“स्मृति सुनील भाई”
साथियो,
हमारे साथी, वरिष्ठ समाजवादी राजनीतिक कार्यकर्ता व 'सामयिक वार्ता' के संपादक सुनील भाई का असमय निधन न सिर्फ हम सबकी व्यक्तिगत क्षति है बल्कि आज के चुनौतीपूर्ण दौर में यह एक बड़ी सामाजिक क्षति भी है। सुनील भाई के जीवन, कार्यों व दॄष्टि को याद करने व उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 27 अप्रैल 2014 (रविवार) को गांधी भवन, भोपाल में शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक “स्मृति सुनील भाई” का आयोजन किया जाएगा। आप इसमें सादर आमंत्रित हैं।
भवदीय,
अनवर जाफरी, अनिल सद्गोपाल, अब्दुल जब्बार, टुलटुल विश्वास, दीपक भट्ट, राकेश दीवान, राजेश खिंद्री, रोली शिवहरे, लोकेश मालती प्रकाश, विजय कुमार एवं शाहिद-उल-हुसैनी