श्रमण संघीय सलाहकार श्री विनय मुनि जी महाराज "भीम" की रीढ़ की हड्डी का अहमदाबाद मे सफल ऑपरेशन
परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री ब्रजलाल जी महाराज और श्रमणसंघीय प्रथम युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी महाराज की कृपा से दिनाँक 14 फ़रवरी 2014, शुक्रवार को उप प्रवर्तक, श्रमण संघीय सलाहकार श्री विनय मुनि जी महाराज "भीम" की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है।
ज्ञात हो कि पुज्य श्री विनय मुनि जी महाराज नागौर से जोधपुर की ओर विहार करते समय दिनांक 31 जनवरी को टेंकर द्वारा भीषण टक्कर से घायल हो गए थे। उक्त दुर्घटना में आपके प्रमुख शिष्य तपोकेसरी श्री निरंजन मुनि जी म. सा. का मौके पर ही आकस्मिक काल धर्म हो गया। श्री निरंजन मुनि जी महाराज के पार्थिव शरीर को नागौर ले जाया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस महानिर्वाण यात्रा में नागौर और आसपास के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
श्री विनय मुनि जी को सिर में, पैर में और कमर में गम्भीर चोट आयी। उन्हें तुरंत जोधपुर के मणिधारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके सिर में 10 टाँके आये। दुर्घटना के समाचार मिलते ही समस्त ब्रज - मधुकर महासती मंडल ने जोधपुर की विहार कर दिया। 4 -5 दिन में सभी सिंघाड़े पूज्य श्री विनय मुनि जी म. सा. की स्वास्थय की सुखसाता पूछने हेतु जोधपुर में उपस्थित हो गए।
श्री विनय मुनि जी को रीढ़ की हड्डी में फेक्चर हो गया था। 10 दिन तक वहाँ स्वास्थ्य लाभ लेकर 11 फ़रवरी को मुनि श्री को उपचार हेतु जोधपुर लाया गया। महाराज के साथ शिष्य श्री साहिल मुनि जी भी सेवा में साथ में थे। जोधपुर से श्री राजेश जी बाफना, गुणवंत जी मेहता, प्रकाश जी सिंघवी, मुन्नालाल जी मुणोत, राजेंद्र जी कोठारी, सुरेश जी पारेख, सुराणा जी, धारीवाल जी आदि श्रावक साथ में आये।
अहमदाबाद में डॉक्टर विरल जी शाह की टीम ने शेल्बी अस्पताल में आपकी रीढ़ की हड्डी (11 न. मनके का ) का सफल ऑपरेशन किया।पूज्य श्री के ऑपरेशन ऑपरेशन के समाचार मिलते ही शाहीबाग श्री संघ, मणिनगर श्री संघ आदि तथा जैन कॉन्फ्रेन्स के गुजरात प्रांतीय मंत्री श्री सम्पतराज जी खाब्या, शम्भू जी ललवानी आदि गुरुदेव की सुखसाता पूछने पहुंचे। नागौर, जोधपुर, पाली, इंदौर, चेन्नई, मुम्बई, दिल्ली आदि से भी सुश्रावकों का निरंतर आवागमन चालु है।
अहमदाबाद में श्री महावीर चंद जी नाहटा, प्रकाश जी काँकलिया, दीपक जी सुराणा, सुभाष जी बाघमार, दीपक जी सेठिया, श्रेणिक जी नाहटा, सज्जनराज जी गुगलिया आदि ने अस्पताल में अपनी अमूल्य सेवाएँ दी।
पुज्य श्री के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है।
महाराज श्री अभी रूम न- 701, शेल्बी अस्पताल, अहमदाबाद में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
20 फ़रवरी तक अस्पताल से डिस्चार्ज करने की सम्भावना है।
इसके बाद 10 -15 दिन तक श्री विनय मुनि जी एवं साहिल मुनि जी के स्वास्थ्य की दृष्टि से अहमदाबाद में ही विराजने के भाव हैं।
मुनि श्री शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों और जिनशासन की प्रभावना करें
यही प्रभु से प्रार्थना और मंगलकामना करते हैं।
संजीव नाहटा
--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "JayBrajMadhukar" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to jaybrajmadhuk...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.