द्रुत और त्वरित

136 views
Skip to first unread message

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Apr 4, 2015, 11:15:26 PM4/4/15
to shabdc...@googlegroups.com
हम तेज गति के लिए कभी द्रुत कभी त्वरित का उपयोग करते हैं। पर इन में अन्तर क्या है?

--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

Mayur Dubey

unread,
Apr 5, 2015, 1:46:06 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com

नमस्कार, मेरे अनुभव से तेज़ गति के लिए द्रुत का उपयोग किया जा सकता है पर त्वरित नहीं, त्वरित तो सिर्फ उस क्षण में होने वाले कार्य का लक्षण निर्धारण करता है । जैसे त्वरित आरक्षण, त्वरित प्रभाव से लागू , त्वरित आराम ।

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

अजित वडनेरकर

unread,
Apr 5, 2015, 5:59:44 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com

मेरे विचार में भाव एक ही है शीघ्रता का। बर्ताव में फर्क है। शीघ्रता के अर्थ में त्वरित का प्रयोग व्यापक रूप में अनेक क्रियाओं के सन्दर्भ में किया जा सकता है किन्तु द्रुत का प्रयोग वेग या गति के सन्दर्भ में। तात्कालिकता वाली बात का रिश्ता दोनों में नहीं। दुबेजी से असहमत हूँ।

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Apr 5, 2015, 6:59:02 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com
विज्ञान में द्रुत और त्वरित गतियों में अन्तर है। द्रुत गति का अर्थ सदैव सामान्य गति से अधिक को कहा जाता है। जब कि त्वरित गति का अर्थ है जो गति लगातार किसी दर से बढ़ती या घटती रहती है। जैसे आसमान से पृथ्वी पर गिरने वाली हर वस्तु की गति बढ़ती हुई त्वरित ही होगी। जब कि धरती से आसमान की ओर फैंकी जाने वाली वस्तु की गति पहले एक ही दर से घटेगी और शून्य हो जाएगी फिर वह वापस पृथ्वी की ओर गिरने लगेगी और उस की गति पृथ्वी तक पहुँचने तक बढ़ती रहेगी। हम जब गाड़ी के एक्सीलेटर को पूरा दबा दें तो वाहन की गति एक दम नहीं बढ़ेगी बल्कि त्वरित गति से बढ़ेगी। उसी तरह एक्सीलेटर छोड़ देने पर त्वरित गति से ही कम होगी।
जब कि हम सामान्य भाषा में इन दोनों शब्दों में भेद नहीं करते। जब कि भाषा की समझ रखने वालों को करना चाहिए।

narayan prasad

unread,
Apr 5, 2015, 7:43:50 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com
अजित जी की बात को और आगे बढ़ाते हुए -
द्रु का मौलिक अर्थ है - बहना (flow), जिससे द्रव शब्द बनता है । इससे एक प्रकार से लगातार गति (continuous movement) द्योतित होती है । लेकिन, त्वर् धातु का मतलब किसी कार्य की वर्तमान गति को अधिक करने से है, जिससे ही त्वरण (acceleration) शब्द बनता है ।
--- नारायण प्रसाद

2015-04-05 15:29 GMT+05:30 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>:

kamal swaroop

unread,
Apr 5, 2015, 9:46:51 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com
acceleration

संजय | sanjay

unread,
Apr 5, 2015, 10:07:21 AM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com
द्रुत गति से सम्बन्धित है और त्वरित क्रिया से, तत्काल जैसा. मैं तो खुद को ऐसे ही समझाता हूँ. 
--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani । 9601430808

आराधना चतुर्वेदी

unread,
Apr 5, 2015, 1:10:29 PM4/5/15
to shabdc...@googlegroups.com
स्वरूप के सम्बन्ध में आप सभी की बात सही है कि द्रुत सामान्य गति से "निरंतर एक समान अधिक" गति को कह सकते हैं. इसका विलोम विलंबित है.(जिसका अर्थ "निरंतर एक समान कम गति") जबकि 'त्वरण' "गति में बदलाव" को कहते हैं और संभवतः इसका कोई विलोम नहीं है क्योंकि बदलाव कम या अधिक दोनों ही हो सकता है.
क्रिया के लिए दोनों ही प्रयोग मान्य हैं- द्रुत क्रिया...त्वरित क्रिया.
जैसा मुझे समझ में आया.

Anil Janvijay

unread,
Apr 6, 2015, 9:06:28 AM4/6/15
to shabdc...@googlegroups.com
मैं श्री दिनेशराय द्विवेदी जी की बात से पूरी तरह सहमत हूँ। त्वरित गति का क्रमशः विकास है। और द्रुत का मतलब है -- तेज़ गति।
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.rachnakosh.com

Moscow, Russia
+7 916 611 48 64 ( mobile)

vibhas verma

unread,
Apr 7, 2015, 1:39:02 PM4/7/15
to shabdc...@googlegroups.com
 त्वरण जो कि एक्सीलरेशन (acceleration) के अनुवाद के रूप में रखा गया है वह एक विशेष संदर्भ में। सामान्य संदर्भों में वह गति का ही द्योतक है जैसा कि '  'त्वरा' या 'गत्वर' जैसे इसके रूपों से सिद्ध होता है। मुझे द्रुत और त्वरित प्रायः पर्याय ही जान पड़ते हैं।

vibhas verma

unread,
Apr 7, 2015, 1:41:42 PM4/7/15
to shabdc...@googlegroups.com
शीघ्रता के संदर्भ में भी द्रुत का प्रयोग किया जाता है- "द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र" ऐसा छायावादी कवि कह गए हैं। लेकिन कवयोः निरंकुशा भी हो सकते हैं।
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages