क्या आपने cobbler's foot या cobbler's last के लिए हिंदी में 'करँही' या कोई दूसरा शब्द सुना है?

17 views
Skip to first unread message

पीयूष ओझा

unread,
Jun 16, 2021, 5:36:22 AM6/16/21
to शब्द चर्चा
https://northamptonmuseums.wordpress.com/2019/11/13/shoe-of-the-month-cobblers-foot/


इस लिंक पर दिखाए गए औजार पर जूता चढ़ाकर मोची उसकी मरम्मत करते हैं। अंग्रेज़़ी में इसे  cobbler's foot   या cobbler's last कहते हैं। हिंदी शब्दसागर में 'करँही' मिलता है जिसकी निम्न परिभाषा दी गई है:

करँही karam̐hī संज्ञा स्त्री० [सं० कर+ हिं० गहना] मोचियों या चमारों का एक हाथ लंबा, ६ अंगुल चौड़ा और ३ अंगुल मोटा एक औजार जिसपर जुता सिया जाता है ।

('जूता' की गलत वर्तनी शिकागो विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्करण में है, कागज़ी संस्करण में नहीं।)

परिभाषा से ज़ाहिर है कि करँही cobbler's foot का समानार्थी है।

मेरा प्रश्न: क्या आपने किसी मोची या किसी अन्य व्यक्ति से cobbler's foot के लिए करँही या कोई और शब्द सुना है?

सादर

पीयूष ओझा
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages