पुलिस प्रशासन व न्यायिक शुद्ध्दिकरण
से सम्बद्ध समस्त प्राधिकारियों से
विनम्र अनुरोध
मान्यवर,
पुलिस सुधार के लिए विधायन हेतु
आपको ज्ञात ही है कि आज भारत में आम नागरिक की जान-माल-सम्मान तीनों ही सुरक्षित नहीं हैं| ऊँचे लोक पदधारियों को सरकार जनता के पैसे से सुरक्षा उपलब्ध करवा देती है और पूंजीपति लोग अपनी स्वयं की ब्रिगेड रख रहे हैं या अपनी सम्पति, उद्योग, व्यापार की सुरक्षा के लिए पुलिस को मंथली, हफ्ता या बंधी देते हैं| छोटे व्यावसायी संगठित रूप में अपने सदस्यों से उगाही करके सुरक्षा के लिए पुलिस को धन देते हैं और पुलिस का बाहुबलियों की तरह उपयोग करते हैं| अन्य इंस्पेक्टरों-अधिकारियों की भी वे इसी भाव से सेवा करते हैं|
देश के पुलिस आयोग के अनुसार 60% गिरफ्तारियां अनावश्यक हो रही हैं| पुलिस की कार्यप्रणाली और तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की सिद्धहस्तता का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत करती है| देश में आतंकवादी गतिविधियाँ भी प्रशासन, पुलिस और राजनीति के सहयोग और समर्थन के बिना संचालित नहीं होती हैं। आज हमारी पुलिस रक्षक की बजाय भक्षक की भूमिका में दिखाई देती है और हमें इंग्लॅण्ड की तरह व्यापक पुलिस सुधार की आवश्यकता है | इस आशय के लिए सम्बंधित अधिनियम का लिंक ( https://www.nottinghamshire.police.uk/sites/default/files/documents/files/Police%20Reform%20Act%202002.pdf )दिया जा रहा है | कृपया तदनुसार शीघ्र कार्यवाही कर अनुग्रहित करें | उक्त परिपेक्ष्य में आपसे अपेक्षा है कि वे इस स्थिति पर मंथन कर देश में अच्छे कानून का राज पुनर्स्थापित करें|
जय हिन्द !
भवनिष्ठ
मनीराम शर्मा दिनांक 12.11.17
एडवोकेट
नकुल निवास, रोडवेज डिपो के पीछे
सरदारशहर-331403
जिला-चुरू(राज)