अभिभावक और संरक्षक में अन्तर

515 views
Skip to first unread message

Chopra

unread,
Jan 28, 2012, 10:39:26 PM1/28/12
to शब्द चर्चा
समस्त विद्वानों से अनुरोध है कि वे कृपया अभिभावक और संरक्षक के बीच भेद
पर प्रकाश डालने का कष्ट करें।

शुभकामनाओं सहित,

चोपड़ा

Vinod Sharma

unread,
Jan 28, 2012, 10:50:59 PM1/28/12
to shabdc...@googlegroups.com
चोपड़ाजी
मेरे विचार से अभिभावक में सिर्फ Guardian का ही भाव है जबकि
संरक्षक में अभिभावक, जीवन रक्षक, परपालक, रक्षक, सरपरस्त आदि के भाव भी शामिल हैं।
इसके अलावा संरक्षक का प्रयोग निम्न के लिए भी होता है-
रोग निवारक immunizing
बारक  -proof
संग्रहपाल - curator



2012/1/29 Chopra <lingua...@gmail.com>

lalit sati

unread,
Jan 28, 2012, 11:07:14 PM1/28/12
to shabdc...@googlegroups.com
 भावक और रक्षक से इस अंतर को समझा जा सकता है।

मुझे लगता है अभिभावक में जो अनुराग व आत्मीयता का भाव है वह संरक्षक में नहीं है। 

2012/1/29 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Dr. Sheo Shankar Jaiswal

unread,
Jan 29, 2012, 2:59:32 AM1/29/12
to shabdc...@googlegroups.com
अभिभावक और संरक्षक का फर्क समझने के लिए guardian और patron के बीच का अंतर समझना कुछ हद तक सहायक हो सकता है. Patron की भूमिका सहायता-समर्थन तक सीमित होती है. वहां सम्पूर्ण रक्षण की बात नहीं होती. अभिभावक में यह बात होती है. चूंकि संरक्षक उसके पर्याय के रूप में प्रयुक्त होता है, इसलिए उसमें भी सम्यक प्रकार से रक्षा करने वाला भाव माना जा सकता है. Patron और guardian दोनों के लिए हिन्दी में संरक्षक शब्द प्रयुक्त होताहै. लेकिन अंग्रेजी के ये दोनों शब्द अभिभावक के उस अर्थ में प्रयुक्त नहीं होते जो किसी बच्चे के अभिभावक/संरक्षक के सन्दर्भ में होता है. उसके लिए तो guardian ही प्रयोग में आता है. इसलिए कहा जा सकता है कि अभिभावक guardian का हिन्दी पर्याय है, किन्तु वह patron का पर्याय नहीं है, हालाँकि कुछ शब्दकोषों में दोनों के लिए अभिभावक का प्रयोग भी किया गया है. संरक्षक अधिक व्यापक शब्द है अभिभावक की तुलना में. अभिभावक परिवार का ही व्यक्ति हो सकता है, जबकि संरक्षक कोई भी. एक रोचक बात यह है कि अभि+भू से बने अभिभावक का ब्युत्पत्यात्मक अर्थ है तिरस्कार करने वाला. अभिभव कहते हैं तिरस्कार को. लेकिन इसका रूढ़ अर्थ है संरक्षा करने वाला.  
2012/1/29 lalit sati <lalit...@gmail.com>



--
Dr. S S Jaiswal

ई-स्वामी

unread,
Jan 29, 2012, 5:55:12 PM1/29/12
to shabdc...@googlegroups.com
जायसवालजी से बिल्कुल सहमत .. पढ कर मैं भी गार्जियन और पेट्रन शब्दों के माध्यम से ही इसे बताने की सोच रहा था. 
संस्थाओं/समूहों के संरक्षक होते हैं और बच्चों के अभिभावक 
बच्चों के साथ में हम हिन्दी में संरक्षक लगा लेते हैं लेकिन मेरी समझ में वो तब लगाना चाहिए जब बच्चे एकाधिक परिवारों के हों या किसी समूह के आधीन संरक्षित हों - यथा किसी वात्सल्यधाम के बच्चे वहां के प्रबंधक के संरक्षण में होंगे लेकिन वो उनका अभिभावक नहीं भी हो सकता. 
अभिभावक आमतौर पर पालक या पालकों के स्थानापन्न व्यक्ति होता है. 



2012/1/29 Dr. Sheo Shankar Jaiswal <jais...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages