रंग दे बसंती अभियान का शुभारंभ

2 views
Skip to first unread message

Praveer Peter JHARKHAND India

unread,
Dec 5, 2012, 5:59:22 AM12/5/12
to openspace-ranchi
रंग दे बसंती अभियान का शुभारंभ

भगत सिंह के रंग दे बसंती, से आमिर खान के रंग दे बसंती या सत्यमेव जयते
तक युवाओं के बीच के बदलाव के स्वर को प्रखर करने की बात की गयी है.
आज के युवा कल की बरसो पुराने दस्तूरों का मूल्यांकन कर उनमें से अच्छी
बातों को अपना रहे है तथा गैर-प्रासंगिक व मानव अधिकार विरोधी दस्तूरों
को दूर फेकने का प्रयास कर रहे हैं.
बदलते समय ने स्त्री-पुरुष संबंधो को भी नए तौर से देखने का मौका दिया
है. और युवा इसके मिसाल बन रहे हैं. कई लड़के लड़कियां अब अपने जीवन साथी
खुद चयन कर पा रहें हैं. बिना दहेज के विवाह हो रहें हैं. नए तौर के
परिवार बन रहें हैं, जिनमे साथ आने वाले व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को
निखार पा रहे हैं, बंधन के बगैर प्रेम को परिभाषित कर पा रहे हैं.
इन सुन्दर बदलावों के उदाहरण, जहाँ एक तरफ उम्मीद की झलक, एक ख्वाब की
सुबह, के तरह हमारे जीवन में उमंग भरते है, हमको शक्ति देते हैं, वहीँ
जीवन की सच्चाइयों से भी रू-ब-रू कराते हैं. सच्चाई यह की अभी बहुत कुछ
बदलना / सुधारना बाकी है.
इसी बदलाव की पहल की शुरुआत हम रंग दे बसंती अभियान से कर रहें हैं.
कृपया हमारे साथ सत्यभारती, कामिल बुल्के पथ में 8 दिसंबर को 10 से 4 बजे
तक कार्यक्रम में शामिल हों, एवं लगातार चलने वाले इस अभियान को अपने
मित्रों, कॉलेजों एवं संस्थानों में ले जाएँ. इस अभियान में हम फोटो,
विडियो, कलाकृतियो, गीत, संगीत, नृत्य, पोस्टर एवं लेख का आमंत्रण करते
हैं. यह अभियान ऑनलाइन भी चलेगा, और फेसबुक पर सभी साथी मित्र हों कर
अपने विचार शेयर कर सकेंगे.


--
*.......... .......... .......... .......... .......... ..........
.......... .......... .......... .......... .......... .......... *

Praveer Peter
*Solidarity Centre
*c/o Sajjad Khan, 330/5 Sarna Toli (Lane Opposite RK Nursing Home)
Kadru, Ranchi 834002. Jharkhand (India)
Phones : +91-651-2341780, +91-9430367949, +91-8092832425
*Email* : solidarity.c...@gmail.com
*Webspace* : www.solidaritycommunications.in
*Blogspace* : www.openspace-ranchi.blogspot.com /
www.glrf-tribal.blogspot.com
and www.facebook.com/Solidarity.Centre.India

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages