प्रिय राज तथा आलमचंद सेंटर की टीम,
विज्ञान मेले की रिपोर्ट बहुत ही सटीक तरीके से प्रस्तुत की गई है उसके लिए बधाई। स्थानीय अखबारों मे अच्छा कवरेज भी मिला है।
बीईओ मैडम की उपस्थिति तथा उनका हमारे काम की सराहना करना विशेष उत्तेजना पूर्ण रहा। बच्चों को इनाम भी बढ़िया, उपयोगी वस्तू दी गई।
विपुल सिर का प्रतिभाग भी महत्वपूर्ण रहा । तमाम चुनौतियों के बावजूद ये एक सफल प्रयास रहा।
टीम ने मिलजुलकर कीये प्रयास का ये नतीजा है। इसी प्रकार प्रोग्राम को बेहतर करने का प्रयास करते रहना होगा।
धन्यवाद