महोदय/महोदया,
आपको सूचित किया जाता है कि नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र को जल आपूर्ति करने वाले मोरबे बांध जलाशय में जलस्तर दिन-प्रतिदिन घट रहा है। एहतियाती उपाय के तौर पर, नागरिकों को लंबे समय तक जल उपलब्ध कराने हेतु तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अल नीनो” एवं “आईओडी” के संबंध में कम वर्षा के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए, साथ ही महाराष्ट्र शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, नवी मुंबई नगर निगम द्वारा दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) से नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र में 10 प्रतिशत जल आपूर्ति कटौती लागू करने का निर्णय लिया गया है।
तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और बांध के पानी के वाष्पीकरण को देखते हुए, जहां जल भंडारण 10 प्रतिशत से कम है, नवी मुंबई नगर निगम ने एहतियाती उपाय के तौर पर 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू करने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त जल कटौती तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक मोरबे बांध क्षेत्र में संतोषजनक वर्षा नहीं हो जाती तथा जलाशय में उपयोग योग्य जल भंडारण में पर्याप्त सुधार नहीं हो जाता।
नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान एवं आगामी वर्ष की जल आपूर्ति आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम द्वारा सप्ताह में दो दिन सायं कालीन (सोमवार एंव शुक्रवार) समय में जल आपूर्ति बंद रखकर जल संरक्षण करने की योजना बनाई गई है।
खारघर नोड में सप्ताह में दो दिन (सोमवार एवं शुक्रवार) जल आपूर्ति पूर्णत: बाधित रहेगी।
आपसे अनुरोध है कि पानी का संयमित एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करें तथा नवी मुंबई नगर निगम की जल संसाधन एवं जल आपूर्ति प्रणाली की निरंतर दक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
नवी मुंबई नगर निगम द्वारा प्राप्त सूचना की प्रति संलग्न है l
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त सूचना पर विशेष ध्यान दें।
हम आपके सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
धन्यवाद।
सादर,
भवन विभाग
निफ्ट मुंबई