चिल्लर

274 views
Skip to first unread message

सुमितकुमार ओम कटारिया

unread,
Jun 5, 2011, 12:55:30 AM6/5/11
to शब्द चर्चा
रेज़गारी के लिए चिल्लर शब्द कहाँ से आया? मुझे हिंदी शब्दसागर में यह
शब्द नहीं मिला। क्या यह अंग्रेज़ी का शब्द है?

http://en.wikipedia.org/wiki/Chiller_%28disambiguation%29

सुमितकुमार ओम कटारिया

unread,
Jun 5, 2011, 5:26:33 AM6/5/11
to शब्द चर्चा
चिल्लड़ संज्ञा पुं० [सं० चिल( = वस्त्र)] जूँ की तरह का एक बहुत छोटा
सफेद रंग का कीडा़ जो मैले कपड़ों में पड़ जाता है । इस कीडे़ के काटने
से शरीर में बडी़ खुजली होती है और छोटे छोटे दाने पड़ जाते हैं । क्रि०
प्र०—पड़ना ।—बीनना ।
http://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/philologic/getobject.pl?c.5:1:6448.dasahindi

यह प्रविष्टि तो वहाँ है, लेकिन रेज़गारी का अर्थ नहीं है। हरदेव बाहरी
के कोष में चिल्लर का मतलब रेज़गारी, खुदरा बताया हुआ है, लेकिन स्रोत
भाषा का संकेत नहीं दिया हुआ।

anil janvijay

unread,
Jun 5, 2011, 9:41:48 AM6/5/11
to shabdc...@googlegroups.com
मेरा अनुमान है कि शब्द 'चिल्लर' चिलक (चमक-दमक) से बना है। और चिलक शब्द चिल्ली से बना है।
चिल्ली का मतलब होता है--विद्युत, तड़ित या बिजली।  चिलक से ही पहले चिलका बना होगा । पुराने
ज़माने में चाँदी के रुपए को चिलका कहा जाता था।
इसी तरह पहले जिरह-बख़्तर या कवच आदि को चिलता कहा जाता था। इस चिलता से भी
चिल्लर का कोई सम्बन्ध हो सकता है ।
बाक़ी तो संत लोग बताएँगे।

2011/6/5 सुमितकुमार ओम कटारिया <katar...@gmail.com>



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.kavitakosh.org
www.gadyakosh.org



Moscow, Russia
+7 495 422 66 89 ( office)
+7 916 611 48 64 ( mobile)

Baljit Basi

unread,
Jun 5, 2011, 12:02:45 PM6/5/11
to शब्द चर्चा
आपकी बात कुछ सही लगती है. पंजाबी में इन्हीं अर्थों में 'छिल्लड़' शब्द
है जो खास तौर पर चांदी के रूपये के लिए इस्तेमाल होता है. यह शब्द
ज्यादा मुहावरे में ही आता है जैसे 'जेब विच चार छिल्लड़ होण तां बाज़ार
जाईये' अर्थात जेब में कुछ पैसे हों तो बाज़ार जाएँ. पंजाबी में छिल्लड़
छिलके को भी कहते हैं इस लिए मेरा ख्याल था यह इस अर्थ से व्युत्पत हुआ
होगा अर्थात चांदी के छिलके.धात को खराद करने से उतरे हुए छिलके छिल्लड़
होते हैं. लेकिन अगर इसका हिन्दी में रूप *चिल्लर या *चिल्लड़ है तो
निश्चय ही आपका संकेत सार्थक है.

On 5 जून, 09:41, anil janvijay <aniljanvi...@gmail.com> wrote:
> मेरा अनुमान है कि शब्द 'चिल्लर' चिलक (चमक-दमक) से बना है। और चिलक शब्द
> चिल्ली से बना है।
> चिल्ली का मतलब होता है--विद्युत, तड़ित या बिजली।  चिलक से ही पहले चिलका
> बना होगा । पुराने
> ज़माने में चाँदी के रुपए को चिलका कहा जाता था।
> इसी तरह पहले जिरह-बख़्तर या कवच आदि को चिलता कहा जाता था। इस चिलता से भी
> चिल्लर का कोई सम्बन्ध हो सकता है ।
> बाक़ी तो संत लोग बताएँगे।
>

> 2011/6/5 सुमितकुमार ओम कटारिया <kataria...@gmail.com>


>
> > चिल्लड़ संज्ञा पुं० [सं० चिल( = वस्त्र)] जूँ की तरह का एक बहुत छोटा
> > सफेद रंग का कीडा़ जो मैले कपड़ों में पड़ जाता है । इस कीडे़ के काटने
> > से शरीर में बडी़ खुजली होती है और छोटे छोटे दाने पड़ जाते हैं । क्रि०
> > प्र०—पड़ना ।—बीनना ।
>

> >http://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/philologic/getobject.pl?c.5:1:6448.d...

सुमितकुमार ओम कटारिया

unread,
Jun 6, 2011, 12:39:16 AM6/6/11
to शब्द चर्चा

On 5 जून, 21:02, Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com> wrote:
>पंजाबी में छिल्लड़ छिलके को भी कहते हैं इस लिए मेरा ख्याल था यह इस
अर्थ से व्युत्पत हुआ होगा अर्थात चांदी के छिलके.धात को खराद  करने से
उतरे हुए छिलके छिल्लड़ होते हैं.

[सं० चिल( = वस्त्र)]

छिलके का भाव तो चिल से निकल सकता है।

सुमितकुमार ओम कटारिया

unread,
Jun 6, 2011, 1:21:10 AM6/6/11
to शब्द चर्चा
हिंदी वर्डनेट<http://tinyurl.com/hindiwn> से पता चलता है कि चिल्लर
शब्द मराठी, कोंकणी, गुजराती, तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी है।
मोल्सवर्थ की मराठी कोष में इसे कन्नड़ से आया बताया गया है : <http://
goo.gl/9Hn1a>।


(R)(E)(A)(Ba)(Bo)(G)(K)(Ka)(Ko)(M)(Ma)(Ml)(N)(S)(T)(Te) चिल्लर,
चिल्हर, रेजगारी, रेजगी, फुटकर, फुटकल, खुदरा, छुट्टा - चवन्नी, अठन्नी
आदि के छोटे सिक्के "माँ गुल्लक में चिल्लर जमा करती है"

* Gujarati synset
o
चील्लर, परचूण, छूट्टा - चारआना आठाणाना नाना सिक्का "मां गल्लामां
परचूरण जमा करे छे "
* Konkani synset
o
चिल्लर, सुटे. - चार आणें आठ आणें बी हांची ल्हान नाणीं.
"आवय मिलेरांत चिल्लर घालता."

* Marathi synset
o
चिल्लर,खुर्दा,खुर्दा - आठाणे,चाराणे इत्यादी हलकी नाणी:"मला
दहा रूपयांची चिल्लर पाहिजे"

* Tamil synset
o
चिल्लऱै, चिल्लरै, नाणयम, काचु - नाणयग्कल. "अम्मा उण्टियलिल
चिल्लऱै काचुकलै चेर्त्तु वैत्ताल"

* Telugu synset
o
चिल्लर - रूपायि, अर्थ रूपायि मोदलैन नाणालु. "अम्म
चिल्लरनंत जम चेस्तोंदि."

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 4:48:40 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
चिल्लर पर शब्दों का सफर में लिख चुका हूँ। यह कन्नड़ मूल का प्रतीत होता है। मराठी के शिल्लक यानी चिल्लर पर भी गौर करना चाहिए। यहां शिल्ल और चिल्ल का साम्य दिलचस्प है। हालाँकि शिल्लक शब्द का मूल अरबी है और इसका अर्थ भी छुट्टा ही है। चिल्ल में लघुता, छोटापन, तुच्छता, हीन आदि भाव है जो छुट्टी या खुली मुद्रा से जुड़ते हैं।
छुट्टे पैसे या चिल्लर में छोटी मुद्रा का ही भाव प्रमुख है। मराठी टर्म है चिल्ले पिल्ले जो अब हिन्दी में भी प्रचलित है। इसमें छोटी छोटी चीज़ों के प्रपंच का भाव है। बच्चों की फौज को भी चिल्ले पिल्ले कहा जाता है। पिल्ल् धातु से ही हिन्दी का पिल्ला, मराठी का पिल्लु शब्द आया है। यह द्रविड़ कन्नड़ मूल का शब्द है जिसका अर्थ बच्चा, छोटा या लघु होता है।

2011/6/6 सुमितकुमार ओम कटारिया <katar...@gmail.com>



--


अजित

http://shabdavali.blogspot.com/
मोबाइल-09425012329

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Jun 6, 2011, 5:00:19 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
अजित भाई से सहमत हूँ। चिल्लर शब्द वस्तुतः किसी वस्तु के अनेक खंडों में से कुछ के बारे में संकेत करता है। 

2011/6/6 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 6:38:43 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
मराठी का शिल्लक राजकीय तौर पर प्रचलित हुआ। छुट्टी रकम या चेंज के अर्थ में यहाँ भी चिल्लर शब्द स्वतंत्र रूप में उपलब्ध है। पुराने ज़माने में तो काग़ज़ी मुद्रा थी नहीं अतः चांदी के सिक्कों के लिए चिल्लर शब्द का प्रचलन अनुमान ही है।.

2011/6/6 दिनेशराय द्विवेदी <drdwi...@gmail.com>

सुमितकुमार ओम कटारिया

unread,
Jun 6, 2011, 7:22:12 AM6/6/11
to शब्द चर्चा

On 6 जून, 13:48, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> चिल्लर पर शब्दों का सफर में लिख चुका हूँ।

अमूमन जब मुझे किसी शब्द का मतलब नहीं मिलता तो एक बार आपके ब्लॉग पर भी
खोज लेता हूँ। मैंने गूगल पर यह भरा था— चिल्लर
site:shabdavali.blogspot.com —पर ख़ास चिल्लर पर कुछ नहीं मिला।

> यह कन्नड़ मूल का प्रतीत होता है।

तो मोल्सवर्थ वाले कोष की बात सही है।

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 7:42:27 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
करंसी यानी मुद्रा वाली सीरीज के तहत चिल्लर, रेज़गारी, फुटकर तथा कुछ अन्य मौद्रिक पदों के बारे में मैने तैयारी की थी। मुझे लग रहा था कि चिल्लर वाला आलेख पब्लिश हो चुका था। मैने भी उसे ढूंढा तब पता चला कि वह ब्लाग पर डाला  ही नहीं गया है। शायद उसमें कोई कसर रही होगी और किन्हीं संदर्भों के लिए उसे रोका हुआ होगा। अगली बार भोपाल पहुंचने पर उसे खंगालता हूँ।

2011/6/6 सुमितकुमार ओम कटारिया <katar...@gmail.com>

eg

unread,
Jun 6, 2011, 8:00:38 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
सुमित जी सही कह रहे हैं। भोजपुरी में भी कपड़ों वाले जू को चिल्लर कहते हैं।

2011/6/6 सुमितकुमार ओम कटारिया <katar...@gmail.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 8:50:09 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
भोजपुरी में ही नहीं हिन्दी की कई उपबोलियों में चीलर बोलते हैं और इसके संस्कृत मूल का उल्लेख भी है। बात फुटकर वाले चिल्लर की हो रही है जिसका मूल कुछ और है।

2011/6/6 eg <girij...@gmail.com>

Rangnath Singh

unread,
Jun 6, 2011, 8:53:48 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com

"भोजपुरी में भी कपड़ों वाले जू को चिल्लर कहते हैं।" agreed

2011/6/6 eg <girij...@gmail.com>

narayan prasad

unread,
Jun 6, 2011, 9:25:41 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
<<भोजपुरी में भी कपड़ों वाले जू को चिल्लर कहते हैं। >>
<<भोजपुरी में ही नहीं हिन्दी की कई उपबोलियों में चीलर बोलते हैं >>

मगही में इसे चिल्लड़ कहते हैं ।

---नारायण प्रसाद

2011/6/6 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>
भोजपुरी में ही नहीं हिन्दी की कई उपबोलियों में चीलर बोलते हैं और इसके संस्कृत मूल का उल्लेख भी है। बात फुटकर वाले चिल्लर की हो रही है जिसका मूल कुछ और है।

Baljit Basi

unread,
Jun 6, 2011, 9:47:45 AM6/6/11
to शब्द चर्चा
तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:

சில்லறை cillaṟai
, n. < சில்¹ + அறு²-. cf. chidra. 1. [T. cillara, K. cillaṟe, Tu.
cillare.] Things scattered here and there in small quantities, small
quantities or amounts, sundries; சிதறியவை. (W.) 2. [T. cillara, K.
cillaṟa, Tu. cillare.] Remainder, surplus, balance; மீதி. 3. [T.
cillara, K. cillaṟa, Tu. cillare.] Fractional quantities over and
above a round sum, odd; சில்வானம். பத்தேசில்லறை ரூபாய். 4. [T.
cillara, K. cillaṟa, Tu. cillare.] Change, as of a rupee; சிறுதொகையாக
மாற்றும் பணம். 5. [T. cillara, K. cillaṟa, Tu. cillare.] Trifling,
insignificant matter; அற்பமானது. 6. Woman's small ear-ornament. See
காதுச்சில்லறை. Loc. 7. Petty, annoying business; தொந்தரவான சிறு
காரியம். 8. Trouble from thieves; திருடர் உபத் திரவம். கள்ளர் சில்லறை.
(W.) 9. Death from malignant diseases; கொடுநோயால் ஏற்படும் சாவு. (W.)

