For those of us who have their ‘dad’ still around..!
Or we are Dads
पिताजी आज भी पैसे बचाते है
पुरानी पेंट रफू करा कर पहनते जाते है, Branded नई shirt देने पे आँखे दिखाते है।
टूटे चश्मे से ही अख़बार
पढने का लुत्फ़ उठाते है,
Topaz के ब्लेड से दाढ़ी बनाते है।
पिताजी आज भी पैसे बचाते है।*
*
कपड़े का पुराना थैला लियेदूर की मंडी तक जाते है,
बहुत मोल-भाव करके फल-सब्जी लाते हैआटा नही खरीदते, गेहूँ पिसवाते है।
पिताजी आज भी पैसे बचाते है।*
*
स्टेशन से घर पैदल ही आते हैरिक्षा लेने से कतराते है।
सेहत का हवाला देते जाते है,बढती महंगाई पे चिंता जताते है।
पिताजी आज भी पैसे बचाते है।*
*
पूरी गर्मी पंखे में बिताते है,सर्दियां आने पर रजाई में दुबक जाते है।
AC/Heater को सेहत का दुश्मन बताते है, लाइट खुली छूटने पे नाराज हो जाते है।
पिताजी आज भी पैसे बचाते है।*
*
माँ के हाथ के खाने में रमते जाते है,बाहर खाने में आनाकानी मचाते है।
साफ़-सफाई का हवाला देते जाते है,मिर्च, मसाले और तेल से घबराते है।
पिताजी आज भी पैसे बचाते है।*
*
गुजरे कल के किस्से सुनाते है,‘कैसे ये सब जोड़ा’ गर्व से बताते है।
पुराने दिनों की याद दिलाते है,बचत की अहमियत समझाते है।
फिर भी
हमारी हर मांग आज भी,फ़ौरन पूरी करते जाते है।
**
पिताजी हमारे लिए ही पैसे बचाते है।>>>>>>>><<<<<<<<<<<<
--
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Nahar Senior Citizen Welfare Association" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to nscwa+un...@googlegroups.com.
To post to this group, send email to ns...@googlegroups.com.
Visit this group at http://groups.google.com/group/nscwa.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
: RETIRED OR NOT पिताजी आज भी पैसे बचाते है।
For those of us who have their ‘dad’ still around, living & active..!
Or if we are Dads