धोरीमन्ना & पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित एसबीबीजे शाखा के नए भवन का
उद्घाटन बुधवार को जोधपुर आंचल के उप महाप्रबंधक केएस जवंधा ने फीता काट
किया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक सदैव ग्राहकों को बेहत्तर
सेवाएं देने को तत्पर रहेगा। उप महाप्रबंधक जोधपुर अंचल क्षेत्र-2 केके
जैन, मुख्य प्रबंधक श्यामसिंह, पंचायत समिति प्रधान पन्नी देवी, पूर्व
प्रधान ताजाराम, विकास अधिकारी मेहताबसिंह उज्ज्वल, जिला युवक कांग्रेस
अध्यक्ष दिनेश कुलदीप सहित कई जने मौजूद थे।