और சில் की :

சில்¹ cil

, < சின்-மை. cf. šithila. adj. 1. Some, few; சில. 2. Small, slight;
அற்பமான. விராவு சில்லுணா மிசைந்தனர் (கந்தபு. வள். 209). 3. Fine;
நுண்மையான. (திருக்கோ. 196, உரை.)--n. 1. Small piece, as of broken
glass; potsherd, etc.; சிறு துண்டு. கண்ணாடிச்சில். 2. Small patch of
cloth; ஓட்டுச் சீலை. 3. Anything flat and round, as eye-glass, wheel;
வட்டமானது. 4. Wheel, as of a car; உருளை. 5. A kind of hair-ornament;
ஒருவகைத் தலையணி. Loc. 6. Flat round stone or seed of a sea-plant;
கடற்சில். (J.)

और அறு की

அறு¹-தல் aṟu-

, 64 v. intr. [M. aṟu.] 1. To be severed, to break, as a rope;
கயிறுமுதலியன இறுதல். சாப நாணறு குமில வோதை (இரகு. யாகப். 87). 2. To
cease, become extinct, perish; இல்லாமற்போதல். அல்லலோ டருவினை யறுத
லாணையே (தேவா. 52, 11). 3. To be decided, settled; தீர்தல். அற்ற
காரியம் (சிலப். 17, முன்னிலைப்பரவல், 2, உரை). 4. To abide, dwell;
தங்குதல். மணிமாநிலத் தற்றதோர் கோதையின் (சீவக. 226). 5. To make
friends; நட்புச்செய்தல். பேணித் தம்மோ டற்றவருக் கறாதோரும் (உத்தரரா.
திக்குவி. 55). 6. To go to ruin; பாழாதல். (பு. வெ. 3, 15, கொளு.)

அறு²-த்தல் aṟu-


, 11 v. caus. of அறு¹-. [M. aṟu.] tr. 1. To part asunder, break off,
as a cord, cut off, as with a knife, separate, as with a saw, reap, as
with a sickle; அரிதல். 2. To sever, cleave, cut in two; ஊடறுத்தல்.
விசும் பறுத் திழிந்து (சீவக. 3055). 3. To root out, exterminate:
இல்லாமற் செய்தல். துயரங்க ளண்டா வண்ண மறுப்பான் (தேவா. 50, 1). 4. To
burrow, form subterraneous passages; வளைதோண்டுதல். Colloq. 5. To
mould, as bricks; செங்கலறுத் தல். 6. To digest; சீரணித்தல். ஆரவுண்
டறுக்க லாற் றாது (சீவக. 2839). 7. To outdo, excel; வெல்லு தல். ஆடுசிறை
யறுத்த நரம்புசே ரின்குரல் (பதிற்றுப். 43, 21). 8. To move in jerky
rhythm; இடை விடுதல். அகைப்பு வண்ண மறுத்தறுத் தொழுகும் (தொல். பொ. 544).
9. To determine, resolve, decide, settle; முடிவுசெய்தல். முத்தழற் குடை
யோன் முக்கட் கடவுளென் றறுத்திடும் வழக்கு (கல்லா. 59, 13). 10. To
remove, as obstacles, obviate, as objections, break, as enchantments;
நீக்கு தல். தடையறுத்துக் கொடுப்போன். 11. To distribute; பங்கிட்டுக்
கொடுத்தல். அற்றார்க் கறாது வதிந் தோரும் (பிரமோத். 16, 37). 12. To
tease, worry; வருத்துதல். என்னைச் சதா அறுக்கிறான்.--intr. To become a
window, as cutting the tāli, `marriage badge'; தாலியறுத்தல். Colloq


इनमें बहुत से संकेत छुपे हैं अजित भाई. आप दिमाग लड़ाएं.

On 6 जून, 04:48, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> चिल्लर पर शब्दों का सफर में लिख चुका हूँ। यह कन्नड़ मूल का प्रतीत होता है।
> मराठी के शिल्लक यानी चिल्लर पर भी गौर करना चाहिए। यहां शिल्ल और चिल्ल का
> साम्य दिलचस्प है। हालाँकि शिल्लक शब्द का मूल अरबी है और इसका अर्थ भी छुट्टा
> ही है। चिल्ल में लघुता, छोटापन, तुच्छता, हीन आदि भाव है जो छुट्टी या खुली
> मुद्रा से जुड़ते हैं।
> छुट्टे पैसे या चिल्लर में छोटी मुद्रा का ही भाव प्रमुख है। मराठी टर्म है
> चिल्ले पिल्ले जो अब हिन्दी में भी प्रचलित है। इसमें छोटी छोटी चीज़ों के
> प्रपंच का भाव है। बच्चों की फौज को भी चिल्ले पिल्ले कहा जाता है। पिल्ल् धातु
> से ही हिन्दी का पिल्ला, मराठी का पिल्लु शब्द आया है। यह द्रविड़ कन्नड़ मूल
> का शब्द है जिसका अर्थ बच्चा, छोटा या लघु होता है।
>

> 2011/6/6 सुमितकुमार ओम कटारिया <kataria...@gmail.com>

> *
> अजित*http://shabdavali.blogspot.com/
> मोबाइल-09425012329- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 10:32:26 AM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
:) दिमाग़ लगाने की ही तो फुर्सत नहीं मिल रही है बलजीत भाई कई दिनों से।
फिलहाल जो इस चर्चा में आज हस्तक्षेप किया वो भी पिछले काम के आधार पर
जो याद रहा ...

फिर भी, उम्मीद है अब इसी बहाने ....कुछ शुरुआत तो हुई....
देखता हूँ। पुरानी पोस्ट भी मंगा रहा हूँ भोपाल से।

2011/6/6 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

Baljit Basi

unread,
Jun 6, 2011, 10:32:32 AM6/6/11
to शब्द चर्चा
पंजाबी में कपडे या शरीर में पड़ने वाली जूं को *चमजूं कहते हैं.

On 6 जून, 09:25, narayan prasad <hin...@gmail.com> wrote:
> <<भोजपुरी में भी कपड़ों वाले जू को चिल्लर कहते हैं। >>
> <<भोजपुरी में ही नहीं हिन्दी की कई उपबोलियों में चीलर बोलते हैं >>
>
> मगही में इसे चिल्लड़ कहते हैं ।
>
> ---नारायण प्रसाद
>

> 2011/6/6 अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com>


>
>
>
> > भोजपुरी में ही नहीं हिन्दी की कई उपबोलियों में चीलर बोलते हैं और इसके
> > संस्कृत मूल का उल्लेख भी है। बात फुटकर वाले चिल्लर की हो रही है जिसका मूल

> > कुछ और है।- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

narayan prasad

unread,
Jun 6, 2011, 2:26:09 PM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
<<तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:>>

तमिल कोश का विवरण आपने नहीं दिया ।

---नारायण प्रसाद


2011/6/6 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:

 சில்லறை cillaṟai
, n. < சில்¹ + அறு²-. cf. chidra. 1. [T. cillara, K. cillaṟe, Tu.
cillare.] Things scattered here and there in small quantities, small
quantities or amounts, sundries; சிதறியவை. (W.) 2. [T. cillara, K.
cillaṟa, Tu. cillare.] Remainder, surplus, balance; மீதி. 3. [T.
cillara, K. cillaṟa, Tu. cillare.] Fractional quantities over and
above a round sum, odd; சில்வானம். பத்தேசில்லறை ரூபாய்.
.......... Further message curtailed .............

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 2:54:35 PM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
विन्स्लो की काम्प्रीहेंसिव तमिल इंगलिश डिक्शनरी का संदर्भ देना भूल गए बलजीत भाई

2011/6/6 narayan prasad <hin...@gmail.com>

Baljit Basi

unread,
Jun 6, 2011, 4:52:18 PM6/6/11
to शब्द चर्चा
नहीं, यह यूनिवरसिटी आफ मद्रास १९२४-१९३६ की डिक्शनरी है जो २००७ में
अपडेट की गई . यहाँ आनलाइन उपलब्ध है:
http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/tamil-lex/

On 6 जून, 14:54, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> विन्स्लो की काम्प्रीहेंसिव तमिल इंगलिश डिक्शनरी का संदर्भ देना भूल गए बलजीत
> भाई
>
> 2011/6/6 narayan prasad <hin...@gmail.com>
>
>
>
>
>
> > <<तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:>>
>
> > तमिल कोश का विवरण आपने नहीं दिया ।
>
> > ---नारायण प्रसाद
>

> > 2011/6/6 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>


>
> >> तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:
>
> >>  சில்லறை cillaṟai
> >> , n. < சில்¹ + அறு²-. cf. chidra. 1. [T. cillara, K. cillaṟe, Tu.
> >> cillare.] Things scattered here and there in small quantities, small
> >> quantities or amounts, sundries; சிதறியவை. (W.) 2. [T. cillara, K.
> >> cillaṟa, Tu. cillare.] Remainder, surplus, balance; மீதி. 3. [T.
> >> cillara, K. cillaṟa, Tu. cillare.] Fractional quantities over and
> >> above a round sum, odd; சில்வானம். பத்தேசில்லறை ரூபாய்.
>
> > .......... Further message curtailed .............
>
> --
>

अजित वडनेरकर

unread,
Jun 6, 2011, 5:04:35 PM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
प्रभु, तब भी है तो भी है तो विन्स्लो की ही...विन्स्लो ये काम पहले कर चुके थे और यूनिवर्सिटी ने आकार बाद में लिया। खासतौर पर इतने माइक्रोलेवल काम के लिए। वैसे  आसपास ही हैं आप भी .....

2011/6/7 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

narayan prasad

unread,
Jun 6, 2011, 8:12:39 PM6/6/11
to shabdc...@googlegroups.com
और किट्टेल के कन्नड-इंग्लिश डिक्शनरी (1894) में प्रविष्टि इस प्रकार है (कन्नड लिपि का यहाँ देवनागरी लिप्यन्तर सहित) -
ಚಿಲ್ಲಱ (चिल्लऱ) = ಚಿಲ್ಱೆ , ಚಿಲ್ಲಱೆ (चिल्ऱॆ,चिल्लऱॆ). Smallness; pettiness; fractional quantities; money under the value of a Rupee [S. Mhr; Mhr. ಚಿಲ್ಲರ (चिल्लर); T. ಚಿಲ್ಲಱೈ (चिल्लऱै); M. ಚಿಲ್ಲಱೆ (चिल्लऱॆ); Te. ಚಿಲ್ಲರೆ(चिल्लरॆ); T. M. also: ಚಿಲ್ಲಾನ (चिल्लान), ಚಿಲ್ವಾನ (चिल्वान)]


---नारायण प्रसाद

2011/6/6 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

Chopra

unread,
Jun 30, 2011, 9:05:47 PM6/30/11
to शब्द चर्चा
संतजनो,

मुझे कुछ धुंधला-सा याद है कि मैंने बचपन में एक पत्रिका में पढ़ा था कि
चिल्लर शब्द की व्युत्पत्ति अंग्रेज़ी के चिल्ड्रन से हुई है। बच्चे
छोटे होते हैं, इसी कारण छोटी मुद्रा की वजह से रेज़गारी को चिल्लर कहा
जाने लगा।

चोपड़ा


On Jun 7, 5:12 am, narayan prasad <hin...@gmail.com> wrote:
> और किट्टेल के कन्नड-इंग्लिश डिक्शनरी (1894) में प्रविष्टि इस प्रकार है
> (कन्नड लिपि का यहाँ देवनागरी लिप्यन्तर सहित) -
> ಚಿಲ್ಲಱ (चिल्लऱ) = ಚಿಲ್ಱೆ , ಚಿಲ್ಲಱೆ (चिल्ऱॆ,चिल्लऱॆ). Smallness; pettiness;
> fractional quantities; money under the value of a Rupee [S. Mhr; Mhr. ಚಿಲ್ಲರ
> (चिल्लर); T. ಚಿಲ್ಲಱೈ (चिल्लऱै); M. ಚಿಲ್ಲಱೆ (चिल्लऱॆ); Te. ಚಿಲ್ಲರೆ(चिल्लरॆ);
> T. M. also: ಚಿಲ್ಲಾನ (चिल्लान), ಚಿಲ್ವಾನ (चिल्वान)]
>
> ---नारायण प्रसाद
>

> 2011/6/6 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>
>
>
>
> > तमिल कोष में इस शब्द की प्रविष्टि इस प्रकार है:- Hide quoted text -
>
> - Show quoted text -

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages