ऐसीसी सीमेंट की जमीन अधिग्रहण को लेके धरना, महिलाओं एबं बच्चों समेत १२ गिरफ्तार


बरगढ़: ११/ १२/ २०१२, मंगलवार
आज बरगढ़ के पास बरडोल गाँव में स्थित ऐसीसी सीमेंट फैक्ट्रीका जमीन अधिग्रहण को लेके किसानों और फेक्ट्री अधिकारीयों के बिच खिंचा तानी के बाद पोलिस बच्चों एबम महिलाओं के साथ १२ ग्राम बासियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग अपनी जमीन वगैर सही मुआवजा के फेक्ट्री को न देने के लिए धरने पे बैठे हुए थे | फेक्ट्री का मानना है की १९६५ में जब फेक्ट्री शुरू हुआ तो आय. डी. सी. ने यह जमीन लिया हुआ था, जबकि, लोगों का कहना है की जमीन का पट्टा, व मालगुजारी किसानों ने अबतक खुद दे रहे हैं | कंपनी ने बिस्थापन में क्ष्यातिग्रस्त लोगों को सही मुआवजा न देना व स्थानीय युबकों को नौकरी में नहीं रखने के अभियोग भी गाँव वाले कर रहे हैं |
यह भी अभियोग है की, जो बेटियां इस जगह पे नहीं हैं, एबम जो शादी कर के पड़ोस राज्य छत्तीसगढ़ में रहते हैं, उनके नाम पे भी कंपनी ने झूठा केस किया है, इस उम्मीद से की परेशान हो के लोग जमीन छोड़ दें | गौर तलब है की इस वक़्त इस कंपनी के पास दुंगुरी माइनिंग से खदान खोदने का पुराना लीज भी ख़तम हो चूका है और वगीर लीज के कंपनी वहां पे खदान खोद रहा है |
थाने में भी यह लोग अनशन पे बैठे हुए हैं, और “थाने या पुलिस का दिया हुआ कोई खाना हम नहीं खाएँगे जब तक हमें न्याय नहीं मिलता” दृढोक्ति के साथ | गिरफ्तार करने के वक़्त पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार किया है जो आस पास अपने काम धंदे में लगे हुए थे | इनमें दायबेतिस व किडनी बिमारी ग्रस्त महिलाएं भी हैं |