सिमर, शाल्मली

247 views
Skip to first unread message

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 23, 2011, 10:57:16 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
साथियों,
इन दिनों एक टीवी सीरियल आ रहा है-ससुराल सिमर का। चैनल नहीं पता कौन सा है, पर प्रोमो (प्रमो) देखते हुए इसका नाम सुनने को मिलता है।
मैं जानना चाहता हूँ कि सिमर नाम का क्या अर्थ है? यह किसी चर्चित नाम का रूपान्तर है? मैने यह नाम पहली बार सुना है।

स्मरण को लोकबोली में सुमिरन कहा जाता है। भजने वाली माला को सुमिरनी कहते हैं। यह भी इसी मूल का है।
पंजाबी में यह सिमरन होता है और संज्ञा की तरह इससे व्यक्तिनाम भी बनते हैं जैसे सिमरनजीत सिंह या सिमरन कौर
हिन्दी में भी अब सिमरन नाम रखा जाने लगा है।

क्या सिमरन से का लोप होकर सिमर बनाया गया है? इससे पहले तो यह नाम मैने कहीं नहीं सुना। हिंखोज वाले भी इसमें उलझ गए। वे कहते हैं कि इसका डाटा उनके पास नहीं
है। बदले में वे समर शब्द आपके हवाले कर देते हैं, ज़ाहिर है इससे कुछ लेना देना नहीं है। गूगल पर सिमर की सर्च का परिणाम भी इसी धारावाहिक के सिमर से मुलाकात कराता है।

हिन्द शब्दसागर सिमर का अर्थ एक तरह का कपड़ा बताता है। ज़ाहिर है सेमल (सेमर) की रूई से बना होने की वजह से पूर्वी हिन्दी में इसे सिमर कहा जाता हो। इसका सम्बन्ध व्यक्तिनाम से
नहीं जुड़ता। टर्नर कोश में भी सिमर का रिश्ता शाल्मली वृक्ष बताया गया है।  शाल्मली व्यक्ति नाम हो सकता है।

शाल्मली को स्त्रीवाची नाम हैं। बांग्ला और मराठी में भी यह नाम होता है। हिन्दी में भी कन्याओं का नाम शाल्मली रखा जाता है।

शाल्मली > शामली > सामली > सेमल > सिमर यह क्रम मान सकते हैं। पर क्या सचमुच सिमर नाम किसी ने इससे पहले सुना है?

शाल्मली का सिमर रूप तार्किक है मगर इस रूपान्तर से व्यक्तिनाम सिमर हुआ यह गले नहीं उतरता।

हाँ, सिमरन से का लोप कर सिमर बनाया होगा, यह अज्ञानतावश हुआ रूपान्तर है, पर इस मूल से यह व्यक्तिनाम बना हो सकता है।

आपके मत की प्रतीक्षा है।


--


अजित

http://shabdavali.blogspot.com/
मोबाइल-
औरंगाबाद- 07507777230

  


Anil Janvijay

unread,
Dec 23, 2011, 11:21:52 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
वैसे तो सिमर भी सेमल के पेड़ को ही कहते हैं ।
महाकवि विद्यापति ने लिखा है :

चंदन भरम सिमर आलिंगल सालि रहल हिय काटे ।—विद्यापति
 
 
2011/12/23 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>
--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें


Moscow, Russia
+7 495 422 66 89 ( office)
+7 916 611 48 64 ( mobile)

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 23, 2011, 11:32:22 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
वह तो ठीक है अनिल भाई,

मेरी गुज़ारिश सबसे यह जानने की है कि क्या आप सबने इस सीरियल से पहले किसी लड़की का सिमर नाम सुना है?
इस मंच के सदस्य विविध भाषायी परिवेश से जुड़े हैं।
सिमर नाम मेरे लिए नया है।

भारतीय परिवेश में किसी नाम से मैं अपरिचित हूँ, इससे मैं आश्चर्य में हूँ।
मैं इसे जबर्दस्ती और अज्ञानतावश बनाया गया नाम मान रहा हूँ।
अगर कोई यह बताए कि सिमर नाम होता है, इसका प्रमाण मिले तो और भी अच्छा, तो
शायद अपना अज्ञान दूर कर सकूंगा।

2011/12/23 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>

Anil Janvijay

unread,
Dec 23, 2011, 11:41:25 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
सिमर नाम की एक लड़की कभी 1967-68 में बरेली में मेरे साथ पढ़ती थी। वह सिख थी। इसलिए हम सभी लोग यह मानते थे कि उसके माता-पिता ने सिमरन को ही छोटा करके उसका नाम सिमर रख दिया है। लेकिन उसका पूरा नाम था सिमरराज सिह। उसके बड़े भाई का नाम था शिवराज सिंह।

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 23, 2011, 11:43:28 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
बहुत शुक्रिया अनिल भाई,
यानी मेरा मानना सही है कि सिमरन से ही सिमर बना होगा।

सिमर की स्वतंत्र अर्थवत्ता नहीं है।



2011/12/23 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 23, 2011, 11:47:13 AM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
एक नया पेच आ गया है।
अगर सिमर राज सिंह है तो सिमरराज से ही सिमर बना है।
सिमरराज का असली रूप समरराज भी हो सकता है और सिमरनराज भी।
यानी सिमर नाम
समर से बना भी हो सकता है।

सिमरराज भी मेरे लिए नया नाम है यानी सिखों से जुड़े जितनी तरह के नाम मैने जाने हैं उनमें।

Vinod Sharma

unread,
Dec 23, 2011, 12:08:25 PM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
एक और लिंक है जिस पर भी यही अर्थ दिया है The baby girl nameSimar comes from the Indian word which means, "god's favorite." Punjabi word which means, "to remember..usually used with reference to remebering God!." Punjabi word which means, "to remember..usually used with reference to remebering God!."
लड़कियों के अलावा पुरुष नाम के रूप में इसका अर्थ यह दिया गया है
(n.) A woman's long dress or robe; also light covering; a scarf.

अजितजी और अनिलजी आपकी चर्चा के बीच मैं भी नेट पर ढूँढ रहा था तो यह अर्थ मिला
Name Gender Origin Meaning


Simar Girl
Punjabi One who is filled with God's spirit

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 23, 2011, 12:33:12 PM12/23/11
to shabdc...@googlegroups.com
हाँ विनोदजी,
सिमरन की ओर संकेत ज्यादा हैं।
बलजीत भाई का इन्तजार है। वे ही सिमरराज और सिमरनजीत को सुलझाएँगे।

सिमरराज समरराज हो सकता है।

2011/12/23 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Madan Mohan Sharma

unread,
Dec 24, 2011, 3:18:00 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
यह नाम पंजाबी में ही अधिक मिलता है, मेरे भी एक परिचित जालंधर से प्रकाशित दैनिक अजीत के साहित्य/समाचार संपादक श्री सिमर सदोष हैं. लगता है कि सिमर शब्द  सुमिरन से ही बना है, सुमिर का प्रयोग क्रिया की तरह भी (जैसे 'नाम सुमिर नाम सुमिर नाम सुमिर बावरे' ) कविता में देखा गया है, पंजाबी प्रभाव के कारण सुमिर से सिमर होने की संभावना बहुत है, अब नाम के सम्बन्ध में यह बात कितनी प्रासंगिक है आप विशेषज्ञों के अभिमत से ही ज्ञात होगा.

Anil Janvijay

unread,
Dec 24, 2011, 3:58:01 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
मुझे तो लगता है सिमरन शब्द स्मरण का ही बदला हुआ रूप है। दुख में सुमिरन सब करें सुख में करे न कोय। दुख में सब भगवान को याद करते हैं। और इसी सुमिरन से सिमरन बना होगा और फिर सिमर। 

2011/12/24 Madan Mohan Sharma <madanmoh...@gmail.com>

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 4:05:10 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
क्रिसमस की छुट्टियों के कारण घर से बाहर हूँ . अचानक आधी रात को
कम्प्यूटर देखने को मिला. 'समर' संस्कृत का शब्द है जिस का मतलब युद्ध
होता है. कई सिखों का नाम समरवीर सिंह भी होता है ऐसे ही युधवीर भी होता
है. यह शब्द दशम ग्रन्थ में आया है. अकेला 'समर' समरण का भी रूप है. समर
एक गोत्र भी है. जसवीर समर नाम का पत्रकार मेरा दोस्त है. समर इतना आम
नाम नहीं होता 'सिमरन, सिमरत, सिमरनजीत बहुत चल पड़े हैं. 'शाल्मली' को
पंजाबी में 'सिम्मल कहते हैं
गुरु नानक कहते हैं:
सिमल रुखु सराइरा अति दीरघ अति मुचु
ओइ जि आवहि आस करि जाहि निरासे कितु
अर्थात सिमल का पेड़ तीर की तरह सीधा, ऊंचा और मोटा होता है. जो पक्षी फल
खाने की इच्छा से आते हैं वह निराश होकर चले जाते हैं (क्योंकि इनके फल
फीके होते हैं). इस शब्द से मेरा ख्याल है कोई नाम नहीं.

On 23 दिस., 12:33, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> हाँ विनोदजी,
> सिमरन की ओर संकेत ज्यादा हैं।
> बलजीत भाई का इन्तजार है। वे ही सिमरराज और सिमरनजीत को सुलझाएँगे।
>
> सिमरराज समरराज हो सकता है।
>

> 2011/12/23 Vinod Sharma <vinodjisha...@gmail.com>
>
>
>
>
>
> > एक और लिंक है जिस पर भी यही अर्थ दिया है The baby girl name<http://www.birthvillage.com/Baby/Girl/Names/>
> > *Simar* comes from the Indian<http://www.birthvillage.com/Names/Origins//>word which means, "god's favorite."
> > Punjabi <http://www.birthvillage.com/Names/Origins/Punjabi/> word which


> > means, "to remember..usually used with reference to remebering God!."

> > Punjabi <http://www.birthvillage.com/Names/Origins/Punjabi/> word which


> > means, "to remember..usually used with reference to remebering God!."
> > लड़कियों के अलावा पुरुष नाम के रूप में इसका अर्थ यह दिया गया है

> > *(n.)* A woman's long dress or robe; also light covering; a scarf.


>
> > अजितजी और अनिलजी आपकी चर्चा के बीच मैं भी नेट पर ढूँढ रहा था तो यह अर्थ
> > मिला
> >   Name Gender Origin Meaning
>

> >  Simar <http://babynamesworld.parentsconnect.com/meaning_of_Simar.html>


> > Girl
> > Punjabi One who is filled with God's spirit
> > लिंक है

> >http://babynamesworld.parentsconnect.com/search.php?p=qsearch&s_copt3...
>
> > 2011/12/23 अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com>


>
> >> एक नया पेच आ गया है।

> >> अगर सिमर राज सिंह है तो *सिमरराज* से ही सिमर बना है।
> >> सिमरराज का असली रूप *समरराज* भी हो सकता है और *सिमरनराज *भी।
> >> यानी *सिमर* नाम
> >> *समर *से बना भी हो सकता है।
>
> >> *सिमरराज* भी मेरे लिए नया नाम है यानी सिखों से जुड़े जितनी तरह के नाम


> >> मैने जाने हैं उनमें।
>

> >> 2011/12/23 अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com>


>
> >>> बहुत शुक्रिया अनिल भाई,

> >>> यानी मेरा मानना सही है कि *सिमरन* से ही *सिमर* बना होगा।
>
> >>> *सिमर *की स्वतंत्र अर्थवत्ता नहीं है।
>
> --
>
> *
> अजित*http://shabdavali.blogspot.com/
> मोबाइल-
> औरंगाबाद- 07507777230- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 4:16:58 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
और हाँ, पंजाबी 'सिमरन समरण का ही रूप है. सिमरराज और सिमरनजीत में तो
सिमरन ( समरण) ही है. पीछे जीत लगाकर बहुत से नाम बना लिए जाते हैं,
कोई अर्थ निकले या ना. गुरजीत क्या हुआ, जो गुरु को जीते? बलजीत का क्या
मतलब, जो बल से जीते या जो बल को जीते?

> > उद्धृत पाठ दिखाए- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

Abhay Tiwari

unread,
Dec 24, 2011, 4:51:25 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
सेमल के फल फीके नहीं होते बासी जी.. उनमें गूदे की जगह रूई भरी होती है। 

बाक़ी सिमर चर्चा चालू रहे! 

2011/12/24 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>
330.png
362.gif

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 5:14:06 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
उत्तर लम्बा हो जाने के डर से मैंने अगली तुक नहीं लिखी थी, उसका अर्थ ही
दे दिया था. अब पूरा देता हूँ :

सिमल रुखु सराइरा अति दीरघ अति मुचु
ओइ जि आवहि आस करि जाहि निरासे कितु
फल फिके फुल बकबके कमि न आवहि पत
मिठतु नीवी नानका गुण चंगिआईआ ततु
आप देखिये गुरू नानक के शब्द 'फल फिके' ही हैं.
फल में जो रुई होगी पक्षी को उसका स्वाद फीका ही लगेगा.

On 24 दिस., 04:51, Abhay Tiwari <abhay...@gmail.com> wrote:
> सेमल के फल फीके नहीं होते बासी जी.. उनमें गूदे की जगह रूई भरी होती है। [?]
>
> बाक़ी सिमर चर्चा चालू रहे! [?]
>
> 2011/12/24 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>

>  330.png
> < 1Kदेखेंडाउनलोड करें
>
>  362.gif
> < 1Kदेखेंडाउनलोड करें- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 6:51:18 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
अनिल भाई,
स्मरण, सुमिरन पर एक आलेख लिखा था।

Friday, June 24, 2011

स्मरण, सुमिरन से मेमोरंडम तक


2011/12/24 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>
उत्तर लम्बा हो जाने के डर से मैंने अगली तुक नहीं लिखी थी, उसका अर्थ ही



--


अजित

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 6:55:42 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
अभय भाई,
मुझे नहीं पता कितने लोगों ने सेमल के डोडे की सब्ज़ी खाई है। जब यह हरा होता है और इसका गूदा रेशे में नहीं बदलता है तब इसकी सब्जी बनती है।
सौँफ के पाऊडर में शुद्ध घी के साथ बनी सेमलडोडा सब्ज़ी खूब मज़ेदार होती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में बनती है। हमें तो खूब पसंद है।
इसे हफ़्ते भर खाया जा सकता है।
मुँह में पानी आ रहा है

2011/12/24 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>



--


अजित
330.png
330.gif
362.gif

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 9:50:57 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
आप को शायद तसल्ली नहीं हुई. *सिमर और *समर *स्मरण के ही संकुचित रूप
हैं '
सिमरउ सिमरि सिमरि सुख पावउ सासि सासि समाले- गुरु अर्जन
गुरबानी में इस शब्द से कोई तीन दर्जन व्युत्पत रूप हैं.


On 24 दिस., 06:51, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> *अनिल भाई,
> स्मरण, सुमिरन पर एक आलेख लिखा था। *
> Friday, June 24, 2011
> *स्मरण, सुमिरन से मेमोरंडम
> तक<http://shabdavali.blogspot.com/2011/06/blog-post_24.html>
> *
>
> 2011/12/24 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 9:58:53 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
युद्ध के अर्थ वाले समर की पृथक अर्थवत्ता है।
यह संस्कृत का स्वतंत्र शब्द है। उसका स्मरण से सम्बन्ध नहीं।

सिमर तो सिमरन का रूप ही है, यह आपकी गवाही से साबित हो गया।


2011/12/24 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>



--


अजित

Abhay Tiwari

unread,
Dec 24, 2011, 10:07:40 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
मैंने कभी नहीं खाई.. सुनी भी नहीं। मौक़ा मिला और मौसम रहा  तो आप का मेहमान बनना ़चाहूँगा अजित भाई! 
  

2011/12/24 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>
330.png
33E.png
330.gif
362.gif

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 10:20:08 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
ज़रूर अभय भाई,
कौन जाने इधर मराठवाड़ा में शाल्मली वृक्ष होता है कि नहीं। एक दो लोगों से अभी पूछा तो
उन्होंने ऐसे रूईदार पेड़ के बारे में अनभिज्ञता जताई। हमारे भोपाल तक तो यह पेड़ होता है।
यहाँ भी होगा।

2011/12/24 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>
330.png
33E.png
330.gif
362.gif

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 10:28:27 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
सही है आपकी बात. मुझे याद आया, समर बंगाली नाम भी होता है. 'समर
मुखर्जी' सी.पी. एम. के नेता और एम. पी. थे. यहाँ शायद इस शब्द का अर्थ
युद्ध ही है. इस शब्द में मुझे भी दिलचस्पी हो गई है. कपड़े वाले अर्थ भी
मैंने सुने हैं , कुछ खोज करके बताऊँगा.

On 24 दिस., 09:58, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> युद्ध के अर्थ वाले *समर *की पृथक अर्थवत्ता है।
> यह संस्कृत का स्वतंत्र शब्द है। उसका *स्मरण* से सम्बन्ध नहीं।


>
> सिमर तो सिमरन का रूप ही है, यह आपकी गवाही से साबित हो गया।
>

> 2011/12/24 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Dec 24, 2011, 10:49:35 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
रुई वाले ये पेड़ इधर कोटा के आसपास कम नहीं हैं। एक तो जिला अदालत के परिसर में हैं। यहाँ हम इसे सेमल कहते हैं। जब इस के सुर्ख रंग के फूल आते हैं तो पत्ते सब झड़ चुके होते हैं। सारा पेड़ लाल हो जाता है। ठीक पलाश की तरह। बस फर्क इतना है कि पलाश कुछ केसरिया रंग का होता है और सेमल के फूल का रंग गुड़हल के फूल से कुछ हल्का लाल।  फिर फूलों की पंखुरियाँ झड़ जाती हैं और फलों के फटने से रुई निकलती है। जो अदालत में जहाँ तहाँ हवा के साथ उड़ती रहती है। लोग कहते हैं इस की रुई गरम रहती है और स्पोंडिलाइटिस के मरीजों के लिए इस का तकिया बहुत काम का है।

2011/12/24 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Dec 24, 2011, 10:52:41 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
सेमल के डोडे की सब्जी तो नहीं खाई है। सुन भी आज पहली बार रहा हूँ। हाँ कचनार की कलियों की सब्जी खाई है। पर बड़ा अमानवीय लगता है। सैंकड़ों कलियाँ खाने में चली जाती हैं। उन का खिलना और रात की चांदनी में चमकना और खुशबू से गमकना, उस का आनन्द ही कुछ और है।

2011/12/24 दिनेशराय द्विवेदी <drdwi...@gmail.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 10:53:47 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
हाँ कोटा में नयापुरा स्थित मेरे दफ्तर के पीछे भी काफी हरियाली थी। वहाँ इसके पेड़ थे। मेरे ख्याल से सिविल लाइंस में जहाँ मैं रहता था वहां भी इसे मैने देखा है।
इसकी तकिया बहुत आरामदेह होता है।
पर सब्ज़ी और भी ग़ज़ब होती है:)

2011/12/24 दिनेशराय द्विवेदी <drdwi...@gmail.com>



--


अजित

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 10:55:03 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
कच्ची कली कचनार की

मन्नाडे साब का गाना याद आ गया:)

2011/12/24 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 11:08:12 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
पंजाबी के एक गायक सतिंदर सिरताज के मशहूर गीत में कचनार समेत कई
फूलों के नाम हैं:

Motiya, chameli, bela, ketki tarek phul tara-mira saronh te palayi
de,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Maruae da buta ik laya, ohde utte sohne hathan naal pani chhidkaja
ni,
Lehnga banvaya lajwantri da vekhi, haiga mech zara pa ke ta dikhaja
ni,
Kaahi diya dumbiya di jhallar bana ke, ni eh chet diya dhupan vich
payidi,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Motiya, chameli, bela, ketki tarek phul tara-mira saronh te palayi
de,

Ketki da phul tere kessan vich lava, dekhi digge na khayal zara rakh
ni,
Kashni je range ni tarek wale phul, teri chunni te lagavan sawa lakh
ni,
Chari deya sitteya da banuga paranda, phul san wale goteya nu layide,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Motiya, chameli, bela, ketki tarek phul tara-mira saronh te palayi
de,

Alsi de phullan de bana lawange gajre ni haar, tikka, jhanjhra te
boonde ni,
Kanka de siteya de banuge clip main udeekda sunehri kadon hunde ni,
Middiya saja ke chunni gal wich pa ke ni eh jaan-jaan lokan nu dikhayi
de,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Motiya, chameli, bela, ketki tarek phul tara-mira saronh te palayi
de,

Boota gulmohar da lagavange jado, tu ohde phul fulkari te lagayi ni,
Gula'nari kurti te chitte phul paune, je tu tinn-char dina layi aayi
ni,
Jana paina fer sanu maalve de val, ke doabe vich phul ni kapahi de,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Motiya, chameli, bela, ketki tarek phul tara-mira saronh te palayi
de,

Chhalli de sunheri vaal kalgi nu lavage, te daneya da ban juga daaj
ni,
Appe hi rang lavange gulabi chire chunniya, te surma vi pa lau
'Sartaj' ni,
Jehri rutte phul lagge aasa wale baans nu ni, supne vi odon hi vyahi
de,
Kesu, kachnaar ni sharee te amaltaas, tere layi hi khetan che ugayi
de,

Motiya, chameli, bela, ket

On 24 दिस., 10:55, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> कच्ची कली कचनार की
>
> मन्नाडे साब का गाना याद आ गया:)
>

> 2011/12/24 अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com>


>
>
>
> > हाँ कोटा में नयापुरा स्थित मेरे दफ्तर के पीछे भी काफी हरियाली थी। वहाँ
> > इसके पेड़ थे। मेरे ख्याल से सिविल लाइंस में जहाँ मैं रहता था वहां भी इसे
> > मैने देखा है।
> > इसकी तकिया बहुत आरामदेह होता है।
> > पर सब्ज़ी और भी ग़ज़ब होती है:)
>

> > 2011/12/24 दिनेशराय द्विवेदी <drdwive...@gmail.com>


>
> >> रुई वाले ये पेड़ इधर कोटा के आसपास कम नहीं हैं। एक तो जिला अदालत के परिसर
> >> में हैं। यहाँ हम इसे सेमल कहते हैं। जब इस के सुर्ख रंग के फूल आते हैं तो
> >> पत्ते सब झड़ चुके होते हैं। सारा पेड़ लाल हो जाता है। ठीक पलाश की तरह। बस
> >> फर्क इतना है कि पलाश कुछ केसरिया रंग का होता है और सेमल के फूल का रंग
> >> गुड़हल के फूल से कुछ हल्का लाल।  फिर फूलों की पंखुरियाँ झड़ जाती हैं और
> >> फलों के फटने से रुई निकलती है। जो अदालत में जहाँ तहाँ हवा के साथ उड़ती रहती
> >> है। लोग कहते हैं इस की रुई गरम रहती है और स्पोंडिलाइटिस के मरीजों के लिए इस
> >> का तकिया बहुत काम का है।
>

> >> 2011/12/24 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>

> ...
>
> और पढ़ें »- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

Baljit Basi

unread,
Dec 24, 2011, 11:41:12 AM12/24/11
to शब्द चर्चा
आपको गीत सुनने में दिलचस्पी होगी यहाँ जाएँ:
http://www.youtube.com/watch?v=7ZjokvGBt44

On 24 दिस., 10:55, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> कच्ची कली कचनार की
>
> मन्नाडे साब का गाना याद आ गया:)
>

> 2011/12/24 अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com>


>
>
>
> > हाँ कोटा में नयापुरा स्थित मेरे दफ्तर के पीछे भी काफी हरियाली थी। वहाँ
> > इसके पेड़ थे। मेरे ख्याल से सिविल लाइंस में जहाँ मैं रहता था वहां भी इसे
> > मैने देखा है।
> > इसकी तकिया बहुत आरामदेह होता है।
> > पर सब्ज़ी और भी ग़ज़ब होती है:)
>

> > 2011/12/24 दिनेशराय द्विवेदी <drdwive...@gmail.com>


>
> >> रुई वाले ये पेड़ इधर कोटा के आसपास कम नहीं हैं। एक तो जिला अदालत के परिसर
> >> में हैं। यहाँ हम इसे सेमल कहते हैं। जब इस के सुर्ख रंग के फूल आते हैं तो
> >> पत्ते सब झड़ चुके होते हैं। सारा पेड़ लाल हो जाता है। ठीक पलाश की तरह। बस
> >> फर्क इतना है कि पलाश कुछ केसरिया रंग का होता है और सेमल के फूल का रंग
> >> गुड़हल के फूल से कुछ हल्का लाल।  फिर फूलों की पंखुरियाँ झड़ जाती हैं और
> >> फलों के फटने से रुई निकलती है। जो अदालत में जहाँ तहाँ हवा के साथ उड़ती रहती
> >> है। लोग कहते हैं इस की रुई गरम रहती है और स्पोंडिलाइटिस के मरीजों के लिए इस
> >> का तकिया बहुत काम का है।
>

> >> 2011/12/24 Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com>

> ...
>
> और पढ़ें »- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 24, 2011, 11:50:11 AM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
शुक्रिया बलजीत भाई।
ज़रूर सुनूंगा।

2011/12/24 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Dec 24, 2011, 9:25:06 PM12/24/11
to shabdc...@googlegroups.com
हिन्दी में भी अब सिमरन नाम रखा जाने लगा है।

अपने यहाँ यह नाम आम है। आजकल जनगणना के लिये जा रहा हूँ तो सिमरन नाम कई जगह मिला हाँ सिमर अब तक नहीं मिला।

२३ दिसम्बर २०११ ९:२७ अपराह्न को, अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com> ने लिखा:
साथियों,
इन दिनों एक टीवी सीरियल आ रहा है-ससुराल सिमर का। चैनल नहीं पता कौन सा है, पर प्रोमो (प्रमो) देखते हुए इसका नाम सुनने को मिलता है।
मैं जानना चाहता हूँ कि सिमर नाम का क्या अर्थ है? यह किसी चर्चित नाम का रूपान्तर है? मैने यह नाम पहली बार सुना है।

स्मरण को लोकबोली में सुमिरन कहा जाता है। भजने वाली माला को सुमिरनी कहते हैं। यह भी इसी मूल का है।
पंजाबी में यह सिमरन होता है और संज्ञा की तरह इससे व्यक्तिनाम भी बनते हैं जैसे सिमरनजीत सिंह या सिमरन कौर
हिन्दी में भी अब सिमरन नाम रखा जाने लगा है।

क्या सिमरन से का लोप होकर सिमर बनाया गया है? इससे पहले तो यह नाम मैने कहीं नहीं सुना। हिंखोज वाले भी इसमें उलझ गए। वे कहते हैं कि इसका डाटा उनके पास नहीं
है। बदले में वे समर शब्द आपके हवाले कर देते हैं, ज़ाहिर है इससे कुछ लेना देना नहीं है। गूगल पर सिमर की सर्च का परिणाम भी इसी धारावाहिक के सिमर से मुलाकात कराता है।

हिन्द शब्दसागर सिमर का अर्थ एक तरह का कपड़ा बताता है। ज़ाहिर है सेमल (सेमर) की रूई से बना होने की वजह से पूर्वी हिन्दी में इसे सिमर कहा जाता हो। इसका सम्बन्ध व्यक्तिनाम से
नहीं जुड़ता। टर्नर कोश में भी सिमर का रिश्ता शाल्मली वृक्ष बताया गया है।  शाल्मली व्यक्ति नाम हो सकता है।

शाल्मली को स्त्रीवाची नाम हैं। बांग्ला और मराठी में भी यह नाम होता है। हिन्दी में भी कन्याओं का नाम शाल्मली रखा जाता है।

शाल्मली > शामली > सामली > सेमल > सिमर यह क्रम मान सकते हैं। पर क्या सचमुच सिमर नाम किसी ने इससे पहले सुना है?

शाल्मली का सिमर रूप तार्किक है मगर इस रूपान्तर से व्यक्तिनाम सिमर हुआ यह गले नहीं उतरता।

हाँ, सिमरन से का लोप कर सिमर बनाया होगा, यह अज्ञानतावश हुआ रूपान्तर है, पर इस मूल से यह व्यक्तिनाम बना हो सकता है।

आपके मत की प्रतीक्षा है।
--


अजित

http://shabdavali.blogspot.com/
मोबाइल-
औरंगाबाद- 07507777230

  





--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 25, 2011, 1:46:00 AM12/25/11
to shabdc...@googlegroups.com
 हरियाणा, दिल्ली, गंगानगर, मथुरा, हरिद्वार, देहरादून वगैरह में यह नाम गैर पंजाबियों में भी देखने को मिलता है।
अब मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में भी नए जोड़े अपनी बच्चियों का नाम सिमरन रखने लगे हैं। मराठी परिवार भी।

2011/12/25 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>

Baljit Basi

unread,
Dec 25, 2011, 7:33:28 AM12/25/11
to शब्द चर्चा
e-pandit जी,
इस नाम के इतना प्रचलत होने का एक कारण इसमें 'स' ध्वनी का होना है, 'स'
ध्वनी कानों को सुखाती है , इस लिए इससे आरंभ होने वाले नाम शायद सब से
अधिक हों. आपके जनगणना के आंकड़े क्या बताते हैं? मैंने अंग्रेज़ी डिक्शनरी
में देखा था कि s अक्षर से आरंभ होने वाली प्रविष्टियाँ सब से अधिक
हैं. c की शायद दुसरे नंबर पर हैं, इसका कारण भी यही है कि c अक्षर
वाले अधिक शब्दों में 'स' ध्वनी ही होती है. पंजाबी कोशों में भी ऐसा ही
है. हिंदी में भी ऐसा ही होगा.

On 24 दिस., 21:25, ePandit | ई-पण्डित <sharma.shr...@gmail.com> wrote:
> > हिन्दी में भी अब *सिमरन *नाम रखा जाने लगा है।


>
> अपने यहाँ यह नाम आम है। आजकल जनगणना के लिये जा रहा हूँ तो सिमरन नाम कई जगह
> मिला हाँ सिमर अब तक नहीं मिला।
>

> २३ दिसम्बर २०११ ९:२७ अपराह्न को, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> ने


> लिखा:
>
>
>
>
>
> > साथियों,

> > इन दिनों एक टीवी सीरियल आ रहा है-*ससुराल सिमर का*। चैनल नहीं पता कौन सा


> > है, पर प्रोमो (प्रमो) देखते हुए इसका नाम सुनने को मिलता है।

> > मैं जानना चाहता हूँ कि *सिमर* नाम का क्या अर्थ है? यह किसी चर्चित नाम का


> > रूपान्तर है? मैने यह नाम पहली बार सुना है।
>

> > स्मरण को लोकबोली में *सुमिरन* कहा जाता है। भजने वाली माला को *सुमिरनी*कहते हैं। यह भी इसी मूल का है।
> > पंजाबी में यह *सिमरन *होता है और संज्ञा की तरह इससे व्यक्तिनाम भी बनते
> > हैं जैसे *सिमरनजीत सिंह* या *सिमरन कौर*।
> > हिन्दी में भी अब *सिमरन *नाम रखा जाने लगा है।
>
> > क्या *सिमरन *से *न* का लोप होकर सिमर बनाया गया है? इससे पहले तो यह नाम
> > मैने कहीं नहीं सुना। *हिंखोज* वाले भी इसमें उलझ गए। वे कहते हैं कि इसका


> > डाटा उनके पास नहीं

> > है। बदले में वे *समर* शब्द आपके हवाले कर देते हैं, ज़ाहिर है इससे कुछ
> > लेना देना नहीं है। गूगल पर सिमर की सर्च का परिणाम भी इसी धारावाहिक के *
> > सिमर* से मुलाकात कराता है।
>
> > हिन्द शब्दसागर *सिमर *का अर्थ एक तरह का कपड़ा बताता है। ज़ाहिर है *सेमल
> > (सेमर) *की रूई से बना होने की वजह से पूर्वी हिन्दी में इसे *सिमर *कहा


> > जाता हो। इसका सम्बन्ध व्यक्तिनाम से

> > नहीं जुड़ता। टर्नर कोश में भी *सिमर* का रिश्ता *शाल्मली* वृक्ष बताया गया


> > है।  शाल्मली व्यक्ति नाम हो सकता है।
>

> > *शाल्मली *को स्त्रीवाची नाम हैं। बांग्ला और मराठी में भी यह नाम होता है।
> > हिन्दी में भी कन्याओं का नाम *शाल्मली* रखा जाता है।
>
> > *शाल्मली > शामली > सामली > सेमल > सिमर* यह क्रम मान सकते हैं। पर क्या


> > सचमुच सिमर नाम किसी ने इससे पहले सुना है?
>

> > *शाल्मली *का *सिमर *रूप तार्किक है मगर इस रूपान्तर से व्यक्तिनाम *सिमर*हुआ यह गले नहीं उतरता।
>
> > हाँ, सिमरन से *न* का लोप कर *सिमर *बनाया होगा, यह अज्ञानतावश हुआ रूपान्तर


> > है, पर इस मूल से यह व्यक्तिनाम बना हो सकता है।
>
> > आपके मत की प्रतीक्षा है।
>
> > --
>

> >  *
> > अजित*


> >http://shabdavali.blogspot.com/
> > मोबाइल-
> > औरंगाबाद- 07507777230
>
> --

> *Shrish Benjwal Sharma* *(श्रीश बेंजवाल शर्मा <http://hindi.shrish.in>)*
> ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
> *If u can't beat them, join them.*
>
> ePandit <http://epandit.shrish.in/>:* *http://epandit.shrish.in/- उद्धृत पाठ छिपाएँ -

Baljit Basi

unread,
Dec 25, 2011, 9:38:29 AM12/25/11
to शब्द चर्चा
अजित जी,
आपने लिखा है, 'हिन्द शब्दसागर *सिमर *का अर्थ एक तरह का कपड़ा बताता है।

ज़ाहिर है *सेमल
(सेमर) *की रूई से बना होने की वजह से पूर्वी हिन्दी में इसे *सिमर *कहा
जाता
हो।' शब्दसागर में मुझे कपडे वाला अर्थ नहीं मिला. यह *सिमटी शब्द का
अर्थ है जो ऐसे दिया गया है:
सिमटी संज्ञा स्त्री० [देश०] एक प्रकार का कपड़ा जिसकी बुनावट खेस के
समान होती है ।
*सिमर शब्द को ढूँढने से *सिमटी शब्द की व्याख्या साथ ही आ गई जिससे
गलती लगी. ऐसा अक्सर ही होता है. शब्दसागर में *सेमल की लम्बी-चौड़ी
व्याख्या करते हुए बताया गया है, "सेमल की रूई रेशम सी मुलायम और
चमकीली होती है और गद्दों तथा तकियों में भरने के काम में आती है,
क्योंकि काती नहीं जा सकती " अगर यह काती नहीं जाती तो इससे कपडा भी
नहीं बुना जा सकता. इससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि 'समर' नाम का कपडा इस
शब्द के साथ न जुड़ा हुआ हो. यह पक्की बात है कि समर नाम का कपडा होता
है, इसका यह नाम कैसे पड़ा, खोज का विषय है. वैसे यह भी तथ्य है कि
सेमल से कपडे बनते हैं, लेकिन शब्दसागर के संपादकों को इसका ज्ञान
नहीं है.
सेमल पेड़ को एक बेकार पेड़ समझा जाता रहा है. भारती काविपरम्परा में भी
इसको ऐसे ही लिया गया है हम गुरु नानक की मिसाल तो ले ही चुके हैं.
शब्दसागर ने भी यह बात कही है:
सेमल के डोड या फलों की निस्सारता भारतीय कविपरंपरा में बहुत काल से
प्रसिद्ध है और यह अनेक अन्योक्तियों का विषय रहा है । 'सेमर सेइ सुवा
पछ्ताने' यह एक कहावत सी हो गई है ।

On 23 दिस., 10:57, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> साथियों,
> इन दिनों एक टीवी सीरियल आ रहा है-*ससुराल सिमर का*। चैनल नहीं पता कौन सा है,
> पर प्रोमो (प्रमो) देखते हुए इसका नाम सुनने को मिलता है।
> मैं जानना चाहता हूँ कि *सिमर* नाम का क्या अर्थ है? यह किसी चर्चित नाम का
> रूपान्तर है? मैने यह नाम पहली बार सुना है।
>
> स्मरण को लोकबोली में *सुमिरन* कहा जाता है। भजने वाली माला को *सुमिरनी* कहते
> हैं। यह भी इसी मूल का है।
> पंजाबी में यह *सिमरन *होता है और संज्ञा की तरह इससे व्यक्तिनाम भी बनते हैं
> जैसे *सिमरनजीत सिंह* या *सिमरन कौर*।
> हिन्दी में भी अब *सिमरन *नाम रखा जाने लगा है।
>
> क्या *सिमरन *से *न* का लोप होकर सिमर बनाया गया है? इससे पहले तो यह नाम मैने
> कहीं नहीं सुना। *हिंखोज* वाले भी इसमें उलझ गए। वे कहते हैं कि इसका डाटा
> उनके पास नहीं
> है। बदले में वे *समर* शब्द आपके हवाले कर देते हैं, ज़ाहिर है इससे कुछ लेना

> देना नहीं है। गूगल पर सिमर की सर्च का परिणाम भी इसी धारावाहिक के *सिमर* से


> मुलाकात कराता है।
>
> हिन्द शब्दसागर *सिमर *का अर्थ एक तरह का कपड़ा बताता है। ज़ाहिर है *सेमल
> (सेमर) *की रूई से बना होने की वजह से पूर्वी हिन्दी में इसे *सिमर *कहा जाता
> हो। इसका सम्बन्ध व्यक्तिनाम से
> नहीं जुड़ता। टर्नर कोश में भी *सिमर* का रिश्ता *शाल्मली* वृक्ष बताया गया
> है।  शाल्मली व्यक्ति नाम हो सकता है।
>
> *शाल्मली *को स्त्रीवाची नाम हैं। बांग्ला और मराठी में भी यह नाम होता है।
> हिन्दी में भी कन्याओं का नाम *शाल्मली* रखा जाता है।
>
> *शाल्मली > शामली > सामली > सेमल > सिमर* यह क्रम मान सकते हैं। पर क्या सचमुच
> सिमर नाम किसी ने इससे पहले सुना है?
>

> *शाल्मली *का *सिमर *रूप तार्किक है मगर इस रूपान्तर से व्यक्तिनाम *सिमर* हुआ


> यह गले नहीं उतरता।
>
> हाँ, सिमरन से *न* का लोप कर *सिमर *बनाया होगा, यह अज्ञानतावश हुआ रूपान्तर
> है, पर इस मूल से यह व्यक्तिनाम बना हो सकता है।
>
> आपके मत की प्रतीक्षा है।
>
> --
>
> *

> अजित*http://shabdavali.blogspot.com/

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 25, 2011, 10:04:36 AM12/25/11
to shabdc...@googlegroups.com
आपठीक कह रहे हैं। मैने ऊपर की प्रविष्टी को सिमटी को भी सिमर ही पढ़ लिया था। 
विकीपीडिया पर भी यही बताया गया है कि इसके रेशे कातने काबिल नहीं होते लिहाज़ा वस्त्रोद्योग में इसका महत्व नहीं है।

खैर, मेरी जिज्ञासा तो सिमरन से सिमर के सम्बन्ध पर थी।

2011/12/25 Baljit Basi <balji...@yahoo.com>



--


अजित

अजित वडनेरकर

unread,
Dec 25, 2011, 12:10:38 PM12/25/11
to shabdc...@googlegroups.com
@आपको गीत  सुनने में दिलचस्पी होगी यहाँ जाएँ:
http://www.youtube.com/watch?v=7ZjokvGBt44

बिल्कुल पूरा गीत सुना। बढ़िया छायांकन। कर्णप्रिय संगीत।
बोल तो आपने रोमन में पढ़ा ही दिए हैं।
संग्रहणीय।
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages