ऋत

205 views
Skip to first unread message

vishal srivastava

unread,
May 15, 2016, 1:14:44 AM5/15/16
to शब्द चर्चा

ऋत शब्द के वास्तविक और प्रचलित अर्थों पर कृपया कोई प्रकाश डाले

Bodhi Sattva

unread,
May 15, 2016, 8:12:00 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
ऋत
धर्म के अर्थ का बोध कराने वाला मूल शब्द है ऋत । यह शब्द सृष्टि के अखंड देश काल व्यापी नियमों के लिए प्रयुक्त होता है
वे नियम सबसे ऊपर है। ब्रह्मांड में जो कुछ भी है इस ऋत के अधीन है। मोट तौर पर इस ब्रह्मांड को बांध कर चलाने वाले जो नियम हैं उनका वैदिक नाम ऋत है। अंग्रेजी में उसी के लिए Right शब्द है। 

2016-05-15 10:44 GMT+05:30 vishal srivastava <vis...@gmail.com>:

ऋत शब्द के वास्तविक और प्रचलित अर्थों पर कृपया कोई प्रकाश डाले

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.



--
Dr. Bodhisattva, mumbai
0-9820212573

Bodhi Sattva

unread,
May 15, 2016, 8:17:00 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
रीति काफी कुछ ऋत है..धर्म भी परिपाटी गत सनातन है और रीति भी सनातन है.....यह निजी मत है....

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
May 15, 2016, 9:52:53 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
रीति और धर्म ऋत से भिन्न हैं। ऋत तो प्रकृति के नियम हैं। आज हम यह कह सकते हैं कि वे भौतिकी के नियम ही हैं जिन्हें वेद में ऋत कहा गया है।
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
May 15, 2016, 9:55:41 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com

अजित वडनेरकर

unread,
May 15, 2016, 10:10:45 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
मूल एक ही है।
इस कड़ी के अनेक शब्द हैं। सन्दर्भानुकूल अर्थ लागू होता है। राह, रीति, नियम का भाव है।

सही तरीके से करना
सही तरीके से जाना

Bodhi Sattva

unread,
May 15, 2016, 11:42:09 AM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
मैं अभी भी अपनी बात को दोहरा रहा हूँ....ऋत, धर्म, नियम, रीति सब एक दूसरे के पूरक हैं...

अजित वडनेरकर

unread,
May 15, 2016, 12:42:07 PM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
मैं आपकी ही बात दोहरा चुका हूँ। बार बार एक ही बात दोहराना अच्छी बात नहीं। हैदराबाद की तैयारी मन से करें।

Abhay Tiwari

unread,
May 15, 2016, 8:59:51 PM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
दोहरे को दोहराएं क्या

nandkishore arya

unread,
May 15, 2016, 11:12:09 PM5/15/16
to shabdc...@googlegroups.com
ऋत शब्द वेद परमात्मा के सृष्टि निर्माण व्यवस्था से जुड़ा शब्द है। ॐ ऋतं च सत्यं च अभिद्धात तपसो अजायत ऋत शास्वत नियम हैं ईश्वर के जिनमें कभी परिवर्तन नहीं होता। 

16 मई 2016 को 6:29 am को, Abhay Tiwari <abha...@gmail.com> ने लिखा:



--
नन्द किशोर आर्य 

nandkishore arya

unread,
May 15, 2016, 11:14:07 PM5/15/16
to nandkis...@yahoo.com, shabdc...@googlegroups.com
ऋत वेद में परमात्मा के सृष्टि निर्माण व्यवस्था से जुड़ा शब्द है। ॐ ऋतं च सत्यं च अभिद्धात तपसो अजायत ऋत शास्वत नियम हैं ईश्वर के जिनमें कभी परिवर्तन नहीं होता। 

16 मई 2016 को 8:42 am को, nandkishore arya <nandg...@gmail.com> ने लिखा:

Arvind Kumar

unread,
May 16, 2016, 12:43:59 AM5/16/16
to shabdc...@googlegroups.com

मित्रो, ऋत शब्द पर चर्चा पढ़ कर मैँ ने गहराई मेँ जाने की कोशिश की. कई अर्थ मिले. उन मेँ से एक है इंग्लिश का right

 

ऋत/Rta/adj./brave

ऋत/Rta/adj./luminous

ऋत/Rta/adj./fit

ऋत/Rta/adj./true

ऋत/Rta/adj./honest

ऋत/Rta/adj./met with

ऋत/Rta/adj./apt

ऋत/Rta/adj./worshipped

ऋत/Rta/adj./afflicted by

ऋत/Rta/adj./suitable

ऋत/Rta/adj./respected

ऋत/Rta/adj./proper

ऋत/Rta/adj./able

ऋत/Rta/adj./enlightened

ऋत/Rta/adj./right

ऋत/Rta/n./sacred or pious action or custom

ऋत/Rta/n./sun

ऋत/Rta/n./righteousness

ऋत/Rta/n./truth personified

ऋत/Rta/n./divine law

ऋत/Rta/n./wealth

ऋत/Rta/n./figuratively said of gleaning

ऋत/Rta/n./fixed or settled order

ऋत/Rta/n./water

ऋत/Rta/n./faith

ऋत/Rta/n./truly

ऋत/Rta/n./promise

ऋत/Rta/n./law

ऋत/Rta/n./sacrifice

ऋत/Rta/n./divine truth

ऋत/Rta/n./sincerely

ऋत/Rta/n./oath

ऋत/Rta/n./rule

ऋत/Rta/n./particular sacrifice

ऋत/Rta/n./truth in general

ऋत/Rta/n./indeed

ऋत/Rta/n./vow

ऋत { }/Rta { R }/ppp./gone

ऋतम्/Rtam/ind./very

ऋतम्/Rtam/ind./right

ऋतम्/Rtam/ind./duly

ऋतम्/Rtam/ind./properly

ऋतम्/Rtam/ind./expressly

संजय | sanjay

unread,
May 16, 2016, 4:54:55 AM5/16/16
to shabdc...@googlegroups.com
जिज्ञासा : ऋतुओं का चक्र गड़बड़ा जाए, समय बदल जाए और अनियमित हो जाए तब भी वे 'ऋतू' ही कहलाएगी? (ऋतू का मूल ऋत मान कर चल रहा हूँ.)    

SANJAY BENGANI | संजय बेंगाणी    

Chhavi Brand Elevate LLP
   

M:
 960 14 30 808

Abhay Tiwari

unread,
May 16, 2016, 9:56:51 AM5/16/16
to shabdc...@googlegroups.com
धन्यवाद अरविन्द जी! कई अर्थ स्पष्ट हुए

अजित वडनेरकर

unread,
May 16, 2016, 3:51:43 PM5/16/16
to shabdc...@googlegroups.com

बहुत आभार साहेब अर्थछटाऐं दिखाने के लिए।

Pratik Pandey

unread,
May 17, 2016, 2:22:30 AM5/17/16
to shabdc...@googlegroups.com
आर्य समाज से जुड़ा २०वीं शताब्दी की शुरुआत में प्रकाशित एक ग्रंथ है -- वैदिक संपत्ति। इसमें "ऋत" पर सविस्तार चर्चा करते हुए लेखक ने बताया है कि शब्द का हिन्दी में निकटतम समानार्थक शब्द "ठीक" है। 

पीयूष ओझा

unread,
May 17, 2016, 7:24:46 PM5/17/16
to शब्द चर्चा
अरविंद जी,

कृपया ऋत के अंग्रेज़ी अर्थों की सूची में अॉक्सफ़ोर्ड हिंदी-इंग्लिश डिक्शनरी में दिया गया cosmic order भी शामिल कर लें।

सादर

पीयूष ओझा

सोमवार, 16 मई 2016 को 5:43:59 पूर्व UTC+1 को, samant...@gmail.com ने लिखा:

Arvind Kumar

unread,
May 17, 2016, 9:00:25 PM5/17/16
to shabdc...@googlegroups.com

धन्यवाद

मेरे ख़्याल मेँ जिस आनलाइन कोश से मैँ ने ये लिए थे उस मेँ cosmic order को ऋत/Rta/n./fixed or settled order रूप मेँ वर्णित किया था.

 

 

 

From: shabdc...@googlegroups.com [mailto:shabdc...@googlegroups.com] On Behalf Of ????? ???
Sent: 18 May 2016 04:55
To:
शब्द चर्चा
Subject: Re: [
शब्द चर्चा] ऋत

 

अरविंद जी,

--

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages