साँस - स्त्रीलिंग या पुल्लिंग

762 views
Skip to first unread message

Chopra

unread,
Oct 18, 2015, 12:17:37 PM10/18/15
to शब्द चर्चा
महानुभावो,

साँस के लिंग के बारे में भ्रम बना हुआ है। मैंने इसका स्त्रीलिंग और पुल्लिंग - दोनों रूपों में प्रयोग देखा है। शुद्ध रूप कौन-सा है?

इनमें से कौन-सा ठीक है:

गहरा साँस लें

गहरी साँस लें

सादर,

चोपड़ा

nandkishore arya

unread,
Oct 19, 2015, 1:08:31 AM10/19/15
to shabdc...@googlegroups.com
हिंदी कोष के अनुसार साँस संज्ञा शब्द स्त्रीलिंग का है 
जिसके अर्थ हैं
नाक या मुख के द्वारा हवा खींचकर फेफड़ो में पहुँचाना तथा पुनः बाहर फेंकने की क्रिया साँस है 
लेकिन कई बार आम बोल-चाल की गति में देखना साँस आ रहा है क्या आदि का प्रयोग भी देखा जाता है 

18 अक्तूबर 2015 को 9:47 pm को, Chopra <lingua...@gmail.com> ने लिखा:

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.



--
नन्द किशोर आर्य 

ashutosh kumar

unread,
Oct 19, 2015, 1:59:34 AM10/19/15
to शब्द चर्चा
स्त्रीलिंग है..

Vinod Sharma

unread,
Oct 19, 2015, 3:46:52 PM10/19/15
to shabdcharcha
इस भ्रम का कारण हिंदी के आंचलिक प्रयोग में लिंग-भेद का बदल जाना है।
कुछ शब्दों के पंजाब में , तो कुछ के पूर्वी भारत में लिंग बदल जाते हैं। बंगाल में तो खैर लिंग-भेद ही नहीं है। इसके स्पष्टीकरण के लिए किसी मानक शब्दकोश का सहारा लिया जा सकता है।
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages