आरती बाबा श्री नीम करोली बाबा जी की
आरती करो मिल भक्त सभी श्री नीम करोली बाबा की,
जय बोलो मिल कर भक्त सभी श्री नीम करोली बाबा की.
अति अनुरागी श्री राम भक्त हनुमत प्यारे वो बडभागी,
सीधे सादे भोले भाले श्री वृन्दावन के अनुरागी.
आरती करो ..................श्री नीम करोली बाबा की.
वे राम नाम के दीवाने उनका चरित्र मंगलकारी,
उनकी पद रेनू पतित पवन वे सदा सर्वदा हितकारी.
आरती करो ..................श्री नीम करोली बाबा की.
जो जन आ जाता उनके चरणों में उसके सब काम पुरे होते,
भव सागर की बाधाओ को बाबा पल भर में खोते.
आरती करो ..................श्री नीम करोली बाबा की.