प्रिय अंशुल, विश्वास है तुम अच्छी तरह होंगे. मैंने भ्रष्टाचार विषय पर लिखने का आग्रह किया था. तुम और तुम्हारे जितने भी युवा मित्र, जो इस विषय से चिंतित हैं, इसपर लिखें. साथ ही अपना परिचय और एक छोटी तस्वीर भी भेजें. किसी भी हालत में लेख 31 जुलाई तक मिल जाए. शब्द सीमा लगभग 1000 . भ्रष्टाचार कैसे हमें अंदर से खोखला कर रहा हैं और कैसे लोगों का भविष्य खत्म कर रहा है? या इस विषय के बारे में कोई निजी अनुभव हो, तो उसे भी भेजें. यह कैसे युवकों का भविष्य ख़त्म कर रहा है, इस पर जरूर लिखें.