कोश या कोष

1,546 views
Skip to first unread message

धनंजय

unread,
Jun 27, 2013, 6:50:35 PM6/27/13
to shabdc...@googlegroups.com
आज मैं अंग्रेजी शब्द sac का हिंदी पर्याय ढूंढ रहा था। वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग की साइट पर इसके लिए ''कोष'' शब्द मिला लेकिन आयोग द्वारा प्रकाशित अन्य कोशों में इसके लिए ''कोश'' वर्तनी भी दी गई है।
अंतर्जाल पर उपलब्ध संस्कृत कोशों में कई स्थानों पर ''कोश'' और ''कोष" शब्दों का परस्पर समानार्थी अर्थों में प्रयोग किया गया है। अतः बड़ी भ्रम की स्थिति बन गई है।
सुधी जन इस पर प्रकाश डालें।

सविनय
धनंजय

Abhay Tiwari

unread,
Jun 27, 2013, 10:35:36 PM6/27/13
to shabdc...@googlegroups.com
इस पर पहले चर्चा हो चुकी है: https://groups.google.com/forum/?hl=en#!searchin/shabdcharcha/कोष/shabdcharcha/ka-G04Ykkmg/mJqduS_fuAUJ


2013/6/28 धनंजय <anan...@gmail.com>

धनंजय

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 

narayan prasad

unread,
Jun 28, 2013, 12:06:55 AM6/28/13
to shabdc...@googlegroups.com
लगभग  सन् 1950 ई॰ के पहले तक कोश और कोष समानार्थी थे । अमरकोश के स्थान पर आपको अमरकोष ही लिखा मिलेगा । परन्तु बाद में -
कोश - शब्दकोश
कोष - खजाना
अर्थ में रूढ़ कर दिया गया ।
(सन्दर्भः भोलानाथ तिवारी एवं किरण बाला (1983): "हिन्दी वर्तनी की समस्याएँ", पृ॰13, अनुच्छेद 1.2.4. 'निर्णय' पर आधारित वर्तनी)
---नारायण प्रसाद

2013/6/28 Abhay Tiwari <abha...@gmail.com>

Dhananjay Chaube

unread,
Jun 29, 2013, 9:54:05 AM6/29/13
to shabdc...@googlegroups.com
अभय जी और नारायण जी, आप दोनों का हार्दिक आभार।


28 जून 2013 9:36 am को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:

Bodhi Sattva

unread,
Jul 23, 2013, 2:26:06 PM7/23/13
to shabdc...@googlegroups.com

खुशामदीदम सही और अर्थवान शब्द है क्या



2013/6/29 Dhananjay Chaube <anan...@gmail.com>



--
Dr. Bodhisatva, mumbai
0-9820212573
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages