यह सही है की यूके देश है न कि इंग्लैंड लेकिन ज्यादातर खेलो मे इंग्लैंड
और वेल्स एक टीम के तौर पर भाग लेती है और यूके के बाकि राज्य अलग टीम के
तौर पर. लोगो के मन मे खास कर भारतीयों के मन मे शंशय यही से पैदा होता
है. हमारे यहाँ क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और टीम इंडिया इंग्लैंड के
खिलाफ खेलती है न की यूके के. क्रिकेट की ही तरह फुटबाल, रग्बी जैसे खेलो
मे इंग्लैंड और वेल्स की टीम खेलती है. लेकिन हॉकी मे ब्रिटेन और ओलंपिक
मे यूके नाम से टीम उतरती है. भौगोलिक और राजनितिक आधार पर वास्तविकता
यही है कि यूके देश है और इंग्लैंड उसका राज्य.