Fwd: [भारतीय पत्रकार Indian News Reporters] पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन:

2 views
Skip to first unread message

Ajit Mishra

unread,
Jul 7, 2011, 1:56:20 AM7/7/11
to multivlevel-marketing
---------- Forwarded message ----------
From: Nain Chaudhary <notificati...@facebookmail.com>
Date: Tue, 5 Jul 2011 20:37:35 -0700
Subject: [भारतीय पत्रकार Indian News Reporters] पाकिस्तान में हिन्दू
लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन:
To: भारतीय पत्रकार Indian News Reporters
<indiannew...@groups.facebook.com>

Nain Chaudhary posted in भारतीय पत्रकार Indian News Reporters.

पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन:

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि देश में नाबालिग हिन्दू लड़कियों
का जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है जिससे अल्पसंख्यक समुदाय
बहुत चिंतित है।

मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2010 की रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत से
मामलों में हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ रेप किया जाता है और
बाद में उन्हें धर्म परिवर्तन पर मजबूर किया जाता है। सिंध प्रान्त विशेष
कर देश की व्यापारिक राजधानी कराची में जबर्दस्ती परिवर्तन की घटनाएं हो
रही हैं। पाकिस्तान की सीनेट की अल्पसंख्यक मामलों की स्थाई समिति ने
अक्टूबर 2010 में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस उपाए करने का आग्रह किया
था।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन की घटनाएं
केवल सिंध तक सीमित नहीं है बल्कि देश के अन्य भागों में भी ऐसा हो रहा
है। अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों का अपहरण होता है, उनके साथ रेप किया
जाता है और बाद में यह दलील दी जाती है कि लडकी ने इस्लाम धर्म कबूल कर
लिया है। उसकी मुस्लिम व्यक्ति से शादी हो गई है और वह अपने पुराने धर्म
में लौटना नहीं चाहती।

आयोग ने कहा कि अदालतें भी अल्पसंख्यक लड़की या उसके परिवार वालों के साथ
इंसाफ नहीं करतीं। 12 या 13 साल की लड़की को भी अभिभावकों के संरक्षण में
नहीं छोडा जाता। आयोग ने एक घटना का उल्लेख किया जिसमें 12 साल की एक
लड़की ने यह बयान दिया कि उसने स्वेच्छा से इस्लाम कबूल कर लिया है।
अदालत ने परिवार वालों के वकील की इस दलील की अनसुनी कर दी कि लड़की
नाबालिग है। आयोग ने कहा कि ऐसे मामलों पर अदालतें निष्पक्ष रूप से विचार
नहीं कर पातीं क्योंकि मजहबी नारेबाजी करने वाले कट्टरपंथी लोगों से भय
रहता है।To comment on this post, reply to this email or visit:


http://www.facebook.com/n/?home.php&sk=group_120625134675315&id=158599260877902&mid=47dd5adG6219d87cG1764bb0G96&bcode=QJgGUtxO&n_m=ajitkumarmishra2007%40gmail.com

=======================================
Reply to this email to add a comment. Change your notification settings:
http://www.facebook.com/n/?home.php&sk=group_120625134675315&view=notifications&mid=47dd5adG6219d87cG1764bb0G96&bcode=QJgGUtxO&n_m=ajitkumarmishra2007%40gmail.com

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages