इनरव्हील क्लब का आज का दिन दिव्यांगों के साथ : Ramgarh Latest news

0 views
Skip to first unread message

Rashtrasamarpan.com Hindi News Portal Of Jharkhand

unread,
Dec 6, 2018, 10:54:31 AM12/6/18
to Rashtrasamarpan.com Hindi News Portal Of Jharkhand
छावनी परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय ‘उम्मीद’ के छात्रों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने उम्मीद विद्यालय के बच्चों के साथ खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा उनका मनोरंजन किया।
इनरव्हील क्लब रामगढ़ द्वारा दिव्यांग विद्यालय “उम्मीद” में दिव्यांग बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। बच्चों ने स्कूल बैग पाकर हर्ष जताया और इनरव्हील क्लब को धन्यवाद दिया। इनरव्हील क्लब वालों ने बच्चों के बीच बिस्कुट केक एवं मिठाइयों का वितरण भी किया और उन बच्चों के साथ क्लब की प्रेसिडेंट राजेंद्र कालरा एवं अन्य सदस्यों ने कई प्रकार के मनोरंजक खेल खेले।
क्लब के प्रेजिडेंट राजेंद्र कालरा ने कहा दिव्यांग भी हमारे समाज का ही एक अहम हिस्सा है और हमें इनको साथ लेकर चलना होगा। इस अवसर पर शर्मिष्ठा दत्ता, नीरू साहनी, पारुल मानिक, मीणा वडेरा, जेनेषा वडेरा आदि शामिल रहे।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages