--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.

मूंगफली दक्षिण अमेरीकी पौधा है। पेरु में 7600 वर्ष पुरानी मूंगफली मिली हैं। मेक्सिको की नहुयाती भाषा में इसका नाम त्लल्ककहुयाती (tlalcacahuatl) है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘भूमि नट’ (ground nut) ही है। 15-वीं शताब्दी में यूरोपीय नाविक इसे दक्षिण अमेरिका से यूरोप ले गए। वहीं से आलू, टमाटर जैसे अन्य दक्षिण अमेरीकी पौधों के साथ ही मूंगफली भी भारत आयी। अंग्रेज़ और पुर्तगाली इसे ग्राउंड नट के साथ इसे मंकी नट monkey nut भी कहते थे। बंदर को स्पेनियाई, में mono कहते हैं, और मूँगफली को मनी mani या mani cacahuetate कहते हैं। फ्रेच में मूँगफली अभी भी दक्षिण अमेरीकी नाम cacahuète से जानी जाती है। यूरोपियनों ने भारत से मूंगफली का परिचय 'ग्राउंडनट' 'मंकीनट' और 'मनीककहूटी' (मंकीनट) नामों से कराया। 'ग्राउंडनट' का भारतीय रूपांतर ‘भूमिफली’ हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि 'भूमिफली' ही बिगड़ कर मूमीफली और फिर मूंगफली हो गया। किन्तु क्या ऐसा अनुमान लगाना गलत होगा कि मलयाली-भाषियों ने पुर्तगालियों के मुख से 'मंकीनट' सुन कर 'मंगीनट' बोला और बाकी भारत ने ‘मंगीनट’ का 'मूंगनट' और फिर मूंगफली बना दिया। इसी तरह क्या यह संभव है कि स्पेन से आया 'मानिककहूटी' शब्द तमिल में ‘मनीलाकोट्टई’ में बदल गया जिसके कारण यह अनुमान लगने लगे कि भारत में मूंगफली का आगमन मनीला के रास्ते हुआ होगा। सच तो यह है दक्षिण अमेरिकी पौधे आलू, टमाटर और मूँगफली भारत में यूरोप से एक साथ आए थे।
राजेंद्र गुप्ता