गव्यूति

50 views
Skip to first unread message

Narayan Prasad

unread,
Oct 9, 2018, 1:11:17 AM10/9/18
to shabdc...@googlegroups.com
कन्नड साहित्य में मुझे "गावुद" शब्द से पाला पड़ा, जिसकी व्युत्पत्ति कन्नड निघंटु में संस्कृत शब्द "गव्यूति" दी गई है । गावुद का अर्थ कन्नड निघंटु में "लगभग छह मील" दिया गया है । 
संस्कृत कोश में गव्यूति का अर्थ "एक कोस" या "दो कोस" मिलता है ।
शब्दकल्पद्रुम में गव्यूति का अर्थ "2000 धनुष" मिलता है । एक धनुष = 4 हाथ । अतः 1 गव्यूति = 8000 हाथ = 12000 फुट = 12000/5280 मील = 2.27 मील ।
--- नारायण प्रसाद
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages