Re: [शब्द चर्चा] differently abled

47 views
Skip to first unread message

lalit sati

unread,
Jul 5, 2016, 7:11:05 AM7/5/16
to shabdc...@googlegroups.com
differently abled का हिंदी अनुवाद क्या होना चाहिए?

Vinod Sharma

unread,
Jul 5, 2016, 8:54:24 AM7/5/16
to shabdcharcha
​भारत के प्रधानमंत्री ने इसके लिए दिव्यांग शब्द दिया है और तब से सभी सरकारी संस्थान इसी शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। भाषा के स्तर यह शब्द सही अर्थ नहीं देता। लेकिन राजा का हुक्म है, तो दूसरा विकल्प कौन बताए, अर्थात बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?​

On Tue, Jul 5, 2016 at 4:41 PM, lalit sati <lalit...@gmail.com> wrote:
differently abled का हिंदी अनुवाद क्या होना चाहिए?

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Rajendra Gupta

unread,
Jul 5, 2016, 9:13:33 AM7/5/16
to shabdc...@googlegroups.com
differently abled का शाब्दिक अनुवाद 'अलग रूप से सक्षम' किया जा रहा है. यह differently abled जैसी ही कृत्रिम अभिव्यक्ति है. आजकल कई समाचार पत्रों में दिव्यांग भी लिखा जा रहा है. वह भी अटपटा सा है. विकलांग या निःशक्तजन के लिए अगर differently abled या 'अलग रूप से सक्षम' जैसा कोई शब्द चाहिए तो क्या विद्वतजन 'विसक्षम' पर विचार करेंगे? 'वि'  में अलग अलग सन्दर्भ में विपरीत का भाव भी रहता है और विशेष का भी. अतः विसक्षम का अर्थ असक्षम भी हो सकता है (वि + दन्त = विदन्त; वि + सृज = विसृज;  वि + क्रय = विक्रय) और विशेष रूप से सक्षम भी (जैसे वि + ज्ञान = विज्ञान; वि + जय = विजय; वि + राज = विराज ) .  


_________
डा॰ राजेंद्र गुप्ता, 16 /32 प्रथम तल, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली - 110060; फ़ोन: (मोबाईल) + 91 9212204551
Dr. Rajendra Gupta, 16/32 First Floor, Rajendra Nagar, New Delhi-110060; Phone: Mobile: + 91 9212204551
Blog: DNA of Words शब्दों का डीएनए  http://dnaofwords.blogspot.com/

On 5 July 2016 at 16:41, lalit sati <lalit...@gmail.com> wrote:
differently abled का हिंदी अनुवाद क्या होना चाहिए?

--

ravi...@sarai.net

unread,
Jul 5, 2016, 10:06:24 AM7/5/16
to shabdc...@googlegroups.com
विसक्षम दिव्यांग से बेहतर है. गांधी जी के हरिजन का हश्र हम जानते हैं. और विसक्षम समुदाय के लोगों का अपना मानना है कि ऐसी विशेष उपाधियाँ petronising ज़्यादा हैं, उपयुक्त कम.

Sent from my iPhone

ashutosh kumar

unread,
Jul 6, 2016, 3:05:52 AM7/6/16
to शब्द चर्चा
मैं  शारीरिक  रूप  से  विकलांग  जन  के  लिए  विदेह  और  मनोविकलांगों  के  लिए  विमन शब्द  का  प्रयोग  करना  पसंद  करता हूँ. मेरी  पसंद का कारण  यह  है  कि  ये  दोनों  शब्द  न  तो  अपमानजनक हैं  , न  ही  सरपरस्ताना. 
इनके  पूर्व प्रचलित  अर्थ  अपनी  जगह  हैं  , लेकिन  प्रसंग  से  वे  इच्छित अर्थ देने से  कभी  चूकते नहीं. ये  वैसे  ही  हैं  जैसे  हम  दृष्टिबाधित लोगों  के लिए  सूरदास  या प्रज्ञाचक्षु का  इस्तेमाल  करते  हैं.
दिव्यांग  तो  विशिष्ट  लोगों  का  मज़ाक  उड़ाने  वाला  शब्द  है . यह   सबसे भयानक  है .

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jul 7, 2016, 11:34:29 AM7/7/16
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे तो दिव्यांग से विकलांग बेहतर लगता है। विकार युक्त अंग को दिव्य कहना तो उपहासजनक सा लगता है। दिव्यांग बिलकुल अनुपयुक्त लगता है। विकलांग शब्द में क्या बुराई थी?

5 जुलाई 2016 को 6:24 pm को, Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com> ने लिखा:



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit.NET

Vinod Sharma

unread,
Jul 7, 2016, 12:18:51 PM7/7/16
to shabdcharcha
​सही है, विकलांग और विमंदित शब्द बहुत समय से प्रचलन में हैं और मुझे भी लगता है कि इन प्रचलित शब्दों का विकल्प खोजने की कोशिश करने के लिए कोई कारण नहीं है।​

Madhusudan H Jhaveri

unread,
Jul 8, 2016, 1:04:50 AM7/8/16
to shabdc...@googlegroups.com
विनोद ज, और शर्मा जी---ऐसे और भी उदाहरण हैं।
जैसे अंध व्यक्ति के लिए "प्रज्ञाचक्षु" का प्रयोग किया जाता है।
भद्दा जो भद्र से निकला हुआ है, आज उसका अर्थ उलटा हो गया  है।
प्रवीण का अर्थ भली प्रकार वीणा बजाने वाला होता था। आज अर्थ विस्तार हुआ है।
कटु और तिक्त के अर्थ (हिन्दी में) बोलचाल में उलटे हो गए हैं।
शायद विचार करने पर एक छोटा निबंध बन जाए।

डॉ. मधुसूदन


----- Original Message -----
From: Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>
To: shabdcharcha <shabdc...@googlegroups.com>
Sent: Thu, 07 Jul 2016 12:18:30 -0400 (EDT)
Subject: Re: [शब्द चर्चा] differently abled

​सही है, विकलांग और विमंदित शब्द बहुत समय से प्रचलन में हैं और मुझे भी लगता है कि इन प्रचलित शब्दों का विकल्प खोजने की कोशिश करने के लिए कोई कारण नहीं है।​
2016-07-07 21:04 GMT+05:30 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>:
मुझे तो दिव्यांग से विकलांग बेहतर लगता है। विकार युक्त अंग को दिव्य कहना तो उपहासजनक सा लगता है। दिव्यांग बिलकुल अनुपयुक्त लगता है। विकलांग शब्द में क्या बुराई थी?

5 जुलाई 2016 को 6:24 pm को, Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com> ने लिखा:

​भारत के प्रधानमंत्री ने इसके लिए दिव्यांग शब्द दिया है और तब से सभी सरकारी संस्थान इसी शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। भाषा के स्तर यह शब्द सही अर्थ नहीं देता। लेकिन राजा का हुक्म है, तो दूसरा विकल्प कौन बताए, अर्थात बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?​

On Tue, Jul 5, 2016 at 4:41 PM, lalit sati <lalit...@gmail.com> wrote:
differently abled का हिंदी अनुवाद क्या होना चाहिए?



--

You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.

For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.



--

You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.

For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit.NET



--

You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.

To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.

For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

Anil Janvijay

unread,
Jul 8, 2016, 4:56:10 PM7/8/16
to shabdc...@googlegroups.com
विकलांग से अच्छा कोई शब्द नहीं है। और दिव्यांग वैसा ही लगता है, जैसे हम प्रधानमन्त्री को ’दिव्यमन्त्री’ कहना शुरू कर दें।
Anil Janvijay
http://kavitakosh.org/
http://gadyakosh.org/

Moscow, Russia
+7 916 611 48 64 ( mobile)

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Jul 8, 2016, 10:13:59 PM7/8/16
to shabdc...@googlegroups.com
मैं अनिल जनविजय से सहमत हूँ।

दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

Parvez Akhtar

unread,
Jul 27, 2016, 2:40:56 PM7/27/16
to शब्द चर्चा
इसका एकदम सटीक पर्याय तो सम्भव नहीं है, लेकिन नया शब्द गढ़ने में कोई हर्ज भी नहीं है -  'अन्यथा योग्य' ! 

dhirendra pandey

unread,
Jul 27, 2016, 9:51:49 PM7/27/16
to shabdc...@googlegroups.com

सवाल ये है कि किसी को हमेशा बोलचाल में विकलांग तो कहा नही जायेगा किसी लिखत पढ़त में ही कहेंगे तो उसमें दिव्यांग का प्रयोग फ़ालतू है विकलांग एक मान्य शब्द हो चुका है सरकारी लिखत पढ़त में भी सो इसे बदलने की जरूरत नहीं है , दिव्यांग थोड़ी हँसी उडाता सा भी लगता है


--

अजित वडनेरकर

unread,
Jul 28, 2016, 2:46:07 AM7/28/16
to shabdc...@googlegroups.com
धीरेन्द्र, आपसे सहमत हूँ। दिव्यांग ऐसा शब्द है जिसे एजेंडे के तहत लाया गया है। व्याख्या तो किसी एक अक्षर तक की हो सकती है।
सिवाय मूर्खता के और कुछ नहीं।
दिव्यांग शब्द का तो हर मंच पर विरोध होना चाहिए।

Vinod Sharma

unread,
Jul 28, 2016, 4:33:53 AM7/28/16
to shabdcharcha
विकलांग, अपंग, अपाहिज आदि ऐसे शब्द हैं जो जम-जन में प्रचलित हैं और सब इन्हें आसानी से समझते हैं। किसी अन्य शब्द की खोज की आवश्यकता क्यों महसूस की गई है, यह समझ से परे है।
वे सामान्य लोगों से अलग हैं, यह तो आपको हर हाल में बताना ही होगा। जब सामान्य से अलग कर दिया, चिह्नित कर दिया, तो फिर आप किसी शब्द को सम्मानजनक कहें या गरिमामय, कोई फर्क नहीं पड़ता। शारीरिक कमी तो हर हाल में बनी ही रहेगी।

Anil Janvijay

unread,
Jul 28, 2016, 8:12:00 AM7/28/16
to shabdc...@googlegroups.com
अजित जी, विनोद जी, मैं आप दोनों की बातों से सहमत हूँ।

nandkishore arya

unread,
Jul 28, 2016, 10:28:40 PM7/28/16
to shabdc...@googlegroups.com
वैसे तो जब अंग ही नहीं है तो 'दिव्यांग' कैसे हुआ ? लेकिन एक दृष्टि से देखें तो हीनांग व्यक्ति में अद्भुत जीवटता देखी जा सकती है | अंग भले ही कम हो लेकिन किसी अन्य क्षेत्र में उसकी दिव्यता तो झलकती ही है उस दृष्टि से उसे 'दिव्यांग' भी कह सकते हैं, बाकी आप स्वतंत्र है प्रचलित शब्दों को कहने के लिए |

28 जुलाई 2016 को 5:41 pm को, Anil Janvijay <anilja...@gmail.com> ने लिखा:



--
नन्द किशोर आर्य 

अजित वडनेरकर

unread,
Jul 28, 2016, 11:04:28 PM7/28/16
to shabdc...@googlegroups.com
बुद्धिमान व्यक्ति भी अपनी पहचान बुद्धिमान रखे जाने से चिढ़ेगा।
यूँ ग़रीब बहुत अच्छा विशेषण नहीं, पर एक स्थिति है। इसका इस्तेमाल कोई भी खुद के लिए तक करता है।
विकलांग भी ग़रीब की श्रेणी का शब्द है जो सचमुच हीन-अंग व्यक्तियों और उससे जुड़े लोगों को स्वाकार्य था।

दिव्यांग तो एक मज़ाक़ है। इसी तर्ज़ पर कोई बुद्धिमान भी नहीं कहलाना चाहेगा।
किसी नगर का नाम अब से फलाँ फलाँ होगा जैसी घोषणाओँ से किसी को समस्या नहीं होती किन्तु इसी तर्ज़ पर दिव्यांग जैसे विशेषण एक घटिया और आत्ममुग्ध व्यवस्था ही लागू कर सकती है।
जादूगर भी दिव्यांग है और जिम्नास्ट भी दिव्यांग।
बाबा रामदेव की एक आँख हमेशा विकल रहती है तो क्या किसी ने उन्हें विकल कहा ? पर योग के बूते अपने अंगों में जिस तरह के विलक्षण अलबेटे वे पैदा कर देते हैं उससे उन्हें दिव्यांग कहा जाना चाहिए।
 

dhirendra pandey

unread,
Jul 29, 2016, 12:19:01 AM7/29/16
to shabdc...@googlegroups.com

यही बात तो है दिव्यांग दिव्यांग कहने से तमाम लोग हंसीं भी समझेंगे इस पर ज्यादा जोर नही देना चाहिये ।

ashutosh kumar

unread,
Jul 29, 2016, 3:19:24 AM7/29/16
to शब्द चर्चा
विकलांग  व्यक्ति  का  कोई अंग  विकल  हो  सकता  है  , लेकिन  निश्चय  ही    मनुष्य वह  किसी  भी  रूप  में  विकल  नहीं  है  . 
disabled में  शब्द  में जो  स्पष्ट  नकारात्मकता  है  , वह  विकलांग  शब्द में  नहीं  है  .विकलांग  शब्द  में  विकलता  अंग तक  सीमित  है  . उसका  विस्तार  क्षमता  या  ability तक  नहीं  है  . 
disabled  की नकारात्मकता  को  दूर  करने  के  लिए अंग्रेज़ी  भाषा  differently abled की  खोज  करनी  पड़ी  . असल  में  हिंदी  को  अंग्रेज़ी  की  नकल  पर  ऐसा कोई  द्रविड़  प्राणायाम  करने  की  जरूरत  नहीं  है  .
फिर  भी  किसी  को  विकलांग  शब्द  से  किसी  तरह  की  हीनता  का बोध  होता  हो  हम  अपनी  परम्परा  के  भीतर  से  एक  नए  शब्द  की  खोज  कर  सकते  हैं  . ( जैसे  'विदेह' , जो   मुझे  पसंद  है ). जैसे   visually challenged के  लिए  प्रज्ञाचक्षु शब्द  का  इस्तेमाल  किया  जाता  है  .
ध्यान  देने  की  बात  है  कि  प्रज्ञाचक्षु  में  दिव्यांग  की  तरह  मज़ाक उड़ाने  वाला  भाव  नहीं  है  . जो  भाव    दृष्टिवंचित व्यक्ति  को  दिव्यदृष्टि  कहने  पर  प्रकट  होगा  . कारण  यह  कि  प्रज्ञा  का  चक्षु  बन  जाना  स्वाभाविक  और  विश्वसनीय  है . जबकि  दिव्यता    अ-साधारण  और  अतींद्रीय निष्पत्ति  है  .
दिव्यांग  एक  मज़ाक  है  , अभद्र  मज़ाक . 


Anil Janvijay

unread,
Jul 29, 2016, 4:40:28 AM7/29/16
to shabdc...@googlegroups.com
वाह ! आशुतोष जी !ख़ूब अच्छी व्याख्या की है।
 शाबास।

ashutosh kumar

unread,
Jul 29, 2016, 6:08:25 AM7/29/16
to शब्द चर्चा
शुक्रिया , अनिल  जी .

अजित वडनेरकर

unread,
Jul 29, 2016, 7:57:12 AM7/29/16
to shabdc...@googlegroups.com
बिल्कुल सही।
अच्छी विवेचना आशुभाई :)


Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages