समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun)

895 views
Skip to first unread message

Mayank Tiwari

unread,
Apr 2, 2011, 10:44:54 AM4/2/11
to Sarkari...@googlegroups.com

ऐंट (ant) और आर्मी (army) में क्या संबंध है या फिर एप यानी लंगूर और ट्रूप (troop) में क्या संबंध है.

आर्मी (army) शब्द ऐंट (ant) की समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun) के तौर पर जाना जाता है जबकि एप्स यानी लंगूर के समूह के लिए ट्रूप (troop) का प्रयोग होता है.

कुछ Collective Noun

भेड़ें

आम तौर पर मवेशियों के समूह के लिए हर्ड का प्रयोग करते हैं

ऐंट(ant) यानी चींटी के समूह के लिए बहुत सारे शब्द प्रयोग किए जाते हैं. जैसे आर्मी (army), बाइक (bike), कॉलोनी (colony) और स्वार्म (swarm). यह सारे शब्द उनकी दशा को भी दिखाते हैं.

जब चीटियाँ एक क़तार में चल रही हों, समान वग़ैरह ढ़ो रही हों तो आर्मी की तरह दिखती है. बाइक के तौर पर वह उस समय होती हैं जब बड़ी तेज़ी से एक रास्ते पर भागी जा रही हों. जहां चिंटियों का आवास हो वह कॉलोनी कहलाता है और जहां उनका छत्ता हो वह स्वार्म कहलाता है.

एप्स (Apes) यानी लंगूर के समूह के लिए ट्रुप (troop) शब्द का प्रयोग किया जाता है. अगर आपने ग़ौर किया हो तो आप देखेंगे कि लंगूर जब कहीं जाते हैं तो फ़ौजी अंदाज़ में एक दूसरे को मार्क करते हुए बढ़ते है.

बंदरों के एक प्रकार बबून के लिए भी ट्रुप (troop) का इस्तेमाल करते हैं इसके अलावा उनके लिए फ़्लॉंज (Flange) का भी प्रयोग किया जाता है.

चिड़ियों से संबंधित

चिड़ियों (birds) के समूह के लिए आम तौर पर फ़्लौक (flock) शब्द का प्रयोग होता है जैसे कि Birds of a feather flock together जैसे मुहावरे में इसका प्रयोग किया गया है. इसके लिए फ़्लीट (fleet), पार्सल (parcel), पॉड (pod), और वोलेरी (volary) का भी प्रयोग होता है.

फ़्लौक

चिड़ियों (birds) के समूह के लिए आम तौर पर फ़्लौक (flock) शब्द का प्रयोग होता है

चिड़ियों के लिए फ़लाईट का प्रयोग उस वक़्त होता है जब वह परवाज़ में हों यानी उड़ रही हों.

एक्ज़ालटेशन (exaltation) का प्रयोग लार्क यानी चकोर को लिए होता है जब वह सीधे आसमान की ओर चांद को पाने की ख़्वाहिश में उड़ता है.

गैगल (gaggle) का प्रयोग बत्तख़ो के झुंड के लिए होता है, इसकी एक वजह यह भी है कि जब वह चलती हैं तो एक प्रकार की गैगल यानी कॉं कॉं की आवाज़ आती है.

मर्डर (murder) कौओं के झुंड के लिए प्रयोग होता है, इसकी ख़ास वजह है कि वह किसी लाश पर सबसे ज़्यादा शोर मचाते हैं और अगर उनमें से किसी को मार दिया जाए तो मानों तूफ़ान ही मचा दें.

पालतू जानवरों से संबंधित

मवेशी यानी (cattle) के लिए आम तौर पर हर्ड (herd) और मॉब (mob)का प्रयोग किया जाता है वैसे कैटल तो ख़ुद भी एक समूहवाचक संज्ञा है.

आसेज़ (asses) यानी गधों के समूह के लिए कॉफ़ल (coffle) का प्रयोग उस वक़्त किया जाता है जब गधों को एक रस्सी में क़ाफ़िले के रुप में ले जाया जाए. उनके झुंड या समूह को आम तौर पर हर्ड (herd) और पेस (pace or passé) कहते हैं.

कुत्ते के झुंड के लिए हम पैक (pack) का प्रयोग करते हैं और रहने की जगह को kennel कहते हैं

गाय भैंस के समूह के लिए आम तौर पर हर्ड का प्रयोग होता है, भैंस के लिए गैंग का भी प्रयोग होता है, ख़ास तौर से भैंसे के लिए क्योंकि उनमें लड़ने की प्रवृति काफ़ी होती है.

कैमेल्स (camels) यानी ऊँटों के समूह को फ़्लौक (flock) और हर्ड (herd) कहते हैं लेकिन जब वे सामानों से लदे हुए एक समूह में हो तो उसके लिए कारवां (caravan) का प्रयोग करते हैं या फिर जब वह एक क़तार में सफ़र कर रहा हो तो उसे ट्रेन (train) कहते हैं.

डॉग (dog) यानी कुत्ते के झुंड के लिए हम पैक (pack) का प्रयोग करते हैं और उसके रहने की जगह को हम केनेल (kennel) कहते हैं.

शेर, चीते और बाघ के लिए

pride of lions
sault of lions
sowse of lions
troop of lions
leap of leopards
leep of leopards
lepe of leopards
ambush of tigers
streak of tigers

हाथी और बैल के लिए प्रयुक्त

शेर की अपनी ही चाल होती है

memory of elephants
parade of elephants
herd of oxen
span of oxen
team of oxen
yoke of oxen (दो के लिए प्रयुक्त)

कुछ और याद रखने के लिए...

exaltation, a flight of larks
flight, a flock of birds in flight
host of sparrows
kennel, a number of hounds or dogs housed in one place or under the same ownership
murder, a flock of crows
muster, a flock of peacocks

pod, a small herd of seals or whales
pride, a company of lions
school, a congregation of fish, or aquatic mammals such as dolphins or porpoises
sloth, a company of bears
stable, a number of horses housed in one place or under the same ownership

swarm, a colony of insects, such as ants, bees, or wasps, especially when migrating to a new nest or hive
warren, the inhabitants, such as rabbits, of a warren
watch, a flock of nightingales
zeal of zebras

अगर फूलों की सेज के लिए बेड का प्रयोग होता है तो सांपों के झुंड के लिए भी बेड शब्द का प्रयोग होता है. सावधान कहीं बेड ऑफ़ रोज़ेज़ की जगह बेड ऑफ़ स्नेक्स न हो. सांपों के लिए bed of snakes के अलावा den of snakes और nest of snakes का भी प्रयोग होता है.

अगर बंच का रोज़ेज़ और कीज़ के लिए प्रयोग होता है तो बंच का हिरन के लिए भी प्रयोग होता है. डियर (deer ) यानी हिरन के लिए बंच (bunch), हर्ड (herd) और मॉब (mob) का प्रयोग किया जाता है.


--
(¨`·.·´¨) Always              
`·.¸(¨`·.·´¨ ) Keep
(¨`·.·´¨)¸.·´Smiling!
 `·.¸.·´
Thanks & Regards,
Mayank

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages