एक दोहा तुलसीदास का

2,099 views
Skip to first unread message

vkm

unread,
Apr 21, 2009, 8:30:31 AM4/21/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
तुलसी सरनाम, गुलाम है रामको, जाको चाहे सो कहे वोहू.
मांग के खायिबो, महजिद में रहिबो, लेबै को एक न देबै को दोउ.

(मेरा नाम तुलसी है, मैं राम का गुलाम हूँ, जिसको जो मन कहे कहता हूँ,
मांग के खाता हूँ, मस्जिद में रहता हूँ, न किसी से लेना, न किसी को
देना.)

-तुलसीदास, (विनय चरितावली)

तुलसीदास, राम के परमभक्त थे. उन्होंने अपनी रचनाये, संस्कृत में नहीं,
साधारण लोगों में प्रचलित अवधी भाषा में की, जिससे वो सब लोगों तक पहुचे.
इसी कारण उस समय के ब्राह्मण उनकी गिनती अपने बीच नहीं करते थे. तुलसीदास
ब्राह्मणों द्वारा मंदिर से निकाले जाने के बाद अयोध्या की एक मस्जिद में
रहते थे.

- पुस्तक "झूठ और सच" से (राम पुनियानी)

-विवेक

Lokesh sadrani

unread,
Apr 21, 2009, 8:53:34 AM4/21/09
to samvaad...@googlegroups.com
आपने बहुत अच्छी बात बताई विवेक भाई. तुलसीदास जब रामचरितमानस आम लोगो की भाषा मे लिख रहे थे तब ब्राह्मणों ने उनका विरोध किया था. पर जब रामचरितमानस सर्वसाधारण के द्वारा अच्छे प्रतिसाद के साथ स्वीकार कर लिया गया. तब धीरे धीरे फिर से तुलसीदास और रामचरितमानस का ब्रह्मनिकरण होने लगा.
इसे कुछ इस तरह से मै देखता हूँ "घर का एक भाई अगर क्रन्तिकारी हो कर किसी ऐसी राह पर निकल पड़े जो परिवार के अन्य सदस्य को मान्य न हो तो उस क्रन्तिकारी सदस्य का पुरजोर विरोध होगा. और अगर वो असफल रहा तो कोई बात नहीं पर अगर वो  सफल हो  गया तो उसके ऐसा कर पाने का श्रेय  पाने की होड़ मच जायेगी. ब्राह्मण इस काम मे पारंगत रहे है हमारे यहाँ.
तुलसीदास के ब्रह्मनिकरण मे ये बात भुला दी गई के वो मस्जिद मे रह चुके थे. और उस पर कोई कविता भी लिखी थी.

Lokesh

2009/4/21 vkm <vkm...@gmail.com>

vkm

unread,
Apr 21, 2009, 3:22:32 PM4/21/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
अकसर भाषा को साम्प्रदायिक ताकतें एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती
हैं और इसके लिए पुराने कवियों और उनकी रचनायों का भी इस्तेमाल किया जाता
है. अपनी पुस्तक भारतीय संस्कृति के चार अध्याय में रामधारी सिंह दिनकर
(पेज न ३७७) लिखते हैं कि

"हिंदी कवियों की दृष्टी सांप्रदायिक थी या नहीं, इसका अंतिम प्रमाण
गोसाई तुलसीदास की रामायण में खोजा जा सकता है. रामायण हिन्दू-संस्कृति
का महाग्रंथ है. इस महाकाव्य में लघभग छह हज़ार वर्षों के प्रघाढ़ हिन्दू-
चिंतन का सार समाया हुआ है और इस ग्रन्थ का सम्मान भी वैसा ही है जैसा
सम्मान बाइबिल और कुरान का देखा जाता है. किन्तु, ऐसे धार्मिक काव्य में
भी हम अरबी-फ़ारसी शब्दों के निः संकोच प्रयोग अनेक स्थानों पर पाते हैं
जोकि इस बात का प्रमाण हैं कि गोसाईंजी में भाषा को लेकर साम्प्रदायिकता
की गंध तक नहीं थी. यह ठीक है कि अरबी-फारसी शब्द गोसाईंजी ने बहुत कम
लिए हैं, किन्तु उतने शब्दों से ही यह प्रमाणित हो जाता है कि अरबी-फारसी
शब्दों से उन्हें घृणा नहीं थी.

तुलसीदास जिस भाषा में लिख रहे थे, वह अत्यंत समर्थ और सक्षम भाषा थी.
इसलिए ये सोचना नितांत भूल है कि अरबी और फारसी शब्द उन्होंने इसलिए
ग्रहण किये कि हिंदी में उनके पर्याय नहीं थे. तुलसीदास चाहते तो अरबी-
फ़ारसी शब्दों का बहिष्कार बड़ी आसानी से कर सकते थे. किन्तु बहिष्कार की
नीति किसी भी विधायक कलाकार की नहीं होती, इसीलिए अरबी और फारसी के जो
शब्द तुलसी की कल्पना के सामने उपस्थित हुए, महाकवि ने उनकी सेवा
स्वीकार की. अरबी और फ़ारसी के सान्निध्य से हिंदी में एक नयी शक्ति
उत्पन्न हो रही थी, एक नया प्रवाह आ रहा था. भाषा के इस नवीन रूप को
तुलसीदास ने अपनी रचना में स्थान दिया.

भाषा की शक्ति कठिन नहीं, आसान शब्दों के प्रयोग से निखरती है. भाषा का
सोंदर्य तब बढ़ता है, जब लेखक उन सभी शब्दों को सहानुभूति से देखता है जो
जनता की जीभ पर चढ़े हुए हों."

On Apr 21, 5:53 pm, Lokesh sadrani <lokeshsadr...@gmail.com> wrote:
> आपने बहुत अच्छी बात बताई विवेक भाई. तुलसीदास जब रामचरितमानस आम लोगो की भाषा
> मे लिख रहे थे तब ब्राह्मणों ने उनका विरोध किया था. पर जब रामचरितमानस
> सर्वसाधारण के द्वारा अच्छे प्रतिसाद के साथ स्वीकार कर लिया गया. तब धीरे धीरे
> फिर से तुलसीदास और रामचरितमानस का ब्रह्मनिकरण होने लगा.
> इसे कुछ इस तरह से मै देखता हूँ "घर का एक भाई अगर क्रन्तिकारी हो कर किसी ऐसी
> राह पर निकल पड़े जो परिवार के अन्य सदस्य को मान्य न हो तो उस क्रन्तिकारी
> सदस्य का पुरजोर विरोध होगा. और अगर वो असफल रहा तो कोई बात नहीं पर अगर वो
> सफल हो  गया तो उसके ऐसा कर पाने का श्रेय  पाने की होड़ मच जायेगी. ब्राह्मण
> इस काम मे पारंगत रहे है हमारे यहाँ.
> तुलसीदास के ब्रह्मनिकरण मे ये बात भुला दी गई के वो मस्जिद मे रह चुके थे. और
> उस पर कोई कविता भी लिखी थी.
>
> Lokesh
>

> 2009/4/21 vkm <vkme...@gmail.com>

vkm

unread,
Apr 21, 2009, 11:27:48 PM4/21/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
बात रामचरितमानस की चल रही है, तो सोचा मैंने कि कुछ और जानकारी भी आप
सभी से बांटू. इस जानकारी को बांटने का उद्देश्य राम, रामचरितमानस से
जुड़े अन्य पात्रों या रामचरितमानस से जुडी किसी की भावनाओं को आहत करना
नहीं, बल्कि ऐसा करना खुली समझ बनाने का एक प्रयास है और जो मुख्य बात है
वो ये कि ये जानकारी बांटकर मैं, इस भू-भाग की जो संस्कृति रही है
विविधिता से भरी हुई, और जिसे आज एक ख़ास तरह का जामा पहनाया जा रहा है,
का सम्मान ही बढ़ा रहा हूँ.

राम और उनके जीवन से जुडी घटनाएं या कहानियां भी ऐसे ही ना जाने कितने
विविध समाजों और समय-कालों में समाज में जो मूल्य रहे हैं, उन्हें सामने
रखती हैं. मेरी समझ से तो अगर अलग-अलग समाजों में रहने वाले लोगों ने राम
से प्रेरित होकर, उन्ही के माध्यम से अपने समाजों का ब्यौरा दिया. क्या
आपको पता है, इस तरह से कितनी रामयाणें बन गयीं? ३०० से भी ज्यादा.
google पर ramanujam essay on ramayana करके सर्च कीजिये, आपको पुख्ता
जानकारी मिलेगी.

कवि रामधारी सिंह दिनकर ने भी अपनी किताब "भारतीय संस्कृति के चार
अध्याय" में ऐसे कुछ उधाहरण दिए हैं, वो मैं आप लोगों से बांटना
चाहूँगा.

(पेज न. १४२, आखिरी पैरा)

रामकथा के विषय में जैन और बौद्ध पुरानो में कितनी ही अद्भुत बातों का
समावेश मिलता है. उदाहरण के लिए, दशरथ जातक में सीता राम की बहन बताई गयी
है और यह भी उल्लेख आया है कि लंका से लौटने पर राम ने सीता के साथ विवाह
किया. पउम्चरिय में दशरथ के तीन नहीं, चार रानियाँ थी, ऐसा उल्लेख है,
चौथी का नाम सुप्रभा था. इसमें राम के एक और नाम पद्म भी मिलता है.
पउम्चरिय में यह भी कथा है कि हनुमान जब सीता की खोज करते हुए लंका गए,
तब उन्होंने वहां, वज्रमुख की कन्या लंकासुन्दरी से विवाह किया.

गुणभद्र की राम-कथा (उत्तर-पुराण) में राम की माता का नाम सुबाला मिलता
हैं. दशरथ जातक और उत्तर-पुराण में यह भी लिखा हुआ है कि दशरथ वाराणसी के
राजा थे, किन्तु उत्तर-पुराण में एक और उल्लेख मिलता हैं कि उन्होंने
अपनी राजधानी साकेतपुरी में बनाई थी. इन विचित्रतायों को देखकर यह नहीं
समझना चाहिए कि ये कथाएं वाल्मीकि-रामायण से पूर्व की हैं और वाल्मीकि ने
इनका परिष्कार करके अपनी राम-कथा लिखी. वाल्मीकि रामायण इन सबसे प्राचीन
हैं.


(पेज न. १४३, आखिरी पैरा)

वैदिक, बौद्ध और जैन पुराणों में जो कथाएँ मिलती हैं, उनमे तो कितनी ही
एक ही कथा कि विभिन्न विकास हैं. सभी जातियों की संस्कृतियाँ का समन्वय
ज्यों-ज्यों बढ़ा, त्यों-त्यों विभिन्न कथाएँ भी. एक दूसरे से मिलकर नया
रूप लेने लगीं और जो कथाएँ पहले एक रूप में थी, उनमे वैविध्य आ गया (पर
इस वैविध्य के और भी कारण होते हैं, ये कभी और बताऊँगा, जब महाभारत के
बारे में लिखूंगा - विवेक). विशेषतः रामकथा पर तो केवल भारत ही नहीं,
सिंहल, स्याम, तिब्बत, हिंदेशिया, बाली, जावा, सुमात्रा आदि द्वीपों में
बसने वाली जनता का प्रभाव भी दृष्टीगोचर होता है.

आदिवासी कथा के अनुसार, गिलहरी के पीठ पर जो तीन रेखाएं हैं, वे रामचंद्र
के द्वारा खींची गयीं हैं. क्योंकि गिलहरी ने उन्हें मार्ग बताया था.
तेलगु (द्विपाद) रामायण के अनुसार, लक्ष्मण जब राम के साथ वन जाने लगे तो
उन्होंने निद्रा देवी से दो वरदान प्राप्त किये- एक तो उर्मिला के लिए
चौदह वर्ष के नींद और अपने लिए वनवास के अंत तक जागरण.

सिंहली कथा में बाली, हनुमान का स्थान लेता है, वह लंका का दहन करके सीता
को राम के पास ले जाता है. कश्मीरी रामायण के अनुसार सीता का जन्म
मंदोदरी (रावण की पत्नी ) के गर्भ से हुआ था. खोतानी रामायण (पूर्वी
तुर्किस्तान में प्रचलित) के अनुसार जब राम युद्ध में मूर्छित हुए तब
उनकी चिक्त्षा के लिए सुषेण नहीं, प्रत्युत, बौध्ध वैध को बुलाया गया था.
तथा आहत रावण का वध नहीं किया जाता है.

स्याम्देश में प्रचलित रामायण "राम कियेन " में हनुमान की बहुत सी
प्रेम लीलायों का वर्णन मिलता है. प्रभा, नागकन्या, सुवार्न्मछा और
अप्सरा वानिकी के अतरिक्त, वे मंदोदरी के साथ भी क्रीडा करते हैं. स्याम
में ही प्रचलित राम-जातक में राम तथा रावण चचेरे भाई माने गए हैं.

पुराणों की महाकथायों में ये जो विविधता मिलती है, उनकी ऐतिहासिकता चाहे
जो भी हो किन्तु यह सत्ये है कि वे अनेक जातियों और जनपदों की रूचियों के
कारण ही बढ़ी हैं. और यह भी हुआ है कि जिस लेखक को अपने सम्प्रदाय के
समर्थन में जो कथा अनुकूल लगी, उसने उसी कथा को प्रमुखता दे डाली अथवा
कुछ फेर-फार करके अपने मत के अनुकूल बना लिया."

-रामधारी सिंह दिनकर

आप लोगों की प्रतिक्रिया वाँछित है .

विवेक

debashish bose

unread,
Apr 22, 2009, 1:08:56 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
sirf sampradaik hi nahi imperialistic and nationalist takate bhi ise istemal karte hain ... aur hanh mcp wale bhi :)
in saro ke liye bhasha kewal ek hathiyar matra hain
 
ascharya hain ki dinkar ji ki eh lekh sounds more like an apology .... a kind of grudging acceptance महाकवि ने उनकी सेवा
स्वीकार की. अरबी और फ़ारसी के सान्निध्य से हिंदी में एक नयी शक्ति उत्पन्न हो रही थी sach to eh hain ki hindi/urdu bhasha
aam logo ki banai huin bhasha hain jisme bibhinna sanskritio ka sammilan hua tha .... pharsi turk aur arabi bhi utnahi hi hain jitna
ki awadhi braj aur sanskrit bhi
 
baat eh hain ki language politics in north india first achieved its communal agenda and elits saw to it the local languages remain
undeveloped .... apbhrmsa and thus securing their strangle hold on education and economy .... now having achieved it and
the most of the population here being completely language/culture insensitive the natural next step would be guess what
expansionist nationalism .....militarism. In short worse is to come.
 
Bye
D

Amarjeet Nayak

unread,
Apr 22, 2009, 2:34:10 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
"भाषा की शक्ति कठिन नहीं, आसान शब्दों के प्रयोग से निखरती है. भाषा का
सोंदर्य तब बढ़ता है, जब लेखक उन सभी शब्दों को सहानुभूति से देखता है जो
जनता की जीभ पर चढ़े हुए हों."
Absolutely. And this is true of every language, I guess. This is what
Mark Twain has to say about English.



2009/4/22 vkm <vkm...@gmail.com>



--
--
One can find a thousand reasons to feel happy. One can also find a thousand reasons to feel sorry about oneself. And I would like to choose the former.

Lokesh sadrani

unread,
Apr 22, 2009, 2:46:40 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
वनवास कब ख़तम होगा? हे राम उठा ले रे बाबा. 

2009/4/21 vkm <vkm...@gmail.com>

vkm

unread,
Apr 22, 2009, 3:11:33 AM4/22/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
राम तो ठीक है, पर ये बाबा कौन है जिसको उठाने की बात कर रहे हो?


On Apr 22, 11:46 am, Lokesh sadrani <lokeshsadr...@gmail.com> wrote:
> वनवास कब ख़तम होगा? हे राम उठा ले रे बाबा.
>

> 2009/4/21 vkm <vkme...@gmail.com>

> ...
>
> read more »

debashish bose

unread,
Apr 22, 2009, 3:34:26 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
by the way ramcharit manas is written in awadhi ... dinkarji is lekh me aapko liberal pratit ho rahe honge lekin mere khayal se woh bhi bhasha ke is rajniti me utnahi shamil hain jitne ki more extremist faction ... eh alag baat hain ki in comparison if you look at his article it would appear to be liberal in comparison to the more extremist faction who wanted to abolish all words of pharsi,arbi,turk origin .... hindi me eh chuavhut ki bhavna sirf "videshi" bhasha ke sabdo ke saath nahin hain (bindi kyon lagate hain ? ) even deshaj shabdo ko bhi alag demarcation hain ....
 
Bye
D

 

debashish bose

unread,
Apr 22, 2009, 3:40:23 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
agar aap jante nahin hain to aap ko batana chahunga desh ke alag alag kone me alag alag boli hain ji jo padhe likhe log turant ashudh bloke tut padte hain ...sare eastern india.... me baba go ebang maa re ...jaise  shabd ka prayog kya jaata hain ... unfortunately log jab "sikshit samaj" me ate hain to baki logo ke hasi majak ke dar se (jaise ki is case me) apna boli chupana chahte hain
 
Bye
D

 

vkm

unread,
Apr 22, 2009, 3:56:11 AM4/22/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash

सही कह रहे हो तुम, पर ऐसा सिर्फ बोली और भाषा के साथ ही नहीं है. किसी
दूसरे समाज से आये हुए व्यक्ति के तौर तरीके भी अकसर ऐसे व्यक्ति को
जिसने सिर्फ एक ही तरह का समाज देखा हो, को विचित्र लगते हैं और वो अकसर
हंसी और शर्मिंदगी का पात्र बन जाता है. यहाँ भी वोही समझ "कूप-मंडूप"
वाली काम कर रही है.

शायद लोगों को ये याद दिलाने की ज़रुरत है कि ये वो भू-भाग है, जिसके लिए
कहा गया है

कोस कोस में बदले पानी,
चार कोस में बदले वाणी.

या उल्टा?? खैर जो भी....

-विवेक

On Apr 22, 12:40 pm, debashish bose <dbose...@gmail.com> wrote:
> agar aap jante nahin hain to aap ko batana chahunga desh ke alag alag kone
> me alag alag boli hain ji jo padhe likhe log turant ashudh bloke tut padte
> hain ...sare eastern india.... me baba go ebang maa re ...jaise  shabd ka
> prayog kya jaata hain ... unfortunately log jab "sikshit samaj" me ate hain
> to baki logo ke hasi majak ke dar se (jaise ki is case me) apna boli chupana
> chahte hain
>
> Bye
> D
>

> ...
>
> read more »

debashish bose

unread,
Apr 22, 2009, 4:18:45 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
baat saath me e bi hain ki "urdu hathao " abhijan ko safal karne ke liye sare north india ke regional languages ko dabaya gaya hain .... jaise ki dinkarji ramcharit manas ko hindi claim kar rahe hain ....  jo hindu muslim ekta aur hindi me arbi pharsi ke liberal hone ki baat kar rahe hain woh sunne me achha lagta hain lekin ek kism ka whitewash hi hain .... regional languages me literature likhna sufi/bhakti andolan ka vardaan hain jise so called established literate elite kavi bhi accept nahin kiya tha .... awadhi me  Malik Muhammad Jayasi ne padmavat likhe the ... tulsidaas ji ke pahle .... jo log manna nahin chahte ki hindi ka itihas kewal 100 saal purana hain aur school pe jo hindi sikhaya jata hain woh jyadatar logo ko samajh nahin ata hain .... its equivalent in many cases jaise ki hame chinese me padaya likhaya jaye school me .... a day may come when this may be the reality rather than joke ...1890 me bhi bahut bade sankhya me log angreji nahin jante the aur till 1857 tak sare court kachheri ka kaam pharsi me hota tha .... hame 100 saal lage (educated middle class) pharsi chod ke english if not possible hindi apnane me .... kya eh jaruri  tha/hain ki regional languages ko "ekta" ke naam pe mita diya jaye ? kis aitidhya ke baat kar rahe ham aur kis ekta ka .... lipa poti ka khel chalte aa raha hain .... kya arthhin hain UP MP BIHAR kyon kyon kyon north india me states bhibhajan bina kisi sanskritik cultural linguistic besis pe nahin hain ... jab ki yaha ka culture (except for the middle class who has none) is very rich ...
 
Bye


 

Amarjeet Nayak

unread,
Apr 22, 2009, 8:26:42 AM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com

Yes...there are various versions of Ramayana, the story. I believe
it is but natural that a brilliant story like "Ramayana" that has
great appeal for almost everybody from whatsoever place/community she
may belong to needs to be tinkered a bit. And to think of it the fact that
some versions of the same story are almost diametrically opposite (for instance,
as mentioned in the given article...about Hanuman's celibate status in one and
his marriage in another, Ram and Sita's relationship, so son and so forth) tells us
about the immense power of this story. More than the differences, what I find striking
is the cultural assimilation of the story in various communities. To put it in simple terms,
one loves a story, and loves it so much that she makes it her own. And once you
love it like your child, you try to 'improve' it so that it fits your own idea of a great story.
As pointed out in the article, different people in different time periods have tried to do
the same. And it is nice to see the co-existence of so many versions of the same
story...it shows (apart from the two motifs pointed out above) the beauty of multiple
perspectives. I wish the same was the case in our increasingly intolerant world.
 
But staying on the same point, I would like to point out (not that many of you are
not aware of, but still, just in case...) this is not an isolated case. However, since we
are talking about 'mythologies' here, it would probably be instructive to point out
here that just like the Ramayana, The Mahabharata too has had its several avatars.
A friend of mine (Navaneetha) has a really perceptive comaparative study of the
many versions of the ways Draupadi, a character in the Mahbharata, has been portrayed
differently by various authors. I wish it were available online so that I could share it
with you. In any case, from what I have read, I have found Pratibha Ray’s Oriya novel Yagnaseni
that sees the happenings of the Mahabharata from Draupadi's perspective and
Mahashweta Devi’s Bengali story “Draupadi”, a story that gives us our heroine
Draupadi, a tribal woman and a rebel who fights against the extreme subjugation
of the state machinery (she faces rape, physical and mental torture, humilation)
and finally (in one of the most striking final scenes that one can come across in the
world of fiction) she comes out 'triumphant' (this, obviously is my reading and you may very well
differ from me).
 
I am happy that we have these multiple narratives and I am sure
these will live on against all the odds and against all those 'misguided'
attempts at homgenisting our beautifully plural world.
 
Take care,
Amar.

 

 

 
2009/4/22 vkm <vkm...@gmail.com>
बात रामचरितमानस की चल रही है, तो सोचा मैंने कि कुछ और जानकारी भी आप

nirmali

unread,
Apr 22, 2009, 8:51:05 AM4/22/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
> I am happy that we have these multiple narratives and I am sure
> these will live on against all the odds and against all those 'misguided'
> attempts at homgenisting our beautifully plural world.

Amen.

Nirmali

> 2009/4/22 vkm <vkme...@gmail.com>

> ...
>
> read more »

vkm

unread,
Apr 22, 2009, 10:18:10 AM4/22/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
बहुत अच्छी बात कही अमर भाई.

विवेक

> ...
>
> read more »

Suddhasheel Bharatiya GHOSH

unread,
Apr 22, 2009, 3:16:13 PM4/22/09
to samvaad...@googlegroups.com
एक हाल ही में हुई घटना के बारे में मैं आपको जानकारी देना चाहता हूँ. मैं यह नहीं जानता की यह आपके दिलचस्पी की है या नहीं. मैं अपने आपको इतना बड़ा नहीं मानता की रामायण या राम चरित मानस के ऊपर कोई टिपण्णी कर सकूं.

हाल ही में सुश्री सोनल मान सिंह ने वीरेन्द्र स्वरुप शिक्षा केंद्र में नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम के चलते एक कथा उन्होंने सुनाई जो अहिल्या के बारे में हैं और वाल्मीकि रामायण में इस घटना का उल्लेख है.

उन्होंने बताया की अहिल्या देवी ब्रह्मज्ञानी थीं, परन्तु उनके पति ब्रह्मज्ञान की खोज में थे. अतः स्ववाभिक है की जब इन्द्रदेव देवी अहिल्या के पास आये, वे उन्हें पहचान गयी थीं. प्रेम प्रसंग हुआ, एवं अपने पति के प्रत्यक्ष देवी ने इस बात को स्वीकार भी किया. परन्तु  उनके पति ने उनसे अपशब्द कहे, और इससे क्रोधित होकर उन्होंने पत्थर का रूप धर लिया. चूंकि देवी ब्रह्मज्ञानी थीं, इसीलिए पाषाण रूप होते हुए भी, एक अनोखी ज्योति मंडल में बिखरती रही.

अनेक वर्षों पश्चात जब श्री राम उसी स्थान पर उपस्थित हुए, तब उन्होंने देवी का पाषाण रूप देखा और उनकी कथा सुनी. उन्होंने देवी को नतमस्तक होकर प्रणाम किया, और फिर देवी अपने मनुष्य रूप में प्रकट हुईं.

यहाँ यह बात कहना आवश्यक है की हमें विद्यालयों में एवं समाज में यही बताया गया था की मर्यादा पुरुषोत्तम नें देवी के पाषाण रूप पर पैर रखकर उन्हें मुक्ति दी थी. सुश्री सोनल मान सिंह ने येही प्रश्न दर्शकों से किया की "जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, क्या वे एक स्त्री के ऊपर पैर रख सकते हैं?". उन्होंने बताया की वाल्मीकि रामायण में देवी के ब्रह्मज्ञानी होने, एवं श्री राम के देवी के पैर छूने की घटना का उल्लेख होने के पश्चात भी किस तरह से मूल कथा को अन्य रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है.

मैं जानता हूँ की कई लोग संभवतः प्रश्न करेंगे की वाल्मीकि रामायण मूल है, इस बात का क्या प्रमाण है? मेरे पास इस बात का तो कोई प्रमाण नहीं, परन्तु यदि मान लें की वही मूल रूप है, तो मुझे अपनी देश की संस्कृति पर गर्व होता है क्योंकि पुरुष एवं नारी को समाज में सामान स्थान देने की एक झलक यहाँ दिखती है. यह अन्यथा है की वर्त्तमान में ऐसी स्थिति अप्रत्यक्ष है.

इसके अतिरिक्त एक और बात है जो मैं आपके समक्ष रखना चाहूंगा. हाल ही में कुछ बातें भाषा को लेकर हो रहीं है. मेरा यही मानना है की किसी भी भाषा का अपमान या उसकी आलोचना वही करता है जो उस भाषा को ठीक से न ही बोल पाता है और न ही बोलना चाहता है. इस बात का एक उदाहरण मैं प्रस्तुत करता चाहूँगा. श्री सुनील गन्गोपाध्याय बंगाल के एक बहुत जाने माने लेखक हैं. अपनी जीवन कथा में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है. बात उन दिनों की है जब सुनील जी अपने लेखक जीवन का प्रारंभ किया था. कुछ मित्रों के बीच बैठकर वे फ्रांसीसी भाषा को लेकर हंसी कर रहे थे. तभी परम ज्ञानी लेखक श्री सैय्यद मुस्तफा सिराज ने उन्हें जमकर डांट लगाई. उस समय तो वो सकपकाए, किन्तु अनेक वर्षों पश्चात जब उन्होंने फ्रांसीसी भाषा सीखी तब उन्हें अपने भूल का एहसास हुआ.

मेरा यह मानना है की भाषा एक संचार का माध्यम है. एवं संचार हेतु एक uniform protocol बनाना मुझे अप्राकृतिक नहीं प्रतीत होता.

2009/4/22 vkm <vkm...@gmail.com>

बहुत अच्छी बात कही अमर भाई.

विवेक

On Apr 22, 5:51 pm, nirmali <nirma...@gmail.com> wrote:
> > I am happy that we have these multiple narratives and I am sure
> > these will live on against all the odds and against all those 'misguided'
> > attempts at homgenisting our beautifully plural world.
>
>

--
शुद्धशील भारतीय घोष
अनुसंधानकर्ता, भू-सूचना प्रभाग, सिविल प्रौद्योगिकी विभाग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
कानपुर, भारत २०८०१६

Suddhasheel Bharatiya GHOSH
Researcher, Geoinformatics Division, Department of Civil Engineering,
Indian Institute of Technology Kanpur
Kanpur, India 208016

Amarjeet Nayak

unread,
Apr 23, 2009, 2:28:09 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
Dear Suddhasheel,
 
Could you please expound as to what you mean by the following statement?

"मेरा यह मानना है की भाषा एक संचार का माध्यम है. एवं संचार हेतु एक uniform protocol बनाना मुझे अप्राकृतिक नहीं प्रतीत होता."
 
Take care,
Amar.
 
 

Suddhasheel Bharatiya GHOSH

unread,
Apr 23, 2009, 2:32:43 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
यह वाक्य अत्यंत स्पष्ट है, इस पर कोई अधिक स्पष्टीकरण देने की कोई आवश्यकता नहीं है.

2009/4/23 Amarjeet Nayak <n.ama...@gmail.com>

Amarjeet Nayak

unread,
Apr 23, 2009, 2:55:17 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
Dear Suddhasheel,
 
I wish it was as obvious to me! I was a bit confused about what exactly was meant
by the need to create a "unform protocol" for all the languages not being "अप्राकृतिक".
Anyways, thanks.
 
Take care,
Amar.
 

 
2009/4/23 Suddhasheel Bharatiya GHOSH <suddh...@gmail.com>

nirmali

unread,
Apr 23, 2009, 4:17:49 AM4/23/09
to "संवाद-प्रकाश" Samvaad-Prakash
"मेरा यह मानना है की भाषा एक संचार का माध्यम है. एवं संचार हेतु एक
uniform
> > protocol बनाना मुझे अप्राकृतिक नहीं प्रतीत होता."

Dear friends,

Variability has been as much an important feature of language and has
not been a hindrance in communication. India is one of the best
example of the case. This is something most of the sociolinguists
would agree to.

Even accepting the functional utility of a standard language the
question of power cannot be ignored here. Whose language gets picked
up as 'the standard language' out of immense varieties is an important
question to ask.


Uniform language was not always considered natural. Its use has been
of fairly recent origin. It happened when small city states and other
political units gave way to the emergence of nation states in Europe
and capitalist mode of large scale production became the norm.
Benedict Anderson's book 'Imagined Communities' is a much acclaimed
and interesting account of how linguistic nations of Europe emerged
and provided a model to the rest of the world.

All one can say is what is considered natural or normal changes with
time and is never free from the power dynamics.

Nirmali


On Apr 23, 11:32 am, Suddhasheel Bharatiya GHOSH


<suddhash...@gmail.com> wrote:
> यह वाक्य अत्यंत स्पष्ट है, इस पर कोई अधिक स्पष्टीकरण देने की कोई आवश्यकता
> नहीं है.
>

> 2009/4/23 Amarjeet Nayak <n.amarj...@gmail.com>

Suddhasheel Bharatiya GHOSH

unread,
Apr 23, 2009, 4:46:19 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
Dear Nirmali and friends,

The variability and diversity of languages was never a question of debate. You look at the world map and you could easily establish a pattern how languages have influenced each other. 

Linguistic diversity would be there and has to be there. You have quoted India as the best example of the case where according to you language has not been a barrier/hindrance in communication. I am not pretty sure about this because my recent experiences say otherwise.

You are absolutely right and I whole heartedly agree with you that "whose language" gets picked up as a standard is a major question of debate and contention.

I did not specifically point out to a standardisation of a particular dialect, but establishing a common protocol for inter-community trade and cultural exchanges. I am not aware if you know about this example, but the word "bai" means a maid servant in MH, a sister in Bhopal and surrounding areas, and a prostitute in Bihar and Bengal. You could search Bengali literature and would find stories strewn around with the word "Bai-ji".

I am all for promoting local dialects and establishing regional identities, but I see a more global picture of cultural exchanges, inter-region marriages and trade practices, events that according to the archaeologists, have been happening ever since time immemorial. Examples could easily be quoted from Ramayana and Mahabharata to support my argument.

Regards


2009/4/23 nirmali <nirm...@gmail.com>

debashish bose

unread,
Apr 23, 2009, 4:58:25 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
as someone famously said :- " language is a dialect with an army and a navy "
 
just reflect on the word "shudh Hindi" (which is a misnomer anyway) .... you can see clear like daylight its the savarna Hindu (upper caste) with his penchant for chhua -chhut shudh ashudh who has gone over board to cleanse the language of "foreign impure influence" ... its nothing short of cultural cleansing .... if anyone loves the language he wont even think of doing such a thing and go to such length to distort history .... 
 
My Hindi teacher told me of the common origin of Hindi and Urdu and he was highly respected in the entire community for his knowledge ... why is it that people get violent by the mere mention of historical facts .... and want to drop the topic ...
 
"Nehru himself complained that he couldnot understand the increasingly sanskritized hindi promulgated by AIR. He frequently commented on this in his letters and on at least one occasion he rose in the lok sabha to complain that he couldnot understand Hindi broadcasts of his own speechs."
 
The common practice in our society is to refuse to go into any subject objectively and do a meaningless lipa-poty. Why are people so afraid / ignorant about the history ... WHY ?  
 
Bye
D

 

debashish bose

unread,
Apr 23, 2009, 5:38:53 AM4/23/09
to samvaad...@googlegroups.com
and this is what munshi premchandji has to say about urdu hindi aur hindustani :-
 
but ofcourse nobody cares ?
315premchand.pdf
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages