Chat के लिए हिन्‍दी अर्थ लिखचीत

0 views
Skip to first unread message

avinash vachaspati

unread,
Mar 20, 2008, 1:23:01 AM3/20/08
to jaankari, pawanc...@gmail.com
Chat के लिए हिन्‍दी अर्थ लिखचीत का सुझाव है जो कि चर्चा के लिए
प्रस्‍तुत है। बोल के जो की जाए बातचीत और लिख कर की जाए वो लिखचीत.

Sameer Lal

unread,
Mar 20, 2008, 4:11:53 AM3/20/08
to jaan...@googlegroups.com, pawanc...@gmail.com
मेरे विचार से वार्तालाप की तर्ज पर लेखालाप पर भी गौर करें.

bikr...@gmail.com

unread,
Mar 20, 2008, 5:26:43 AM3/20/08
to jaankari

चैट शब्द को ही अपनाने में क्या खराबी है. यह शब्द प्रचलित है और हमने
विगत में भी कई विदेशी भाषा के शब्दों को अपनाया है. वैसे बहुमत जो तय
करे मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूँ.

Amit Gupta

unread,
Mar 20, 2008, 10:55:40 AM3/20/08
to jaan...@googlegroups.com
On 3/20/08, bikr...@gmail.com <bikr...@gmail.com> wrote:

चैट शब्द को ही अपनाने में क्या खराबी है. यह शब्द प्रचलित है और हमने
विगत में भी कई विदेशी भाषा के शब्दों को अपनाया है.

सही कहा। वैसे कहीं लिखा है क्या कि "वार्तालाप" बोल के ही की जाती है? Chat के लिए वार्तालाप भी प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि यह अंग्रेज़ी का आम शब्द है जो कि कहीं भी प्रयोग हो सकता है जैसे "We had a long chat"। इस वाक्य में कहीं भी यह इंगित नहीं है कि यह चैट गूगल टॉक या याहू मेसेन्जर पर हुई, यह फोन पर भी हुई हो सकही है या आमने-सामने बैठे हुए भी हुई हो सकती है। इसलिए मेरा मानना है कि खामखा ही गूढ़ शब्द गढ़ लोगों के लिए दिक्कतें न बढ़ाई जाएँ तो बेहतर होगा। :)


--
Visit me @ http://me.amitgupta.in/

Courage is not the towering oak that sees storms come and go;
it is the fragile blossom that opens in the snow.     --  Alice Mackenzie Swaim
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages