उष्ण या ऊष्ण

174 views
Skip to first unread message

धनंजय

unread,
May 24, 2020, 12:57:41 AM5/24/20
to शब्द चर्चा
श्रेष्ठजनो,
हिंदी शब्दसागर में उष्ण और ऊष्ण, दोनों प्रविष्टियाँ विद्यमान हैं। मेरी जिज्ञासा यह है कि इनमें से कौन-सी वर्तनी शुद्धतर है अथवा किस वर्तनी का उपयोग श्रेयस्कर है?
सादर
धनंजय

CS Pawan Baid

unread,
May 24, 2020, 1:22:52 AM5/24/20
to shabdc...@googlegroups.com
यह संशय मुझे भी है, साथ ही इन शब्दों में भी है : यानि - यानी, कुक्षि - कुक्षी, श्रेणी - श्रेणि, (चिन्ता)मणि - मणी   



--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/shabdcharcha/ee1b0ec1-7bc5-4058-b87b-4c1ef814cbc6%40googlegroups.com.


--
CS Pawan Kumar Baid
Company Secretaries

B-52, Trade House, Near Rushabh Petrol
Ring Road, Surat - 395002
Ph - 0261-2302365

Anil Janvijay

unread,
May 24, 2020, 7:09:35 AM5/24/20
to shabdc...@googlegroups.com
ऊष्ण ठीक है
यानी ठीक है
कुक्षि ठीक है 
श्रेणी  ठीक है
चिन्तामणि ठीक है 



--

Anil Janvijay

unread,
May 24, 2020, 7:18:21 AM5/24/20
to shabdc...@googlegroups.com
वैसे संस्कृत में चूँकि उष्ण है। इसलिए हिन्दी में हमें इसे उष्ण ही लिखना चाहिए।  हालाँकि ऊष्म के असर में
हम हिन्दी में इस शब्द का उच्चारण ऊष्ण ही करते हैं। और आप तो जानते हैं कि हिन्दी में जैसे बोला जाता है, 
वैसे ही लिखा जाता है।

पीयूष ओझा

unread,
May 25, 2020, 5:13:41 AM5/25/20
to शब्द चर्चा
हिंदी शब्दसागर की मेरी काग़ज़ी प्रति औऱ डिजिटल डिक्शनरीज़ ऑफ़ साउथ एशिया की डिजिटल प्रति में 'ऊष्ण'की मुख्य प्रविष्टि नहीं है किंतु दूसरे शब्दों के अर्थ की व्याख्या में इसका प्रयोग किया गया है। कालिका प्रसाद इत्यादि के बृहत् हिंदी कोश में भी 'उष्ण' है, 'ऊष्ण' नहीं।


यही प्रश्न 'उषा' और 'ऊषा' के बारे में भी उठता है। संस्कृत कोश में केवल 'उषा' दिया गया है जबकि हिंदी कोशों में दोनों शब्द मिलते हैं। मेरा रुझान 'उषा' की ओर है।

रविवार, 24 मई 2020 को 5:57:41 पूर्व UTC+1 को, धनंजय ने लिखा:

पीयूष ओझा

unread,
May 25, 2020, 5:19:11 AM5/25/20
to शब्द चर्चा
मेरे पास हिंदी शब्दसागर का संवत् २०४४ (१९८७ ई.) का 'परिवर्धित, संशोधित, नवीन संस्करण' है।

सोमवार, 25 मई 2020 को 10:13:41 पूर्व UTC+1 को, पीयूष ओझा ने लिखा:
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages