धोंचा-पोंचा-खोंचा

210 views
Skip to first unread message

narayan prasad

unread,
May 11, 2013, 8:47:11 AM5/11/13
to shabdc...@googlegroups.com
Prinsep's Essays on Indian Antiquities (1858), Vol.II, p.130 पर लिखा है -
धोंचा - Four and a half. The word is found in Arithmetical Tables of the Multiplication of Fractions, which are in constant use with our Surveying Ameens, when reducing their linear measurements to Beeghas. The words used by them in Fractional Multiplications are
डेवढ़ा 1.5
धमा 2.5
होंटा 3.5
धोंचा 4.5
पोंचा 5.5
खोंचा 6.5
सतोंचा 7.5

"धमा, होंटा, धोंचा" को हमारे यहाँ क्रमशः "अढ़इया, हूँठा, धमुच्चा" कहा जाता है । मैं अपने छात्रजीवन में सवैया तक ही (वह भी अधूरा) पढ़ा था । परन्तु, मुझसे एक पीढ़ी पहले धमुच्चा का पहाड़ा तक पढ़ाया जाता था । चर्चा निकलने पर मेरे पिताजी कभी-कभार धमुच्चा के पहाड़े का उल्लेख करते थे  (जैसे - अठारह धमुच्चे एकासी, 18 x 4.5 = 81) ।
क्या आपलोगों में से धमुच्चा के आगे (अर्थात् पोंचा, खोंचा, सतोंचा) के पहाड़ा का नाम सुना है ? या स्वयं पढ़ा है ?
धन्यवाद ।
--- नारायण प्रसाद

Anil Janvijay

unread,
May 11, 2013, 9:03:54 AM5/11/13
to shabdc...@googlegroups.com
'पोंचा' का पहाड़ा  तो मैंने भी अपने बाबा जी (दादा) के मुँह से सुना था। वे कई बार यह पहाड़ा सुनाकर हम बच्चों से कहा करते थे कि तुम्हें भी ये पहाड़े आने चाहिए। लेकिन मैं भी कभी सवैया, ड्योढ़ा(1.5)  से आगे नहीं बढ़ा।

 
2013/5/11 narayan prasad <hin...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.rachnakosh.com

Moscow, Russia
+7 916 611 48 64 ( mobile)

Vinod Sharma

unread,
May 11, 2013, 9:46:12 AM5/11/13
to shabdc...@googlegroups.com
जी नाम तो सुने हैं लेकिन मैंने भी अपने बचपन में अपने नाना से ढैया तक ही पहाड़े सीख थे,
सवैया, ड्यौढ़ा और ढैया। बचपन के उस अभ्यास के बाद स्कूल में गणित पढ़ते समय कभी कोई कठिनाई नहीं हुई। उसके बाद तो पहाड़ा बोलने जितनी देर में तो दिमाग में गुणा करके परिणाम निकालने का अभ्यास हो गया। वैसे यह मानना पड़ेगा कि पहले के लोग कमसे कम गणित में तो हम से पीछे नहीं थे।

2013/5/11 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>



--
bestregards.gif
विनोद शर्मा

narayan prasad

unread,
May 22, 2013, 4:30:49 AM5/22/13
to shabdc...@googlegroups.com
अनिल जी,
    यदि अभी भी किसी को धोंचा, पोंचा, खोंचा, सतोंचा का पहाड़ा आता हो, तो उसे किसी साइट पर अपनी क्षेत्रीय भाषा में लिखित रूप में डालें । अच्छा तो यह हो कि टेप कर लिया जाय । वस्तुतः ये सब पहाड़े बनाना तो बहुत आसान है, परन्तु उन्हें लयदार रूप में पढ़ा कैसे जाए, यह मालूम नहीं ।

--- नारायण प्रसाद


2013/5/11 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>

संजय | sanjay

unread,
May 22, 2013, 4:41:40 AM5/22/13
to shabdc...@googlegroups.com
सुझाव तो जोरदार है. मेरे नानाजी को ऐसे कुछ पहाड़े आते थे मगर अब वे नहीं रहे तो हमारे लिये उनके साथ यह सब खत्म हो गया है.


2013/5/22 narayan prasad <hin...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani । 9601430808

Arvind Kumar

unread,
May 22, 2013, 4:47:50 AM5/22/13
to shabdc...@googlegroups.com

कभी बचपन मैं मैं ने भी गा गा कर रटे थे. बड़े काम के थे. सारी दुकानदारी इन्हीं के बल पर चलती थी.

--

narayan prasad

unread,
May 22, 2013, 5:20:24 AM5/22/13
to shabdc...@googlegroups.com
<<कभी बचपन मैं मैं ने भी गा गा कर रटे थे. बड़े काम के थे. सारी दुकानदारी इन्हीं के बल पर चलती थी.>>

महोदय,
   तो क्या अभी याद नहीं ?
   कहीं मैं भी न भूल जाऊँ, इसलिए मैंने इसे इंटरनेट पर डाल दिया है । - सादर, नारायण प्रसाद

2013/5/22 Arvind Kumar <samant...@gmail.com>

Sushil Chhoker

unread,
May 23, 2013, 8:59:58 AM5/23/13
to shabdc...@googlegroups.com
इंटरनेट पर कहां डाले हैं, नारायण जी। 


2013/5/22 narayan prasad <hin...@gmail.com>
--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
Sushil Chhoker

साह रह गये बेलिया थोडे,चंगा तू कोई कम्म कर लै
इक्क दिन मिट्टी दी मुटठ होणा, भला तू कोई कम्म कर लै।

narayan prasad

unread,
May 23, 2013, 10:23:16 AM5/23/13
to shabdc...@googlegroups.com
<<इंटरनेट पर कहां डाले हैं, नारायण जी। >>

21 से 30 तक का पहाड़ा

ग्यारह का पहाड़ा

सवैया का पहाड़ा

--- नारायण प्रसाद

2013/5/23 Sushil Chhoker <meridu...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages