हाजत और हाजतमंद

191 views
Skip to first unread message

Rangnath

unread,
Jul 9, 2010, 5:57:19 AM7/9/10
to शब्द चर्चा
हाजत और हाजतमंद क्या अर्थ किए जाएं ?

संदर्भ-

इब्न-ए-मरियम हुआ करे कोई
मेरे दुख की दवा करे कोई।
:
:
कौन है,जो नहीं है हाजतमंद
किसकी हाजत रवाँ करे कोई

Rangnath Singh

unread,
Jul 9, 2010, 6:16:52 AM7/9/10
to शब्द चर्चा
सामान्य अर्थ में हाजत के मायने समझ मे आते हैं। लेकिन गालिब जिस तरह से
सामान्य शब्दों के फलसफाना मायने देते हैं उसे देखते हुए इस शब्द का अर्थ
क्या किया जाए?

ashutosh kumar

unread,
Jul 9, 2010, 6:45:31 AM7/9/10
to shabdc...@googlegroups.com


क्या कीजिएगा , जब वो खुद ही फर्मातें हैं-
बक रहा हूँ जुनूं में क्या क्या कुछ
कुछ न समझे खुदा करे कोई  

अभय तिवारी

unread,
Jul 9, 2010, 9:00:11 AM7/9/10
to शब्द चर्चा
हाजत अरबी का शब्द है जिसका सामान्य अर्थ कामना है। उसमें फ़ारसी का मंद
प्रत्यय लग कर हाजtaमंद बना, और अर्थ हुआ इच्छुक, और (बहुत अधिक इच्छा/
ज़रूरत रखने से) निर्धन।
इस से अधिक इस शेर में और दूसरा अर्थ करने की ज़रूरत नहीं है, इन्ही
अर्थों से आप फ़लसफ़ा सकते है..:)

और मेरे पास दीवान की जो प्रति है उसमें दूसरे में 'रवाँ' नहीं है 'रवा'
है.. वही ठीक भी है।

On Jul 9, 3:16 pm, Rangnath Singh <rangnathsi...@gmail.com> wrote:
> सामान्य अर्थ में हाजत के मायने समझ मे आते हैं। लेकिन गालिब जिस तरह से
> सामान्य शब्दों के फलसफाना मायने देते हैं उसे देखते हुए इस शब्द का अर्थ
> क्या किया जाए?
>

Rangnath Singh

unread,
Jul 9, 2010, 9:05:23 AM7/9/10
to shabdc...@googlegroups.com
रवा माने क्या होंगे तब ?

anil janvijay

unread,
Jul 9, 2010, 10:57:09 AM7/9/10
to shabdc...@googlegroups.com
हाजत का एकदम ठीक मतलब होता है ज़रूरत। हाजत मंद यानी ज़रूरत मंद । हाजत रवाँ करना यानी  ज़रूरत पूरी करना, ज़रूरत के अनुकूल काम करना ।
 
रवा और रवाँ दो अलग-अलग शब्द हैं । रवाँ का मतलब होता है पार करना या निकालना या दूर करना । रवाँ शब्द उर्दू के रवन्ना शब्द का ही संक्षिप्त रूप है। इसका दूसरा मतलब है फ़ौरी राहत  या तत्काल हल  । जबकि रवा का पहला मतलब होता है कण, दाना या अंश। बचपन में मेरे पिता और दादा जो उर्दू बोला करते थे, उसमें मैंने इन शब्दों को इन्हीं अर्थों में समझा है।

2010/7/9 Rangnath Singh <rangna...@gmail.com>



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.kavitakosh.org
www.gadyakosh.org



Moscow, Russia
+7 495 422 66 89 ( office)
+7 916 611 48 64 ( mobile)

अभय तिवारी

unread,
Jul 9, 2010, 12:13:17 PM7/9/10
to शब्द चर्चा
अनिल जी
पहले तो शब्द चर्चा में आप का स्वागत है!
हाजत ज़रूरत के अर्थ में भी प्रयोग होता है, जैसे लोग दिशामैदान के अर्थ
में भी हाजत का इस्तेमाल करते हैं। मगर शब्दकोष में उसके अर्थ में जितने
शब्द दिये हैं वे सब कामना से ही जुड़े हुए हैं; मद्दाह के कोष से- इच्छा,
अभिलाषा, ख़वाहिश, मनोकामना, मनोवांछा, दिली मक़सद।
रवा एक देशी शब्द भी है जो सूजी का पर्याय है और जिसका अर्थ कण या दाना
होता है, रसाल जी के अनुसार ये रज से बिगड़ कर रवा हो गया है।
फ़ारसी में एक क्रिया होती है रफ़्तन, यानी जाना। उसके वर्तमान काल का रूप
होता है रौ, जिससे रविश और रवानी आदि शब्द बनते हैं। लेकिन यहाँ पर
ग़ालिब ने जो रवा (रवाँ नहीं) इस्तेमाल किया है, वह एक फ़ारसी शब्द है
जिसका अर्थ है उचित या वाजिब, मगर एक प्रत्यय भी है जिसका अर्थ होता है
पूरा करने वाला। यहाँ पर ग़ालिब ने रवा प्रत्यय का प्रयोग किया है; रवा का
साधारण अर्थ है पूरा करना/होना। हाजत रवा करना यानी इच्छा/ज़रूरत पूरी
करना। हाजतरवाई भी एक शब्द है, अर्थ है इच्छा पूरी करना।
ग़ालिब ने अन्य जगह भी इस रवा का इस्तेमाल किया, मुज़ाहिरा कीजिये..
जख्म गर दब गया,लहू न थमा
काम गर रुक गया, रवा न हुआ


On Jul 9, 7:57 pm, anil janvijay <aniljanvi...@gmail.com> wrote:
> हाजत का एकदम ठीक मतलब होता है ज़रूरत। हाजत मंद यानी ज़रूरत मंद । हाजत रवाँ
> करना यानी  ज़रूरत पूरी करना, ज़रूरत के अनुकूल काम करना ।
>
> रवा और रवाँ दो अलग-अलग शब्द हैं । रवाँ का मतलब होता है पार करना या निकालना
> या दूर करना । रवाँ शब्द उर्दू के रवन्ना शब्द का ही संक्षिप्त रूप है। इसका
> दूसरा मतलब है फ़ौरी राहत  या तत्काल हल  । जबकि रवा का पहला मतलब होता है कण,
> दाना या अंश। बचपन में मेरे पिता और दादा जो उर्दू बोला करते थे, उसमें मैंने
> इन शब्दों को इन्हीं अर्थों में समझा है।
>

> 2010/7/9 Rangnath Singh <rangnathsi...@gmail.com>


>
>
>
> > रवा माने क्या होंगे तब ?
>

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages