पहले बैच की शानदार सफलता के बाद, *नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड, झारखंड* और *नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, दिल्ली* के संयुक्त सहयोग से *"डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) एवं एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स* " का दूसरा बैच शुरू किया जा रहा है।
यह कोर्स *NIIT फाउंडेशन* द्वारा मान्यता प्राप्त (Accredited) है, जो दृष्टिबाधित व्यक्तियों को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर और रोजगार के योग्य बनाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।
*कोर्स की मुख्य विशेषताएं*
• पूर्ण छात्रवृत्ति: 100% मुफ्त प्रशिक्षण, कोई शुल्क नहीं।
• हाइब्रिड लर्निंग: यह कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।
• रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण: डिजिटल और व्यावसायिक कौशल विकसित करने पर विशेष ध्यान।
*कोर्स का विवरण*
अवधि: 1 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 (4 माह)
दिन: सोमवार से शनिवार
*प्रशिक्षण का माध्यम एवं समय*
ऑफलाइन प्रशिक्षण:
* नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड, झारखंड शाखा कार्यालय - प्लॉट नं. 280, न्यू ए.जी. को-ऑपरेटिव कॉलोनी, कडरू, पोस्ट–डोरंडा, जिला–रांची, झारखंड
* समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
*ऑनलाइन प्रशिक्षण:*
झारखंड तथा अन्य राज्यों के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन कक्षाएं प्रतिदिन आयोजित की जाएंगी, जिनकी समय-सारणी बाद में साझा की जाएगी।
*पात्रता (Eligibility)*
• श्रेणी: दृष्टिबाधित (पूर्ण दृष्टिबाधित / अल्प दृष्टिबाधित)
• आयु: 18 वर्ष या उससे अधिक
• शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण
• भाषा: अंग्रेजी संचार (English Communication) का बुनियादी ज्ञान आवश्यक
*कोर्स में आप क्या सीखेंगे?*
असिस्टिव टेक्नोलॉजी
• स्क्रीन रीडर (NVDA एवं JAWS) का उपयोग
• मैग्नीफायर एवं OCR टूल्स का प्रभावी उपयोग
*माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस*
• MS Word में दस्तावेज़ तैयार करना एवं संपादन
• MS Excel में डेटा प्रबंधन एवं विश्लेषण
*डिजिटल साक्षरता*
• इंटरनेट ब्राउज़िंग
• प्रोफेशनल ईमेल हैंडलिंग एवं ऑनलाइन संचार
*अतिरिक्त कौशल*
• सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास
• स्मार्टफोन एवं सुगम्य मोबाइल एप्लीकेशनों का उपयोग
• CV (रिज्यूमे) लेखन
• इंटरव्यू की तैयारी एवं रोजगार मार्गदर्शन
*रोल मॉडल्स के साथ विशेष संवाद*
विभिन्न क्षेत्रों में सफल दृष्टिबाधित पेशेवरों एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त होगी।
*रजिस्ट्रेशन फॉर्म*
इस कोर्स में प्रवेश के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:
https://forms.gle/MXF8SHvAXanTXCoaA*सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र आवेदन करें।*