अनुकरण एवं अनुसरण

1,859 views
Skip to first unread message

Hitendra

unread,
Mar 5, 2013, 1:04:41 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
मित्रों, 

कृपया अनुसरण एवं अनुकरण में क्या अंतर है यह बताने का कष्ट करें।

"अमुक ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।" 

"अमुक का सभी को अनुसरण करना चाहिए।" 

"अमुक का जीवन अनुकरणीय है।" 


क्या यह सही है कि कर्ता के लिए अनुसरणीय, और कृत्य के लिए अनुकरणीय शब्द का प्रयोग होना चाहिए? या क्या ऐसा कोई अंतर नहीं है एवं दोनों ही शब्द पूर्णतः समानार्थी हैं। 


अग्रिम आभार! 

शुभाकांक्षी 

हितेन्द्र अनंत 
__________________________

पढ़िये मेरा ब्लॉग 
http://hsonline.wordpress.com
___________________________

अजित वडनेरकर

unread,
Mar 5, 2013, 1:17:56 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
करण में करने का और सरण में चलने का, पीछे जाने का भाव है। सरण की रिश्तेदारी सरणि यानी मार्ग से है। सड़क शब्द भी इसी कड़ी में आता है।
अनुसरण और अनुगमन समानार्थी हैं। अनुगामी यानी पीछे चलने वाला।
अनुसार शब्द का अर्थ होता है  "...की तरह से" "...के मुताबिक"
अनुकरण में किसी के जैसा करने का भाव है।
अनुसरण और अनुगमन में किसी की शैली को अपनाने का भाव है।
किसी के साथ-साथ चरने के संदर्भ में भी अनुसरण शब्द का प्रयोग होता है। पर किसी के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करने को अनुकरण नहीं कहा जा सकता, यही सूक्ष्म फ़र्क है दोनों में वर्ना व्यावहारिक तौर पर दोनों में किसी के समान आचरण करने का ही भाव है। वाक्य या संदर्भ के अनुसार ही दोनों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

2013/3/5 Hitendra <mail.h...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--


अजित

http://shabdavali.blogspot.com/
औरंगाबाद/भोपाल, 07507777230


  

अजित वडनेरकर

unread,
Mar 5, 2013, 1:22:45 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
"किसी के साथ साथ चरने" में चरने की जगह चलने पढ़ें:)

2013/3/5 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>

Vinod Sharma

unread,
Mar 5, 2013, 2:32:19 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
यदि आप सरल शब्दों में समझना चाहें तो,
अनुकरण का मतलब है किसी की नकल करना, अर्थात जैसा किसी ने किया है ठीक वही करना।
या कहें तो अनुकरण किसी काम, कृत्य का किया जाता है, जबकि
अनुसरण निर्देशों, शिक्षाओं, मार्गदर्शन का होता है।
सादर,
विनोद शर्मा

2013/3/5 Hitendra <mail.h...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
bestregards.gif
विनोद शर्मा

संजय | sanjay

unread,
Mar 5, 2013, 2:36:18 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
क्या मैं यह कह सकता हूँ कि जब मैं दबे-पाँव चलता हूँ तो बिल्ली का अनुकरण करता हूँ और जब बिल्ली की तरह ही चलने की नकल करता हूँ तब अनुसरण कर रहा होता हूँ.

2013/3/5 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>



--
संजय बेंगाणी | sanjay bengani । 9601430808
छवि ब्रांड कंसलटींग
ए-511, स्मिता टावर, गुरूकुल रोड़,
मेमनगर , अहमदाबाद, गुजरात. 


Vinod Sharma

unread,
Mar 5, 2013, 2:45:03 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
संजय भाई बिल्ली के पीछे चलना अनुसरण होगा जबकि बिल्ली की तरह व्यवहार करना अनुकरण।जिन-जिन रास्तों से बिल्ली जाती है उन्हीं से आप जाते हैं तो यह अनुसरण है।
किंतु बिल्ली की भांति यदि आप कोई व्यवहार करते हैं तो वह अनुकरण है।

2013/3/5 संजय | sanjay <sanjay...@gmail.com>

संजय | sanjay

unread,
Mar 5, 2013, 2:56:33 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
बिल्ली की तरह या बिल्ली के पीछे चलने का मेरा इरादा नहीं है :) बात स्पष्ट हो यह प्रयास था. आशा है कुछ कुछ स्पष्टता मिली है.

hitendra

unread,
Mar 5, 2013, 5:15:14 AM3/5/13
to shabdc...@googlegroups.com
सभी का हार्दिक धन्यवाद!
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages