Google Groups no longer supports new Usenet posts or subscriptions. Historical content remains viewable.
Dismiss

धन्यवाद, मोज़िल्ला हिन्दी योगदानकर्ताओं का परिचय

8 views
Skip to first unread message

Meghraj Suthar

unread,
Oct 15, 2014, 12:16:41 PM10/15/14
to dev-l...@lists.mozilla.org, Karunakar Guntupalli, Ashish Namdev, Shahid Farooqui, Sangeeta Kumari, chandrakant dhutadmal, Rajesh Ranjan, umesh agarwal, Komal Gandhi
सभी मित्रो को मेरा नमस्कार,

राजेश जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद हमें मोज़िला हिन्दी डाक-सूची में जोड़ने के
लिए.

आशा हैं की आप सब लोग कुशल मंगल होंगे, और सभी लोग वापस अपने-अपने काम काज में
व्यस्त होंगे.

राजेश जी, मुझे लगता हैं की क्यों ना हम लोग एक परिचय डाक से शुरूआत करें,
ताकि सब लोगों को आगे डाक लिखने में ज्यादा समस्या नहीं आये.

शुरुआत में, मैं मेरा परिचय देता हूँ और सभी मित्रो से अनुरोध करता हूँ की आप
भी अपना-अपना परिचय इस डाक सेवा में समय निकाल कर हिन्दी में देंगे,

मेरा नाम मेघराज सुथार हैं, मैं जोधपुर राजस्थान का निवासी हूँ, अभी मैं
जोधपुर के एक निजी कॉलेज में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा हूँ, इसके
साथ-साथ ही में खुलें स्रोत के भिन्न-भिन्न परियोजनाओं में काम करता हूँ, मैं
मोज़िल्ला प्रतिनिधि भी हूँ, और मोज़िल्ला हिंदी समुदाय में करीब डेढ़ साल से तय
दिल से योगदान करता आ रहा हूँ, जैसे कि: मोज़िल्ला फ़ायरफ़ॉक्स, एंड्राइड के लिए
फ़ायरफ़ॉक्स, फ़ायरफ़ॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, वेबमेकर, सूमो योजना इत्यादि.

एक बार फिर आपसे अनुरोध करता हूँ आपको अपने परिचय देने में ख़ुशी होगी.

धन्यवाद, शुभ रात्रि…!!


Thanking You

Regards

Meghraj Suthar

Mozilla Rep at Mozilla
Jodhpur(Raj.), India
09829410994
http://www.rajsuthar.in/ <http://about.me/rajsuthar007/>

Ashish Namdev

unread,
Oct 16, 2014, 1:37:29 AM10/16/14
to Meghraj Suthar, Karunakar Guntupalli, Shahid Farooqui, Sangeeta Kumari, chandrakant dhutadmal, Rajesh Ranjan, umesh agarwal, dev-l...@lists.mozilla.org, Komal Gandhi
नमस्कार मित्रों ,

मैं आशीष नामदेव परिचय की इस कड़ी में स्वयं को आप सभी से परिचित करा
कर गौरवान्वित महशूस कर रहा हूँ।
मैं मध्यप्रदेश के अशोकनगर शहर का निवासी हूँ , भोपाल से अभियांत्रिकी की
शिक्षा प्राप्त करके , अभी बैंगलोर में AMD में कार्यरत हूँ।

मेँ ओपन सोर्स में योगदान सत्र 2009 से कर रहा हूँ , एवं तभी से
मोज़िल्ला से भी जुड़ा हुआ हूँ।
तकनीकी योगदान के साथ साथ में अपनी भाषा से जुड़े कार्यों में भी योगदान
करनें में रूचि रखता हूँ , और मोज़िल्ला में SUMO परियोजना में हिंदी
भाषा के समूह का मार्गदर्शन एवं अगुवाही करके गौरवान्वित महशूस
करता हूँ !

सादर धन्यवाद ,
आशीष नामदेव

BR,
*Ashish Namdev*
Sr. Software Engineer
*AMD India*
[image: https://mozillians.org/en-US/u/AshishNamdev/]
<https://mozillians.org/en-US/u/AshishNamdev/>
*About Me : *about.me/AshishNamdev
*Wizpert :* https://wizpert.com/AshishN

Komal Gandhi

unread,
Oct 17, 2014, 2:48:57 AM10/17/14
to Ashish Namdev, Karunakar Guntupalli, Shahid Farooqui, Sangeeta Kumari, Meghraj Suthar, chandrakant dhutadmal, Rajesh Ranjan, dev-l...@lists.mozilla.org, umesh agarwal
​मित्रो, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार!

राजेश जी, धन्यवाद मुझे हिंदी डाक सूची में जोड़ने के लिए

राज, आपकी इस परिचय डाक की पहल सराहनीय है |

आशा ही नहीं वरन विश्वास है की आप सभी अपने गंतव्य को सकुशल पहुँच गए होंगे।
:)

अपने परिचय की शुरुआत मैं अपनी मोज़िला के साथ सहभागिता के बारे में बताना
चाहूंगी ।
मैं वर्ष 2012 से मोज़िला में अपना योगदान दे रही हूँ, मेने मोज़िला में शुरुआत
से ही हिंदी स्थानीयकरण (हिंदी लोकलाइजेशन) प्रोजेक्ट से ही की थी । वर्तमान
में, मैं मोज़िला के महिला सशक्तिकरण (वीमेन मोज़िला) प्रोजेक्ट में अग्रणी हूँ,
साथ ही मैं भोपाल क्षेत्र से क्षेत्रीय प्रतिनिधि हूँ ।
मेरा जन्म स्थल सीहोर क्षेत्र है, जो की भोपाल शहर से लगभग १ घंटे की दूरी पर
है। मैं तकरीबन ६ - ७ साल से भोपाल में निवास कर रही हूँ। वैसे तो मैं वाणिज्य
संकाय (commence) की छात्रा हूँ । किन्तु मेरी रूचि संगणक (कम्प्यूटर) विषय
में अधिक है, एवं मेंने GNIIT जो की सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स है, को A +
ग्रेड से उत्तीर्ण किया है।

मुझे हिंदी स्थानीयकरण (हिंदी लोकलाइजेशन) प्रोजेक्ट से जुड़ कर बहुत प्रसन्नता
है, मुझे यह जान कर बहुत ही गर्व महसूस है की भारत में ऐसे बहुत से समूह
(कम्युनिटी) एवं लोग मिल कर हिंदी भाषा पर काम कर रहे हैं ।

​मैंने इस हिंदी डाक सेवा में अपने परिवार के कुछ सदस्यों एवं कुछ दोस्तों को
भी जोड़ दिया है, ताकि वो भी हमारी योजनाओं को जान सकें और अपना सहयोग हमे
प्रदान कर सकें।

​- धन्यवाद ​


--
*WoMoz Mentor*
(Remo- Mozilla Re presenter)
*"-Komal Gandhi"*
0 new messages