प्रिय मित्रो,
आप सब जानते हैं कि आजकल मैँ अपने डाटा का गहन अध्ययन और परिष्कार कर रहा हूँ. कई बार अटक जाता हूँ. आज सुबह से (अब 4.45 शाम है) मैं कुछ पूर्णतः भारतीय concept या अवधारणा या प्रकल्प या परिकल्पना से जूझ रहा हूँ. ये हैं तेज, तेजस्विता, तेजस्वी, तेजोमंडल.
मेरे सामने सवाल यह हे कि तेज को awe कहें या luster. और तेजस्वी को lustrous या magnificent या powerful या फिर तीनोँ.
तेजोमंडल को तो हम बड़े आराम से halo कह ही सकते हैँ.
–
मेरे पास कुछ ये शब्द या पर्याय हैं.
अज़हर, आँच, आब, आभा, ओज, ओज, औजस्य, चमक, तेजस, तेजस्, दीप्ति, द्युम्न, नूर, पत, प्रखरता, प्रदीप्ति, भर्ग, विभूति, विलास, शुष्म, श्री, संदीप्ति, सन्निबंध, सुप्रकाश, सुप्रभा, हिरण्य.
aura, awe, awe, blaze, brightness, brilliance, brilliancy, effulgence, glare, gleam, glitter, glow, grandeur, incandescence, luminescence, luminosity, lustre, overwhelming feeling of wonder or admiration, radiance, resplendence, shine, sparkle, splendour.
तेजस्विता के लिए मेरे पास कुछ शब्द हैं--
तेजस्विता सं
असरंदाज़ी, असरअंदाज़ी, ओजपूर्णता, ओजस्विता, छाप, ज, जान, तेजपूर्णता, तैजस, प्रभविष्णुता, प्रभावकारिता, प्रभाववत्ता, प्रभावशालिता, प्राखर्य, प्राभवत्य.
awesomeness (?) n
augustness.
–
मैं ने नागरी प्रचारिणी के हिंदी शब्द सागर में इन मेँ से कुछ शब्दोँ के अर्थ खोजे और यह जानकारी हासिल की---
ओज संज्ञा पुं० [सं०] [वि० ओजस्वी, ओजित]
- बल । प्रताप । उ०—तेज ओज और बल जो बदान्यता कदम्ब सा । हुन बरसता था, अमन था, चैन था । था फला फूला निराला राज भी । वह समाँ हम हिंदुओं के ओज का । आँख में है घूम जाता आज भी ।
- उजाला । प्रकाश । उ०—कामना की किरन का जिसमें मिला हो ओज । कौन हो तुम, इसी भूले हृदय की चिर खोज । —कामायनी ।
- कविता का वह गुण जिससे सुननेवाले के चित्त में आवेश उत्पन्न हो ।
एक और संदर्भ यह मिला-
देवमास संज्ञा पुं० [सं०], गर्भ का आठवाँ महीना । विशेष—आठरवें महीने में गर्भ में स्मृति और ओज की उत्पत्ति हो जाती है । इससे उसे देवमास कहते हैं ।
तेज
- दीप्ति । कांति । चमक । दमक । आभा । उ०—जिमि बिनु तेज न रूप गोसाई ।—तुलसी (शब्द०)
- पराक्रम । जोर । बल ।
- ताप । गर्मी ।
- तेजी । प्रचंडता ।
- प्रताप । रोब दाब ।
- प्रभाव (को०)
- उष्ण प्रकाश (को०) ।
- दूसरों को अभिभूत करने की शक्ति (को०) ।
- खर्म =, ओज, शक्ति ।
तेजस्विता
जीवतंता संज्ञा स्त्री० [सं० जीवन्त + ता (प्रत्य०)] सप्राणता का भाव ।
आप सब से निवेदन है कि इस जानकारी के या अपनी किसी भिन्न राय के आधार पर इन मुखशब्दोँ के लिए मुझे इंग्लिश समकक्ष सुझाएँ
आप सब के सुझाव (इंग्लिश में कहेँ तो input) मुझे इस गुत्थी से निपटने में मदद करेंगे.
शुभ कामनाओँ सहित आप का
अरविंद कुमार
प्रधान संपादक, अरविंद लैक्सिकन - इंटरनैट पर हिंदी इंग्लिश महाथिसारस
सी-18 चंद्र नगर
गाज़ियाबाद 201 011
टेलिफ़ोन - लैंडलाइन (0120) 411 0655 - मोबाइल 09716116106
E-mail:
Website:
बलजीत बासी
> <mailto:samantark...@gmail.com> arv...@arvindlexicon.com
>
> Website:
>
> <http://arvindlexicon.com/>http://arvindlexicon.com