डायन और डायना

231 views
Skip to first unread message

eg

unread,
Feb 11, 2011, 5:45:34 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
क्या डायन का सम्बन्ध कहीं से ग्रीक देवी डायना से जुड़ता है? 

Abhay Tiwari

unread,
Feb 11, 2011, 5:57:32 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
नहीं डयन से है.. डयन= उड़ना। उड्डयन याद करें!

ghughuti basuti

unread,
Feb 11, 2011, 6:00:55 AM2/11/11
to शब्द चर्चा
वाह अभय यह तो कभी सोचा ही न था.

Dr.Rupesh Shrivastava

unread,
Feb 11, 2011, 7:08:06 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com

काश ऐसा होता कि विमान परिचारिका को भी डयन शब्द से व्युत्त्पन्न करके "डायन परिचारिका" कह सकते :)
११ फरवरी २०११ ४:३० अपराह्न को, ghughuti basuti <ghughut...@gmail.com> ने लिखा:

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 11, 2011, 7:17:42 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com


2011/2/11 Dr.Rupesh Shrivastava <rudrakshanat...@gmail.com>



--
शुभकामनाओं सहित
अजित
http://shabdavali.blogspot.com/
360.gif

ghughuti basuti

unread,
Feb 11, 2011, 7:18:59 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
अर्थात डायनों की परिचारिका?

2011/2/11 Dr.Rupesh Shrivastava <rudrakshanat...@gmail.com>

Abhay Tiwari

unread,
Feb 11, 2011, 7:46:17 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
या सीधे डायन? सभी उड़ने वाले डायन हुए.. एअर होस्टेस समेत. :)

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Feb 11, 2011, 8:12:22 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
डैने शायद पंखों को कहते हैं। लेकिन इधर हाडौ़ती में एक शब्द और प्रचलित है। ड्याँ जिसका अर्थ है आँखें।

2011/2/11 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>



--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan,
क्लिक करें, ब्लाग पढ़ें ...  अनवरत    तीसरा खंबा

Dr.Rupesh Shrivastava

unread,
Feb 11, 2011, 8:20:40 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
शायद इसी शब्द से जुड़ा हो सकता है डायनासोर जिसे तोड़ मरोड़ कर डायन+ असुर तक लाया जा सकता है :)
ये डायन स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग???

११ फरवरी २०११ ६:१६ अपराह्न को, Abhay Tiwari <abha...@gmail.com> ने लिखा:

ashutosh kumar

unread,
Feb 11, 2011, 9:12:34 AM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com



ग्रीक देवी डायना की उड्डयन में कोई रूचि नहीं थी ? उन के डायनपन   पर संशय क्यों ?

Baljit Basi

unread,
Feb 11, 2011, 4:24:33 PM2/11/11
to शब्द चर्चा
मैं तो समझता हूँ डायन डाकिनी से बना है.

ashutosh kumar

unread,
Feb 11, 2011, 7:17:11 PM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com


बलजीत सच के ज्यादा करीब लगते हैं.उड्डयन से डायन बनना मुश्किल है. हाँ डैने उड्डयन से निकले हो सकते हैं.

Abhay Tiwari

unread,
Feb 11, 2011, 8:50:01 PM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
आप्टे का कोष देखें पृष्ठ ४१४ पर डी के आगे क्या लिखा है?
डी - (भ्वा० दिवा० आ०-- डयते, डीयते, डीन) १.उडना, हवा में गुज़रना, २.जाना, उद्‍-(डयन) हवा में उड़ना, ऊपर जाना...  
----- Original Message -----
Sent: Saturday, February 12, 2011 5:47 AM
Subject: Re: [शब्द चर्चा] Re: डायन और डायना



ePandit | ई-पण्डित

unread,
Feb 11, 2011, 9:43:18 PM2/11/11
to shabdc...@googlegroups.com
हा हा, आपकी मेल को लाइक करने का मन हुआ, काश बटन उपलब्ध होता। :-)

११ फरवरी २०११ ५:३८ अपराह्न को, Dr.Rupesh Shrivastava <rudrakshanat...@gmail.com> ने लिखा:



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 12, 2011, 8:26:26 AM2/12/11
to shabdc...@googlegroups.com
हिन्दी में डाइन उच्चारण सही माना जाता है और अधिकांश कोशों में यही रूप दर्ज़ है। हालाँकि आज से डेढ़सौ साल पहले की वर्तनी में भी डायन, डायिन दर्ज़ है। शब्दसागर समेत हिन्दी के सभी कोश डाइन लिखते हैं। प्लैट्स ने डायिन लिखा है, हालाँकि इसके बावजूद दोनों ही कोश इसकी व्युत्पत्ति डाकिनी से बताते हैं। डा़किनी से डाइन रूपान्तर अधिक तार्किक है। आज के लिखित रूपों में डायन का बोलबाला है। अभयभाई ने डयन से बहुत दिलचस्प रिश्ता जोड़ा है, आनंद आ गया। इस पर अभी शोध जारी रहे।

2011/2/12 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>

Baljit Basi

unread,
Feb 12, 2011, 12:01:42 PM2/12/11
to शब्द चर्चा
डाइन को पंजाबी में डाइण अथवा डैण बोला जाता है. डाकिनी पंजाबी में नहीं
है. हम स्कूलों की व्याकरणों से पढते आये हैं कि डैण डाकिनी से बना है.
अभय
जी डी की प्रविष्टी दिखा रहे हैं, जिससे मैं वाकिफ हूँ लेकिन इससे यह
कैसे साबित होता है कि डाइन डी से बना शब्द है? फिर भी मैं अजित भाई वाला
स्टैंड ही लेता हूँ . कुछ और ठोस परमाण चाहिए.

On 12 फरवरी, 08:26, अजित वडनेरकर <wadnerkar.a...@gmail.com> wrote:
> हिन्दी में डाइन उच्चारण सही माना जाता है और अधिकांश कोशों में यही रूप दर्ज़
> है। हालाँकि आज से डेढ़सौ साल पहले की वर्तनी में भी डायन, डायिन दर्ज़ है।
> शब्दसागर समेत हिन्दी के सभी कोश डाइन लिखते हैं। प्लैट्स ने डायिन लिखा है,
> हालाँकि इसके बावजूद दोनों ही कोश इसकी व्युत्पत्ति डाकिनी से बताते हैं।
> डा़किनी से डाइन रूपान्तर अधिक तार्किक है। आज के लिखित रूपों में डायन का
> बोलबाला है। अभयभाई ने डयन से बहुत दिलचस्प रिश्ता जोड़ा है, आनंद आ गया। इस पर
> अभी शोध जारी रहे।
>

> 2011/2/12 ePandit | ई-पण्डित <sharma.shr...@gmail.com>


>
>
>
>
>
> > हा हा, आपकी मेल को लाइक करने का मन हुआ, काश बटन उपलब्ध होता। :-)
>
> > ११ फरवरी २०११ ५:३८ अपराह्न को, Dr.Rupesh Shrivastava <

> > rudrakshanathshrivasta...@gmail.com> ने लिखा:


>
> >> काश ऐसा होता कि विमान परिचारिका को भी डयन शब्द से व्युत्त्पन्न करके "डायन
> >> परिचारिका" कह सकते :)

> >> ११ फरवरी २०११ ४:३० अपराह्न को, ghughuti basuti <ghughutibas...@gmail.com>ने लिखा:


>
> >> वाह अभय यह तो कभी सोचा ही न था.
>
> >>> On Feb 11, 3:57 pm, "Abhay Tiwari" <abhay...@gmail.com> wrote:
> >>> > नहीं डयन से है.. डयन= उड़ना। उड्डयन याद करें!
>
> >>> >   ----- Original Message -----
> >>> >   From: eg
> >>> >   To: shabdc...@googlegroups.com
> >>> >   Sent: Friday, February 11, 2011 4:15 PM
> >>> >   Subject: [शब्द चर्चा] डायन और डायना
>
> >>> >   क्या डायन का सम्बन्ध कहीं से ग्रीक देवी डायना से जुड़ता है?
>
> > --

> > *Shrish Benjwal Sharma* *(श्रीश बेंजवाल शर्मा <http://hindi.shrish.in>)*
> > ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
> > *If u can't beat them, join them.*
>
> > ePandit <http://epandit.shrish.in/>:* *http://epandit.shrish.in/


>
> --
> शुभकामनाओं सहित

> *अजित*http://shabdavali.blogspot.com/- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए

Abhay Tiwari

unread,
Feb 12, 2011, 8:26:51 PM2/12/11
to shabdc...@googlegroups.com
डाक क्या है? डाका क्या है? डाकना क्या है?

फ़ाँदना, कूद कूद के जाना। क्या यह उड़ने से भिन्न है? डाकिनी समेत ये सारे शब्द
डी और डयन से संबन्धित हैं। चाहे डाकिनी के क का लोप करके डाइनी बनाइये चाहे
डयन से डायन बनाइये.. सम्बन्ध उड़ने और लांघने से ही है।

वैसे ड का एक अर्थ भय भी मिलता है.. लेकिन मुझे डाक, डाका और डाकना को भय से
जोड़कर देखने में कुछ मतलब नहीं मिलता।

अभय तिवारी

unread,
Feb 12, 2011, 10:33:37 PM2/12/11
to शब्द चर्चा

डाकिनी का एक चित्र यहाँ देखें:

http://www.crazyquiltarts.com/art/dakini-1.htm

अभय तिवारी

unread,
Feb 12, 2011, 10:35:37 PM2/12/11
to शब्द चर्चा
"In the Tibetan language, dakini is rendered khandroma which means
'she who traverses the sky' or 'she who moves in space'. Sometimes the
term is translated poetically as 'sky dancer' or 'sky walker'."

डाकिनी पर पूरी विकी प्रविष्टि यहाँ देखें:

http://en.wikipedia.org/wiki/Dakini

Baljit Basi

unread,
Feb 13, 2011, 5:37:31 PM2/13/11
to शब्द चर्चा
आप उड़ने वाली बात से अधिक कायल लगते हैं हालां कि आप के बताये हुए समेत
कोई भी श्रोत इसको डी से नहीं जोड़ता. हाँ, ड (डर) से ज़रूर जोड़ते हैं.
इस शब्द के अन्दर जितना भी घुसो उतनी ही अधिक उलझन होती जा रही है. टर्नर
जर्मन भाषाविद्य W.Wurst के हवाले से 'शाकिनी' का गैर-आरियाई रूप की
संभावना भी बता रहा है. इसी हवाले से डाकू को ठग का गैर-आरियाई रूप माना
जा सकता है. एक और श्रोत डाकिनी को किसी बंगाली शब्द से जोड़ता है जिससे
ढाका (शहर) और ढाकेश्वरी बने हैं. मेरा ख्याल है डाकिनी शब्द की और खोज
होनी चाहिए किसी एक मूल पर ही नहीं चिपके रहना चाहिए.

Baljit Basi

unread,
Feb 13, 2011, 5:48:18 PM2/13/11
to शब्द चर्चा

Previous entry
Next entry


ḍākínī 5542 ḍākínī f. ʻ female attendant on Kālī ʼ Pat., ḍāginī -- f.
Kathās. 2. *ḍākkinī -- . 3. *ḍāṅkinī -- . [Ac. to W. Wüst RM 3, 8 non
-- Aryan adaptation of śākinī -- f. ʻ id. ʼ Pañcat. beside śākiná -- ʻ
ep. of Indra ʼ RV. EWA i 461 with lit.: see *ṭōna -- . -- ḍāka -- ]
1. Pk. ḍāgiṇī -- , ḍāiṇī -- f. ʻ witch ʼ; Kt. ḍänik ʻ ogress ʼ, Wg.
ḍḗnik; Paš. ar. ḍōini ʻ sorceress ʼ, nir. ḍā̤nigi; S. ḍ̠āiṇī, ḍ̠eṇī f.
ʻ witch ʼ, ḍ̠āiṇu, ḍ̠eṇu m. ʻ wizard ʼ; L. ḍāiṇ f. ʻ witch ʼ, awāṇ.
ḍe_ṇ, P. ḍāiṇ, ḍaiṇ f., N. A. ḍāini, B. ḍāin, ḍain, ḍān, ḍāini, Or.
ḍāiṇi, ḍāhāṇi, Bi. ḍāin, Bhoj. ḍāini, H. ḍāin f.; Si. ḍavinī ʻ female
imp ʼ; -- K. ḍögin f. ʻ witch, vampire ʼ, ḍögyunu m. ʻ wizard ʼ.
2. P. ḍākaṇ f. ʻ witch ʼ; Ku. ḍākaṇ ʻ witch, quarrelsome woman ʼ; A.
B. ḍākini ʻ witch ʼ, Or. ḍākiṇī, °kuṇī, Mth. ḍākini, H. ḍākin, °nī f.;
G. ḍākaṇ, °keṇ, ḍākṇī f. ʻ witch ʼ, ḍākṇũ ʻ wicked ʼ (or < *ḍākka --
1).
3. Ku. ḍã̄kaṇ, ḍã̄kiṇi ʻ witch ʼ, N. ḍãkini, Or. ḍã̄keṇī, ḍaṅkaṇī, H.
ḍãkinī f., M. ḍãkiṇ, ḍã̄khīṇ f.
Addenda: ḍākinī -- . 1. S.kcch. ḍẽṇ f. ʻ witch ʼ, WPah.kṭg. ḍe_ṇ f.
(obl. -- i) ʻ witch, evil eye ʼ, Garh. ḍeṇ ʻ sorceress ʼ.
2. *ḍākkinī -- : S.kcch. ḍākaṇ f. ʻ witch ʼ.
*ḍākkinī -- ʻ witch ʼ see ḍākinī -- Add2.
†*ḍāpayati see ḍáyatē.
*ḍābba -- ʻ left ʼ see *ḍavva -- Add2.

Previous entry
Next entry

--------------------------------------------------------------------------------

Back to the Search Page | Back to the DDSA Page

> >http://en.wikipedia.org/wiki/Dakini- Hide quoted text -
>
> - Show quoted text -

Baljit Basi

unread,
Feb 13, 2011, 6:00:21 PM2/13/11
to शब्द चर्चा
थोड़ी गड़बड़ हो गई, W.Wust डाकू को शाक से जोड़ रहे हैं.यह कोई और श्रोत
है जो डाकू को ठग से जोड़ रहा है.

> ---------------------------------------------------------------------------­-----


>
> Back to the Search Page   |   Back to the DDSA Page
>
> On Feb 13, 5:37 pm, Baljit Basi <baljit_b...@yahoo.com> wrote:
>
>
>
> >  आप उड़ने वाली बात से अधिक कायल लगते हैं हालां कि आप के बताये हुए समेत
> > कोई भी श्रोत इसको डी से नहीं जोड़ता. हाँ, ड (डर) से ज़रूर जोड़ते हैं.
> > इस शब्द के अन्दर जितना भी घुसो उतनी ही अधिक उलझन होती जा रही है. टर्नर
> > जर्मन भाषाविद्य  W.Wurst के हवाले से 'शाकिनी' का गैर-आरियाई रूप की
> > संभावना भी बता रहा है. इसी हवाले से डाकू को  ठग का गैर-आरियाई रूप माना
> > जा सकता  है. एक और श्रोत डाकिनी को किसी बंगाली शब्द से जोड़ता  है जिससे
> > ढाका (शहर) और ढाकेश्वरी बने हैं. मेरा ख्याल है डाकिनी शब्द की और खोज
> > होनी चाहिए किसी एक मूल पर ही नहीं चिपके रहना चाहिए.
>
> > On Feb 12, 10:35 pm, अभय तिवारी <abhay...@gmail.com> wrote:
>
> > > "In the Tibetan language, dakini is rendered khandroma which means
> > > 'she who traverses the sky' or 'she who moves in space'. Sometimes the
> > > term is translated poetically as 'sky dancer' or 'sky walker'."
>
> > > डाकिनी पर पूरी विकी प्रविष्टि यहाँ देखें:
>

> > >http://en.wikipedia.org/wiki/Dakini-Hide quoted text -
>
> > - Show quoted text -- Hide quoted text -

Abhay Tiwari

unread,
Feb 13, 2011, 10:03:35 PM2/13/11
to shabdc...@googlegroups.com
ढाक नाम का पेड़ भी होता है लेकिन बंगाल में वो पलाश नाम से जाना जाता है। ढाका
का एक अर्थ ढकने से भी है.. घटक की जगप्रसिद्ध फ़िल्म का नाम ही है मेघे ढाका
तारा!

डाकिनी शब्द मूल रूप से तंत्र का है। और दसवीं-ग्यारहवीं सदी से चलन में आया
है। तंत्र का बाहिरी स्वरूप विचित्र है मगर भीतरी स्वरूप बड़ा निर्मल है। और
प्रमाण भी है कि तिब्बती तंत्र में डाकिनी के लिए जो शब्द है उसका अर्थ ही है
आकाशचारी। डाकिनी से मिलते-जुलते सभी शब्द डाक, डाका, डाकना हर एक में उड़ने,
लांघने का अर्थ है। संस्कृत में ड अक्षर से दो-चार ही धातु हैं। उनमें से एक डी
है जिसका अर्थ उड़ना, लांघना है।

फिर भी आप को लग रहा है मैं जबरन डी को डाकिनी से जोड़ रहा हूँ.. किसी बात का
ज़रूरत से अधिक क़ायल हूँ? इस बात के अलावा और कोई बात है भी क्या? अभी तक तो
किसी ने कोई वैकल्पिक निरुक्ति नहीं की? और भाषा कोई मेरे घर की खेती थोड़े ही,
जिसको मानना है माने, न मानना है न माने..

और एक बात और समझने की है.. संस्कृत कोष में मिलने वाले सारे शब्द संस्कृत मूल
के ही हों यह ज़रूरी नहीं। ट वर्ग की मूर्धन्य ध्वनियाँ, माना जाता है, प्राचीन
'आर्य' भाषा (वैसे मेरे मत से ऐसी कोई भाषा नहीं थी) में नहीं थी। इसीलिए ट
वर्ग के शब्द संस्कृत में सबसे कम संख्या में हैं।

जो हैं उनमें से कुछ शब्द, द्न्त्य वर्ग के शब्दों के मूर्धन्यीकरण हो कर आए
हैं। अजित भाई शायद भूल गए हैं उन्होने अपनी किताब में डाक शब्द की उत्पत्ति को
संस्कृत के द्रा से जोड़ा है। और द्रा का अर्थ लांघना, उड़ना ही बताया है। और
दूसरे तरह के शब्द वो हैं जो द्रविड़ भाषा से प्रचलन में आए हैं जिन्हे संस्कृत
ने अपना लिया और बाद में एक धातु से जोड़ भी दिया। तो ये भी सम्भव है कि उड़ने
का भाव वाला डी किसी अन्य स्रोत से आ रहा हो। लेकिन उससे यह सूरत नहीं बदलती
जिसमें डाक, डाका, डाकिनी, डाकना, डयन और डैने सभी एक अर्थ के वाहक हैं।


----- Original Message -----
From: "Baljit Basi" <balji...@yahoo.com>
To: "शब्द चर्चा" <shabdc...@googlegroups.com>
Sent: Monday, February 14, 2011 4:07 AM
Subject: [शब्द चर्चा] Re: डायन और डायना

ravikant

unread,
Feb 14, 2011, 1:44:59 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
हमारी मगही में एक मुहावरा है: हाँकल डायन! ऐसी डायन जिसकी जादुई शक्ति सिद्ध हो,
जो अच्छे-ख़ासे दरख़्त को हाँक या उड़ा लेने की क़ाबिलियत रखती हो। हाँकना वैसे तो
ढोर-डंगर को ठीक रास्ते पर लाने के लिए या आवाज़ देने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन
यहाँ मुराद उड़ाने से ही है।

रविकान्त

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 14, 2011, 6:41:42 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
मैने डायन पर अपना मत अभी तक कायम नहीं किया है। अलबत्ता डी-डयन से इसकी रिश्तेदारी को दिलचस्प मानता हूँ। अभी सफर में हूँ। डाक शब्द की व्युत्पत्ति तलाशते हुए मुझे इस शब्द में निहित गति का भाव ही महत्वपूर्ण लगा था, जबकि कुछ स्रोत डाक में पुकारनेवाला भाव महत्वपूर्ण समझते हुए इसे बांग्ला डाक से जोड़ते हैं। मेरी नज़र में डाक में निहित गति ही इसमें पोस्टेज वाली अर्थवत्ता स्थापित करती है। खैर, यह पुरानी बात हुई। डायन पर अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। जंत्री-पत्री देखकर ही राय  कायम करता हूँ और घर पहुँचकर ही इस शब्द की कुंडली बांची जा सकेगी:)

2011/2/14 ravikant <ravi...@sarai.net>

--
शुभकामनाओं सहित
अजित
http://shabdavali.blogspot.com/

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Feb 14, 2011, 9:20:38 AM2/14/11
to shabdc...@googlegroups.com
वैसे हम (हाड़ौती) राजस्थानी में डाकण बोलते हैं, जो वस्तुतः डाकिन या डाकिनी का ही एक रूप है।

2011/2/14 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages