मुलायम

69 views
Skip to first unread message

eg

unread,
Mar 16, 2013, 5:33:13 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
'मुलायम' शब्द का स्रोत क्या है? 

धन्यवाद।  

संजय | sanjay

unread,
Mar 16, 2013, 5:38:06 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
मूल आयाम ;)

On Sat, Mar 16, 2013 at 3:03 PM, eg <girij...@gmail.com> wrote:
'मुलायम' शब्द का स्रोत क्या है? 

धन्यवाद।  

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani । 9601430808
छवि ब्रांड कंसलटींग
ए-511, स्मिता टावर, गुरूकुल रोड़,
मेमनगर , अहमदाबाद, गुजरात. 


Vinod Sharma

unread,
Mar 16, 2013, 5:41:08 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे लगता है इसका मूल शब्द मलक है जिसका अर्थ होता है फरिश्ता
मलक का बहुवचन है मलाइक उससे बना मुलाइम जो कि शुद्ध रूप है
अपभ्रंश होकर यह मुलायम बन गया।

2013/3/16 संजय | sanjay <sanjay...@gmail.com>



--
bestregards.gif
विनोद शर्मा

eg

unread,
Mar 16, 2013, 5:45:37 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
भगवान सिंह ने ऋक् संहिता से कुछ शब्द यूँ सूचीबद्ध किये हैं: 

म्लात (8.55.3) - कमाया हुआ, मुलायम बनाया हुआ 
म्रद (6.53.3) - मुलायम 
कहीं इनमें तो स्रोत नहीं? 

2013/3/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Mar 16, 2013, 5:49:51 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
राव साहब मेरी जानकारी के अनुसार यह उर्दू का शब्द मुलाइम है
जो बोलचाल में मुलायम हो गया। संस्कृत से इसका संबंध है या
नहीं यह तो अजित भाई या अभय भाई ही बता पाएंगे।

2013/3/16 eg <girij...@gmail.com>

eg

unread,
Mar 16, 2013, 5:52:22 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे भी यही पता था लेकिन आज दिये सन्दर्भ पढ़ने के बाद शंका हुई तो यहाँ पूछ लिया। वैसे उर्दू को तो भारोपीय ही माना जाता है जिसने शब्द सम्पदा अरबी और फारसी से अधिक ली है। 

2013/3/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Rajendra Gupta

unread,
Mar 16, 2013, 6:43:19 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
मुलायम अरबी भाषा का शब्द है जो हिन्दी में फ़ारसी और उर्दू के रास्ते से होता हुआ पहुंचा है। फिर भी,  मुलायम की सूरत उसके संस्कृत वाले भाई मृदुल से कुछ मिलती सी लगती है:  
मृदुलम > मृजुलम > मृयुलम > मीयुलम > मुलयम > मुलायम। संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में द - ज ,  ज - य, परिवर्तन के अनगिनत उदाहरण मिलते हैं।   

ऋक संहिता के म्रद और म्लात भी मृद के भाई लगते हैं। मृद > म्रद। मृद > म्लिद > म्लित > म्लात।   

संस्कृत में मुलायम के लिए पेलव और बालेय शब्द भी हैं। 

पेलव > मेलव > मुलय > मुलायम 
बालेय > मालेय > मुलय > मुलायम 

यह 'मुलायम' की अरबी व्युतपत्ति पर कोई  विचार नहीं है। केवल मनोविलास के लिए मातृ - मादर- मदर जैसी ध्वनि-साम्यता पेश की गयी है। 

सादर
राजेंद्र गुप्ता 


2013/3/16 eg <girij...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Mar 16, 2013, 6:47:42 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
निश्चय ही प्रस्तुति रोचक है। संस्कृत और भारोपीय भाषाओं के बीच निकट संबंध रहा है। इसलिए किसी भी संभावना को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

2013/3/16 Rajendra Gupta <rajen...@gmail.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Mar 16, 2013, 7:17:13 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com

इस श्रेणी के शब्दों पर काम चल रहा है। फ़िलहाल इतना ही कि मुलाइम सेमिटिक भाषा परिवार के लाअमा से बना है जिसके मूल में लाम ऐन मीम धातु हैं। इसमें नम्रता, नर्मी, उचित, अनुकूल, सुहावन, मनभावन, कोमल, मृदु, सौम्य जैसे आशय हैं।



2013/3/16 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--


अजित

http://shabdavali.blogspot.com/
औरंगाबाद/भोपाल, 07507777230


  

Abhay Tiwari

unread,
Mar 16, 2013, 9:47:56 AM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
मुलायम के दो हिज्जे चलन में हैं- १) मीम, लाम, अलिफ़,हमज़ा, और मीम; और २) मीम, लाम, अलिफ़, बड़ी ये, और मीम.. पहला रूप मद्दाह में मिलता है और दूसरा रूप फ़ारसी हिन्दी कोश में.. मद्दाह इसे अरबी का बताता है पर फ़ारसी कोश इसे अरबी के मुलानम से आया हुआ बताता है.. 

अरबी का कोई कोश मेरे पास नहीं है पर अरबी में मुलायम के समान्तर नाएम शब्द चलता है.. 
अजित भाई ने जो लाएम धातु बताई है वो मैंने लेन के कोश में खोजने की कोशिश की पर मुझे नहीं मिली.. 

मेरा अनुमान ये है कि ये अरबी के नाएम से निकला हो सकता है जिसकी अरबी धातु नएम लेन के कोश में मिलती है.. 

Nun-Ayn-Miim = to lead an easy life, enjoy the comforts and conveniences of life, be joyful, comforts/delights, become easy/soft/plentiful/pleasant/good/flourishing, to knead/cook well. in'aam - beneficence, favour to a person, blessing, gifted (with speech/talent/reason etc).



Abhay Tiwari

unread,
Mar 16, 2013, 12:14:17 PM3/16/13
to shabdc...@googlegroups.com
एक भूल सुधार: दूसरे रूप में बड़ी ये नहीं छोटी ये है.. 

2013/3/16 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages