मंगल फॉन्ट में सही तरह से काम करने हेतु।

7,447 views
Skip to first unread message

anuj kumar

unread,
Dec 30, 2011, 1:13:44 AM12/30/11
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
कृपया ये बताएं कि विद्यालय का सही मंगल फॉन्ट में कैसे लिखा जाता है। यदि मंगल फॉन्ट में टकन सही तरह से करने हेतु शब्द संकलन हो तो उसे भी देने का कष्ट करें ।
 
                                                                                             धन्यवाद
 
                                               

Hariraam

unread,
Dec 30, 2011, 2:25:01 AM12/30/11
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
विण्डोज 7 के नए मंगल फोंट में विद्यालय शब्द में द्य यों ही आएगा। पुराने रूप द के नीचे य मिलकर प्रकट नहीं हो सकता। नए मानकीकरण के आधार पर इसे संशोधित किया गया है। यह फोंट विशेष विण्डोज की सीस्टम् आवश्यकताओं के लिए बनाया गया है ताकि छोटे से छोटे साईज के अक्षरों में भी स्क्रीन पर मीनू कमांड या फाइल के नाम आदि स्पष्ट दिख सकें।

यदि पुराने रूप में द्य चाहिए तो विण्डोज 7 के अपराजिता या उत्साह फोंट को चयन करें।

विश्वजीत मजूमदार

unread,
Dec 30, 2011, 10:20:13 AM12/30/11
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
आप यूनिकोड में मंगल फॉन्ट की जगह arial देवनागरी का यदि चयन करें तो
आपको वांछित परिणाम प्राप्त होगा।

कुच्चु मोली

unread,
Jan 1, 2012, 10:45:51 AM1/1/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
अनुज जी 'द्य' को kokila, Aparajita, Utsaah, Sanskrit 2003 आदि अनेक
फोंट्स में आपकी इच्छानुसार देखा/ लिखा जा सकता है।

कुच्चु मोली

On Dec 30 2011, 8:20 pm, विश्वजीत मजूमदार

> >   धन्यवाद- Hide quoted text -
>
> - Show quoted text -

विक्रम सिंह

unread,
Jan 2, 2012, 7:29:00 AM1/2/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
कृपया इस विश्‍वविद्‍यालय को देख लें | ये मैंने Hindi Indic Input 2
टाइपिंग टूल के फोनेटिक की बोर्ड से टाइप किया है | इसमें आप द के लिए d
टाइप करें और फिर शिफ्ट दबाकर टैब के ऊपर दिया टिल्ड बटन दबा दें | इससे
ये इसी तरह आएगा जैसे मैंने इसे टाइप किया है | यदि आप टिल्ड नहीं
दबाएँगे तो यह विश्वविद्यालय इस प्रकारा दिखाई देगा | ये सैटिंग आप
इंस्क्रिप्ट की बोर्ड में शॉर्टकट की सैट करके भी कर सकते हैं| वहां पर
भी आपको विश्‍वविद्‍यालय इस रूप में आ जाएगा|

सादर,
विक्रम सिंह

कुच्चु मोली

unread,
Jan 2, 2012, 9:03:40 AM1/2/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
आपने 3 (तीन) बार विश्‍वविद्‍यालय टाइप किया है। तीनों कट-पेस्ट करने पर
क्रमश: इस प्रकार हैं- इस विश्‍वविद्‍यालय, यह विश्वविद्यालय, आपको
विश्‍वविद्‍यालय... इन तीनों में आपने कुछ अंतर भी बताया है मगर यह अंतर
क्या 3 D जैसा कुछ है याकि केवल खुर्दबीन वगैरा से दिखाई देता है? क्या
आपको अपनी पोस्ट में इन तीनों में कोई अंतर दिखाई दे रहा है?
सादर।

कुच्चु मोली

विक्रम सिंह

unread,
Jan 2, 2012, 11:24:18 AM1/2/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
मान्यवर,
जिन्होंने पूछा है कि द्य किस प्रकार से मानक रूप में टाइप किया जाए वे
समझ जाएं तो सही है अन्यथा बाकि सबके लिए तो फिर खुर्दबीन ही है ।

सादर,
विक्रम सिंह

> > - Show quoted text -- Hide quoted text -

Hariraam

unread,
Jan 2, 2012, 2:21:25 PM1/2/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
हमारे पीसी में Windows 7 है। इसके मंगल फोंट में तीनों एक ही प्रकार से दिखाई दे रहे हैं
द+हलन्त+या
द के नीचे य मिलकर बननेवाला द्य प्रकट नहीं होता।

विण्डोज एक्सपी के मंगल फोंट में यही द के नीचे य लगे द्य के रूप में दिखाई देता है।

अतः स्पष्ट है कि विण्डोज-7 के मंगल फोंट संयुक्ताक्षर द्य का ग्लीफ नहीं रखा गया है।

-- हरिराम

कुच्चु मोली

unread,
Jan 3, 2012, 1:03:35 AM1/3/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
यही तो मैंने भी समझाने की कोशिश की थी। कल शाम जब घर पर विंडोज़ 7 में
सारे विश्‍वविद्‍यालय समान दिखाई दे रहे थे तो मैंने हैरानी से 3D का
चश्मा लगाकर देखा थे मगर तब भी अंतर नहीं लगा था। आज दफ्तर में ये तीनों
अलग-अलग हो गए। विक्रम जी ऐसी गलती तो नहीं कर सकते थे... अब यही समझ में
आ रहा है कि इसे विंडोज़ एक्स पी में भी परख लिया जाए।
सादर।

कुच्चु मोली

> >> - Show quoted text -- Hide quoted text -

anuj kumar

unread,
Jan 3, 2012, 2:12:37 AM1/3/12
to कुच्चु मोली, राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
सेवा में महोदयगण
      आप लोगों ने मेरे समस्या निवारण हेतु दिलचस्पी ली इसके लिए आप सबों का धन्यवाद । 

विश्वजीत मजूमदार

unread,
Jan 3, 2012, 5:56:32 AM1/3/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
लगता है विक्रम जी एमएस वर्ड में फॉन्ट बदल बदल कर विश्वविद्यालय को अलग
अलग तरीके से टाइप किया ,उन्हे वांछित परिणाम मिला और उसे ही नेट पर कट
पेस्ट कर दिया,लेकिन शायद यह देखना भूल गए कि यहाँ सारे रूप एक जैसे हो
गए!! विक्रम जी अगर इसपर अपनी टिप्पणी दें तो बेहतर होगा।

विक्रम सिंह

unread,
Jan 4, 2012, 11:46:02 AM1/4/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
भाई मजूमदार जी,

यार हद करते हो मैं भला इतनी बड़ी चूक कैसे कर सकता हूँ । ये कट
पेस्टवाला काम नहीं है। मैंने सीधे ही इस ग्रुप में ये सब टाइप किए हैं ।
मेरे यहाँ तो ये सभी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं । अब मुझे कुच्चु मोली जी
की बात सही लग रही है कि विंडोज़ 7 पर भी इन्हें देखना चाहिए । मेरे पास
तो घर में विंडोज़ एक्स पी ही है और कार्यालय में विंडोज़ विस्टा ।
कार्यालय से मैं कल इसे देखूँगा और किसी के पास विंडोज़ 7 हुआ तो वहाँ से
भी देखकर फिर पुन: अपना पक्ष रखूँगा । यदि ये अलग-अलग विडोज़ की समस्या
है तो फिर तो इस पर आदरणीय केवल कृष्ण सर ही प्रकाश डाल पाएँगे ।

सादर,

विक्रम सिंह

On Jan 3, 2:56 pm, विश्वजीत मजूमदार <majumdarvishwa...@gmail.com>
wrote:

Hariraam

unread,
Jan 4, 2012, 12:09:27 PM1/4/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
बन्धुओ!

जैसा मेरी माईक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधि से चर्चा हुई। विण्डोज-7 के मंगल फोंट में निम्नवत्
संशोधन हुए हैं--
1. पूर्णतः अंग्रेजी हिन्दी द्विभाषी बनाया गया। हिन्दी और अंग्रेजी के अक्षरों की लम्बाई,
चौड़ाई, ऊँचाई, मोटाई व लाइन स्पेसिंग एक समान समरूप रखने का प्रयास हुआ है, ताकि
द्विभाषी कार्य अच्छे हों।

2. देवनागरी लिपि के नए मानकों के अनुरूप explicit हलन्त युक्त संयुक्ताक्षरों पर छोटी इ
की मात्रा हलन्त युक्त वर्ण के बाद में तथा संयुक्त हुए दूसरे वर्ण के बायीं ओर लगेगी। विण्डोज
एक्स पी के पुराने रूप में हलन्तयुक्त वर्ण के पहले नहीं लगेगी।

3. द्व, द्घ, ट्व, आदि हलन्त युक्त रूप में ही प्रकट होंगे। ऊपर-नीचे जुड़नेवाले संयुक्ताक्षरों
के रूप में नहीं। ZWJ, ZWNJ का प्रयोग करने पर भी नहीं।

विण्डोज-8 में कुछ और बेहतर संशोधन का प्रयास हो रहा है।

-- हरिराम

विक्रम सिंह

unread,
Jan 9, 2012, 9:57:10 AM1/9/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
प्रिय सज्जनों,

कहते हैं जहां चाह वहां राह। कल तक मैं विंडो-7 एवं 64 बिट कंप्यूटर के
लिए तरस रहा था आज ऊपर वाले ने हमारे दिल्ली के कार्यालय में कई कंप्यूटर
एक साथ विंडो-7, 64 बिट वाले जिनमें एम.एस. ऑफिस 2010 इनबिल्ट है लग गए।
सबसे पहले मैंने इन पर हल युक्त शब्दों को टाइपकर देखा । परिणाम संतोषजनक
एवं आशानुकूल ही रहा। इसके लिए मैंने इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड एवं
ट्रांसलिट्रेशन कीबोर्ड के अलावा सुविधा का फोनेटिक इंग्लिश की बोर्ड भी
इस्तेमाल किया। सभी की बोर्ड्स ने हल चिह्न युक्त शब्दों को सही ढंस से
टाइप कर दिय़ा। उदाहरण के लिए उद्‍घाटन,श्‍वेता,बुद्‍ध इत्यादि शब्द सभी
ठीक ढंग से लिखे गए । अब पता नहीं आप लोग इन शब्दों को सही ढंग से टाइप
क्यों नहीं कर पा रहे हैं। एक बात तो निश्चित है कि अब ये विंडो से
संबंधित मामला तो नहीं ही है। पहले मेरे पास विंडो-7 तथा 64 बिट वाला
कंप्यूटर उपलब्ध नहीं था । इसलिए मैं इस मामले पर राय दे नहीं पा रहा था।
अब इस मामले से संबंधित सभी प्रैक्टिकल मैंने स्वयं कर लिए हैं सब कुछ
ठीक है।

सादर,
विक्रम सिंह

> > विक्रम सिंह- Hide quoted text -

कुच्चु मोली

unread,
Jan 11, 2012, 1:21:35 AM1/11/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
लगता है, आप प्रैक्टिकल बहुत हड़बड़ी या जल्दबाज़ी में करते हैं... और
निष्कर्ष तो बस चुटकियों में यूँ निकाल डालते हैं कि ... वास्तविक मुद्दे
से पलायन कर जाते है। अपनी नई नवेली विंडोज़ 7, 64 बिट वगैरा-वगैरा में
जरा अगला वाक्य पढ़कर बताइए, कैसा दिखाता है- "तीनों कट-पेस्ट करने पर

क्रमश: इस प्रकार हैं- इस विश्‍वविद्‍यालय, यह विश्वविद्यालय, आपको
विश्‍वविद्‍यालय..."
कुच्चु मोली

> > - Show quoted text -- Hide quoted text -

विक्रम सिंह

unread,
Jan 12, 2012, 1:33:36 PM1/12/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
मान्यवर,
मेरे यहाँ तो तीनों ही अलग-अलग दिख रहे हैं प्रैक्टिकल जल्दबाजी में हों
या आराम से रिज़ल्ट की प्रधानता है। पता नहीं अब आपके पास क्या समस्या आ
रही है। मेरे पास तो सब ठीक दिख रहा है। विंडो-7, 64 बिट पर भी। अब मुझे
आपकी 3डी वाली बात भी समझ आ रही है। लेकिन मेरा दावा सही है । आगे आदरणीय
केवल सर ही प्रकाश डाल सकते हैं । जब भी मैं उनसे मिलूँगा तब सब स्पष्ट
करने के लिए कहूँगा।

सादर,
विक्रम सिंह

विश्वजीत मजूमदार

unread,
Jan 13, 2012, 8:44:02 AM1/13/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
कितनी बड़ी अजीब बात है विंडो-7, 64 बिट पर ही मैं भी इसे देख रहा हूँ और
उसी में सीधे टाइप भी कर रहा हूँ पर मोली जी की ही तरह मुझे भी तीनों
विश्वविद्यालय में कोई अंतर नहीं दिखाई पर रहा है ! विक्रम जी आप जितनी
जल्दी हो सके इस पहेली को सुलझाएँ !!

एस पी

unread,
Jan 15, 2012, 12:52:57 PM1/15/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
संस्कृत साहित्य को अपलोड करने के लिये सारे विकल्प अजमाने के बाद मैंने
सीडैक अधिकारियों से सम्पर्क किया उनके उत्तर की चर्चा
अनुचितहोगी .परिणाम वही --.फिर आप में से किसी के सहयोग से स्वमभाव:साईट
कापता चला जहां से सिद्धांत फांट मिला जिसमे यूनीकोड 6.0 के सभी
चिह्न हैं . . इससाईट परतोनहीं अनुज कुमार जी के मेल पर फांट एवम
प्रारूप भेजा जा रहा है

On Dec 30 2011, 11:13 am, anuj kumar <anujkumar....@gmail.com> wrote:

हिंदीवाले

unread,
Jan 17, 2012, 2:59:44 AM1/17/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
प्रिय श्री तिवारी जी,
साइकालोजी में एक समस्या का जिक्र आता है जिसे फिक्सेशन कहते हैं। ऐसी ही
समस्या आपके साथ लगती है क्योंकि आप घुमा-फिराकर एक ही बात पर लौट आते
हैं-वैदिक/सिद्धांत फॉन्ट। यदि मैं गलत नहीं हूँ तो 14 अक्तूबर 2011 को
भी आपने यही बात "दोहराई" थी जो आप इस पोस्ट में लिख रहे हैं। आपकी
पुरानी पोस्ट का मैटर नीचे है-

"महोदय,
शुभ समाचार,
भारतीय साहित्य का समग्र साहित्य पर अब नेट पर उपलब्ध होना सम्भव
नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके सिधांत फांट को डाउंलोड हर सकते
है .इसमें
वैदिक एक्स्टेंशन युनीकोड 6 के सभी चिह्न उपलब्ध हैं .इसका अर्थ है कि
अब सभी
वेद- वेदांग युनीकोड में टाईप किये जा सकेगें .नेट पर उपलब्ध हो
सकेंगे


http://svayambhava.org/index.php/en/sanskrit/fonts
--
एस पी तिवारी ,
सहायक निदेशक (राजभाषा)
Assitt Director (OL)
Lucknow
08005445012 ........."

यह ठीक है कि दुनिया गोल है मगर यह किस्सा और आपकी OCR समस्या का मामला
इतनी बार दोहराया जा चुका है कि दुनिया चौकोर होने को आई है।
कुछ नई बातें, नई समस्याएँ रखिए ताकि इस समूह पर अनावश्यक दोहराव से बचा
जा सके। समूह के सदस्यों को कुछ नया सीखने को मिल सके।
सकारात्मक प्रतिक्रिया की अपेक्षा साथ

हिंदीवाले

> >   धन्यवाद- Hide quoted text -

anuj kumar

unread,
Jan 17, 2012, 6:40:35 AM1/17/12
to हिंदीवाले, राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण

एस पी जी सिद्धांत फॉन्ट उपलब्ध करने के लिए धन्यवाद।

अजय मलिक

unread,
Jan 19, 2012, 10:48:49 PM1/19/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
आप अपना थोड़ा सा धन्यवाद svayambhava.org को भी देकर अनुगृहित करें।
अजय मलिक

anuj kumar

unread,
Jan 20, 2012, 6:24:23 AM1/20/12
to अजय मलिक, राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
 मैं svayambhava.org का मेरे शंका के समाधान हेतु शुक्रगुजार हूँ ।
        धन्यवाद
 
अजय मालिक सरजी
       धन्यवाद

कुच्चु मोली

unread,
Feb 4, 2012, 10:48:52 AM2/4/12
to राजभाषा विभाग RajbhashaVibhag - भाषायी कंप्यूटरीकरण
क्या इस विषय को अब समाप्त माना जाए?

कुच्चु मोली
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages