दिलचस्प चुनौती है, और आपका पलड़ा भारी है, पर मैं भी बज़िद हूँ कि इतनी जल्दी हार नहीं
मानूँगा। मेरी याददाश्त धोखा दे रही है, लेकिन आप जिस चीज़ की बात कर रहे हैं, उसके लिए
एक अच्छा-ख़ासा देसी शब्द चला करता था। बहरहाल, मैं अंकचित्र में कोई बुराई नहीं देखता,
मानचित्र की तर्ज़ पर। आपने जो शब्द गिनाए हैं उनमें मोनोग्राफ उतना भी आमफ़हम नहीं है,
लेकिन हिन्दी में ये प्रबंध(ग्रंथ) ही है। इन शब्दों को बेशक शामिल कर लीजिए, पर विकल्प
देंगे तो बेहतर होगा। समूह में द्विभाषी, त्रिभाषी, चतुर्भाषी गुणी-जनों, और -जननियों के
होते हुए इसे मैं काहिली मानूँगा। ;-)
रविकान्त
> * क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ... अनवरत <http://anvarat.blogspot.com/> तीसरा
> खंबा <http://teesarakhamba.blogspot.com/> *
>
किन हम गणितीय राशियों का आनुपातिक संबंध प्रदर्शित करने के लिए जो ग्राफ बनाते हैं उस के लिए हिन्दी में कोई शब्द नहीं है।
ब्लागिरी का मैं भी प्रयोग करता हूँ, इसका एक और रूप ब्लागबाज़ी भी हो सकता है। एक और शब्द है जिसे बनाने का श्रेय ज्ञान भाई को है- चिठेरी, और ब्लाअगर के लिए चिठेरा।
आलेख शब्द का प्रयोग होता है पर यह प्रयोग विशेषण मांगता है।