--.चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के खिलाफ संघर्ष में सहभागी बनें...चुटका परमाणु विद्युत परियोजनाजन-सुनवाई 31 जुलाई, 2013साथियों,शासन द्वारा पर्यावरण प्रभाव आंकलन रिपोर्ट के आधार पर चुटका परमाणु विद्युत परियोजना पर जन-सुनवाई 31 जुलाई, 2013 को मानेगांव (नारायणगंज), जिला-मण्डला में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 24 मई, 2013 को शासन द्वारा यह प्रयास किया गया था किन्तु इस परियोजना के प्रभावितों एवं इनके समर्थक समूहों द्वारा किये गये जबरदस्त प्रतिरोध के चलते उक्त जन-सुनवाई को निरस्त करना पड़ा था।
साथियों, ये परिस्थितियां एक बार पुनः निर्मित हो गई है और हमें एक बार फिर अपनी पूर्ण ऊर्जा एवं जोश के साथ इस परियोजना के खिलाफ खड़े होना है। चुटका, टांटीघाट और कुंडा सहित आसपास के ग्रामीण, आदिवासी समाज के हक में हम अपनी सारी शक्ति एकत्रित कर आवाज बुलंद करे जिससे ये विनाशकारी परियोजना ना सिर्फ इस क्षेत्र में ना आने पाये वरन् सरकार ऐसी परियोजनाओं के कार्यान्वयन के पहले पुनर्विचार करें।चुटका परमाणु बिजलीघर परियोजना के खिलाफ संघर्ष में जो जन सैलाब जुडा, स्थानीय समुदाय को जो समर्थन मिला और राष्ट्रीय स्तर पर जो लोगों ने चुटका संघर्ष में सहभागिता की है, वह महत्वपूर्ण है और इसे बनाये रखना जरूरी है। कोशिश ये होनी चाहिए कि ये कडिया बिखरने ना पाये, बल्कि इनसे सबक लेकर जो कमिया रह गई थी उन्हें अब पूरा करने का समय आ गया है।आशा है आप स्वयं एवं अपने साथियों सहित जन-सुनवाई के पूर्व इस परियोजना के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता के साथ अपनी सहभागिता द्वारा स्थानीय ग्रामीण, आदिवासियों के हौसले बुलंद करेंगे।राजकुमार सिन्हा नवरतन दुबे अनिल कर्णेमो.: 09424385139 मो.: 09691375233 मो.: 09425384555चुटका परमाणु संघर्ष समिति, चुटका जिला: मण्डलाचुटका परमाणु संघर्ष समिति समर्थन समूह, जबलपुर मध्यप्रदेश.For more information loging : chutkamp.blogspot.in
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "mprighttofood" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to mprighttofoo...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.