने की अभिलाषा है।

शुभकामनाओं सहित,

चोपड़ा

eg

unread,
Feb 12, 2011, 10:48:21 PM2/12/11
to shabdc...@googlegroups.com
आगत 
विगत 

2011/2/13 Chopra <lingua...@gmail.com>

Bodhi Sattva

unread,
Feb 12, 2011, 11:38:45 PM2/12/11
to shabdc...@googlegroups.com
कल मिला था
कल मिलूँगा
यानी जो आज नहीं है वो कल है। इसी तरह आगे के साथ भी है
1-आगे-आगे देखिए होता है क्या( भविष्य के लिए)
2-आगे चना गुरुमातु दए सो लए तुम चाबि(भूत के लिए)
3-भए जे अहहिं जे होइहईँ आगे...(भविष्य के लिए)
4-ये अगले वक्तों के लोग हैं...(अतीत के लिए)

 
2011/2/13 eg <girij...@gmail.com>



--
Dr. Bodhisatva, mumbai
0-9820212573

pramod joshi

unread,
Feb 12, 2011, 11:51:53 PM2/12/11
to shabdc...@googlegroups.com
काम कल शुरू हुआ था जो कल तक चलेगा।

2011/2/13 Bodhi Sattva <abo...@gmail.com>



--
Regards
Pramod K Joshi

Phone- 0120-4151905
Mobile- 9810895128

B-514 Gaur Ganga Apartments,
Sector-4 Vaishali
Ghaziabad-201010


समय मिले तो मेरे ब्लॉग जिज्ञासा को भी पढ़ें http://pramathesh.blogspot.com

Rajendra Swarnkar

unread,
Feb 13, 2011, 12:03:08 AM2/13/11
to shabdc...@googlegroups.com
कल था वो कल नहीं रहेगा  :)

राजेन्द्र स्वर्णकार



2011/2/13 pramod joshi <pjos...@gmail.com>

Anil Singh

unread,
Feb 13, 2011, 12:31:45 PM2/13/11
to shabdc...@googlegroups.com
मित्रगण!
अवधी में बीते हुए कल के लिए काल्हि शब्द है तो आनेवाले कल के लिए बिहान।
क्या हमें अपनी बोलियों/भाषाओं के शब्द खड़ी बोली हिंदी में लेने का क्रम बढ़ा नहीं देना चाहिए?

अनिल

2011/2/13 Chopra <lingua...@gmail.com>

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Feb 13, 2011, 12:35:20 PM2/13/11
to shabdc...@googlegroups.com
हमें बोलियों के शब्दों को हिन्दी लेखन में प्रयोग करना चाहिए। यह मैं भी महसूस करता हूँ कि बोलियों में ऐसे बहुत से शब्द हैं जिन का हिन्दी और दूसरी भाषाओं में विकल्प नहीं मिलता।

2011/2/13 Anil Singh <anil....@gmail.com>



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

narayan prasad

unread,
Feb 13, 2011, 7:04:27 PM2/13/11
to shabdc...@googlegroups.com
<<अवधी में बीते हुए कल के लिए काल्हि शब्द है तो आनेवाले कल के लिए बिहान। >>

मगही में भी पृथक्-पृथक् शब्द हैं - क्रमशः "कल्हे" और "बिहान" ।

-नारायण प्रसाद

2011/2/13 Anil Singh <anil....@gmail.com>

anil janvijay

unread,
Feb 14, 2011, 2:11:22 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
वैसे तो हिन्दी में ’विहान’ और ’उदया’ शब्द भी मैंने आने वाले कल के रूप में पढ़े हैं। लेकिन इन दोनों शब्दों का मतलब ’प्रात:काल’ भी होता है। ये दोनों शब्द साहित्यिक हिन्दी में ’आनेवाले कल के लिए भी उपयोग किए जाते हैं।
===============

2011/2/14 narayan prasad <hin...@gmail.com>



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.kavitakosh.org
www.gadyakosh.org



Moscow, Russia
+7 495 422 66 89 ( office)
+7 916 611 48 64 ( mobile)

narayan prasad

unread,
Feb 14, 2011, 2:25:44 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
<<वैसे तो हिन्दी में ’विहान’ और ’उदया’ शब्द भी मैंने आने वाले कल के रूप में पढ़े हैं।>>

हिन्दी में इस प्रकार का प्रयोग कहीं हुआ हो, यह मेरी स्मृति में नहीं है । मराठी में आनेवाले कल के लिए "उद्या" शब्द का प्रयोग होता है । हो सकता है कि यह संस्कृत के "उदय" शब्द से सम्बन्धित हो ।
---नारायण प्रसाद
2011/2/14 anil janvijay <anilja...@gmail.com>

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Feb 14, 2011, 3:05:10 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
गढ़वाली में भी अलग-अलग हैं। बीते कल के लिये ब्याळी तथा आने वाले कल के लिये भ्वळा (कुछ जगह भ्वौळ)।

मतलब इस मामले में हिन्दी की बोलियाँ इस मामले में हिन्दी से आगे हैं।

१४ फरवरी २०११ १२:५५ अपराह्न को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

संजय | sanjay

unread,
Feb 14, 2011, 6:58:06 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
बोलियों की गंगोत्री से हिन्दी की गंगा निकलती है. बोलियों से शब्दों का प्रवाह रूका नहीं की गंगा सुक जाएगी. अतः आने दें शब्द....

2011/2/14 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>



--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani
छवि मीडिया एण्ड कॉम्यूनिकेशन
ए-507, स्मिता टावर, गुरूकुल रोड़,
मेमनगर , अहमदाबाद, गुजरात. 



Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages