क्‍या यह बुर्क़ा के मसले पर बरगलाने वाला आलेख है?... an article from Dr sayyada hameed, member of planning commision , Direct copy paste from Mohalla live

11 views
Skip to first unread message

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 10:11:33 AM4/29/11
to Jaagoitbhu
ऊपर-ऊपर पढ़ने से यह आलेख बहुत सारगर्भित और सुलझा हुआ लगता है – लेकिन
थोड़ा ओर अंदर झांकने पर महसूस होता है‍ कि सैयदा जी ने कितनी नासमझी की
बात की है। यह तो है ही कि धर्म-आस्‍था-पहनावा-ओढ़ावा निजी चीज है और इसे
स्‍टेट के नियम-कायदों की निगहबानी की दरकार नहीं होनी चाहिए। सैयदा जी
का तर्क है कि वे बुर्का नहीं पहनतीं, लेकिन जो पहनना चाहती हैं –
उन्‍हें रोकना एक तरह की क्रूरता है। दरअसल परंपरा और धर्म जैसी चीजें
वैज्ञानिक चेतना के उलट अपने अस्तित्‍व के लिए संघर्ष करती हैं और कई बार
लोगों को मालूम नहीं होता कि वे जो कर रहे हैं, उसका उनके मन के संतोष के
अलावा क्‍या आधार है। सदियों से दबे-कुचलों, जिनमें स्त्रियां भी शामिल
हैं, के शोषण के आधार ऐसे ही धार्मिक रिवाज रहे हैं। ऐसे में बुर्का
प्रथा के बारे में इतनी मासूमियत से लिखे गये आलेख, जिसमें प्रगतिशीलता
की चालाकी भी बरती गयी है, का विरोध करना चाहिए : मॉडरेटर

मैं ..कामकाजी मुस्लिम महिला हूं और मैं बुर्का नहीं पहनती। यह मेरा अपना
चुनाव है। इस्लाम में इसके लिए बेहद साफ-साफ कहा गया है – ला
इकराफिद्दीन। धर्म में कोई बाध्यता नहीं है। इस्लाम में कोई ड्रेस कोड भी
नहीं है। यह हिदायत जरूर दी गयी है कि महिलाएं और पुरुषों को सभ्य और
शालीन कपड़े पहनने चाहिए। इस लिहाज से मैं अपने काम और ड्रेस कोड के ऊपर
किसी संस्था और सरकार की पाबंदी का विरोध करूंगी। अगर कोई मुस्लिम महिला
बुर्का पहनना चाहती है, तो उसे पहनने की आजादी होनी चाहिए। कोई नहीं
पहनना चाहती है, तो उसे नहीं पहनने की आजादी हो।

मेरे परिवार में यह मान्यता शुरू से ही रही है। 1947 में मेरी अम्मी और
उनके साथ परिवार की अन्य महिलाओं ने बुर्का पहनना बंद कर दिया था। हमलोग
पानीपत के हैं। मुस्लिम बहुल आबादी वाला यह जिला उस वक्त पंजाब का सबसे
विकसित जिला था। शिक्षित और आत्मनिर्भरता वाले इस जिले की सबसे अहम पहचान
थी, वहां के समाज में महिलाओं की प्रधानता। मसलन, हमारी रिहाइश का नाम
परिवार की मोहतरमाओं के नाम पर होता था। ऐसे समाज में जब मेरी अम्मी और
उनके साथ की कई महिलाओं ने बुर्का हटाया, तो परिवार के पुरुषों ने उनकी
इच्छा का सम्मान किया।

दरअसल, पानीपत की महिलाएं अपनी तकदीर खुद ही बनाने वाली महिलाएं थीं।
इनमें से कई महिलाएं जब बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाने के लिए विवश हुईं,
तो भी उन्होंने बुर्का नहीं पहना। उनसे वहां किसी ने न तो बुर्का पहनने
को कहा और न ही हटाने को। न तो वहां की सरकार ने और न ही परिवार के
सदस्यों ने। यह 63 साल पहले की बात है।

अब फ्रांस की सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगायी है।
जब इस मुद्दे से संबंधित विधेयक को वहां की संसद में रखा गया, तो इसके
पक्ष में 336 मत पड़े, जबकि विरोध में महज एक। फ्रांस सरकार ने अपनी ओर
से कहा है कि महिलाओं का अपने चेहरों को ढकना फ्रांसीसी गणराज्य के
समाजवादी मूल्यों और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। सरकारी वक्तव्य
में कहा गया है कि यह महिलाओं को दबाये जाने और कट्टरता की निशानी है।
यानी फ्रांस सरकार इसे मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण का कदम बता रही है।

पानीपत और फ्रांस की तुलना बेमानी है। लेकिन फ्रांस मानवाधिकारों के लिए
लड़ने-भिड़ने वाला देश रहा है। मेरी पीढ़ी के तमाम लोग फ्रांसीसी
क्रांति, बेस्टाइल का संघर्ष, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा,
मोंटेसक्यू, रोबस्पेयरी, लुई चौदहवें, मेरी एंटोनिटेट और गुलियोटिन की
कहानियों से वाकिफ हैं। इसके उलट पानीपत ऐसा नगर था, जहां अफगानिस्तान और
ईरान से आये सूफी संत आम लोगों को जीवन से जुड़ी शिक्षाएं दे रहे थे,
जिसे वहां के लोग बखूबी सीख रहे थे। इस्लामी मान्यताओं से जुड़े कई
शिक्षण संस्थान वहां हैं। ऐसे में, वहां के लोग खुले तौर पर अपने धर्म और
उसकी मान्यताओं पर बहस किया करते रहे हैं।

आज पानीपत एक समृद्ध नगर है, जहां आपको विकास के तमाम संकेत मिल जाएंगे।
लेकिन वहां भी पिछले 63 वर्षों में बदलाव हुआ है। वहां के लोग लिंगानुपात
पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते पानीपत में लिंगानुपात देश के
मुकाबले सबसे कम है। जिस जिले में कभी महिलाओं की प्रधानता थी, उन्हें
परिवार में सबसे ज्यादा सम्मान मिलता था, वहां आज प्रति हजार पुरुषों पर
महिलाओं की संख्या सबसे कम हो गयी है।

बहरहाल, मानवाधिकार की रक्षा करने वाले मुल्क फ्रांस ने अपने यहां
महिलाओं के बुर्के पर रोक लगाकर मानवाधिकार में कटौती की है। फ्रांस में
सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर 190 डॉलर का जुर्माना
लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, महिलाओं को बुर्का पहनने पर मजबूर करने वाले
घर के पुरुष सदस्य पर 37,754 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ में एक
साल तक की कैद भी हो सकती है। मेरे ख्याल से इस कानून से फ्रांस की
मुस्लिम महिलाएं सशक्त नहीं होंगी। उल्टे इस कानून से उनका दमन बढ़ेगा।
इसे समझने के लिए फ्रांसीसी मुस्लिम महिलाओं की स्थिति का सामाजिक और
आर्थिक नजरिये से आकलन की जरूरत है।

वर्ष 1960 में जब फ्रांस आर्थिक विकास के रास्ते पर अग्रसर था, तब उसने
अपने यहां दूसरे जगह के लोगों को बुलाने के लिए वीजा संबंधी नियमों में
नरमी बरती थी। दूसरे देशों के लोगों के आने से फ्रांस के सर्विस सेक्टर
को सस्ते मजदूर मिल गये थे। और ये अप्रवासी लोग ही मुख्य शहरों के बाहरी
इलाकों में बस गये। इनमें मुसलमान भी थे।

इन परिवारों की महिलाएं गरीब और निम्न आय वर्ग की सदस्य हैं। नये कानून
की चपेट में ज्यादातर यही महिलाएं आएंगी। उन पर दोहरा दबाव होगा। एक तरफ
तो घर में परंपरागत वेशभूषा पहनने का दबाव होगा, और यह कई कारणों से
होगा, तो दूसरी तरफ सरकार के जुर्माने का दबाव होगा। ऐसी हालात में यह
कैसे कहा जा सकता है कि फ्रांस सरकार के कदम से मुस्लिम महिलाओं के
सशक्तीकरण में मदद मिलेगी।

मोटे तौर पर लोग यही अनुमान लगाते हैं कि मुस्लिम महिलाएं हमेशा दबाव या
जबर्दस्ती में बुर्का पहनती हैं। लेकिन कई बार मुस्लिम महिलाएं अपनी
धार्मिक पहचान या पश्चिमी जगत के विरोध के तौर पर बुर्का नहीं पहनतीं,
अलबत्ता ऐसी महिलाएं चाहती हैं कि वे पवित्र दिखें। मेरे ख्याल से बुर्का
पहनना और न पहनना यह अपने अंदर की आवाज का मसला है। बावजूद इसके यह भी
मान लें कि कोई मुस्लिम महिला आंतरिक तौर पर बुर्के को अपनी धार्मिक
निष्ठा मान ले, तब भी यह महज संकेत भर नहीं होता। बुर्का उसके व्यक्तित्व
में शामिल हो जाता है। ऐसी स्थिति में क्या सरकार को उसकी धार्मिक निष्ठा
पर चोट पहुंचाना चाहिए?

इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली ने कहा था, जिसके पास खोने को कुछ नहीं
हो, उससे डरना चाहिए। अफसोस यह है कि फ्रांस सरकार इस राय से इत्तफाक
नहीं रखती। उसने उन महिलाओं के लिए सख्ती दिखायी है, जिनके पास खोने के
लिए कुछ भी नहीं है। इस कानून के लागू होने से निस्संदेह मुस्लिम महिलाओं
की धार्मिक निष्ठा और निजता, दोनों खत्म हुई है।

बेहतर होता कि सरकार बुर्का पहनने वालों और नहीं पहनने वालों को साथ लेकर
चलती और उनके लिए विकास की जमीन तैयार करती। वहां की मुस्लिम सीनेटर
बारिजा खैरी ने कहा है, हम महिलाओं के लिए शिक्षा की योजनाओं को शुरू
करने की बजाय उन पर दूसरी पाबंदियां लगा रहे हैं, जिसका मुझे दुख है।
दरअसल, बुर्के का महिलाओं के दमन से कोई लेना-देना नहीं है और बुर्का
नहीं पहनने का मतलब महिलाओं का सशक्तीकरण है, यह बेहद भोला तर्क है।

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 10:17:52 AM4/29/11
to Jaagoitbhu
After reading this article, I was very much disappointed. If the
woman, who got padm-shree and is a member of planning commision makes
such type of statements, then its really worrying. Either she said all
this under the pressure of maulanas or if she thinks so, both the
cases are very disappointing.

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 29, 2011, 11:30:54 AM4/29/11
to jaago...@googlegroups.com
what ever you think i agreed but think again on this statement and if required  go through wide variety reading to broaden your  thoughts

2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>



--
Vikas Kumar Pandey
. Final Year Undergraduate,
  Electrical Engineering,
  Chairman,IEEE Students' Branch,
  Institute of Technology,BHU,
  Varanasi-221005,
  +91-99356-45503.

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 11:36:47 AM4/29/11
to Jaagoitbhu
Vikas, it would have been better if you shared your views with points
on the topic so we can have some discussion on the topic and I can
broaden my thoughts as well :)

On Apr 29, 8:30 pm, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> what ever you think i agreed but think again on this statement and if
> required  go through wide variety reading to broaden your  thoughts
>

> 2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 29, 2011, 12:05:48 PM4/29/11
to jaago...@googlegroups.com
ya i told that i completely agreed with your views as a whole and of course rituals of religion ae personal and only soul of religion like compassion,friendship,honesty,selflessness has to be made compulsory.


2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 12:48:54 PM4/29/11
to Jaagoitbhu
नहीं, तुमने मुझे पूरा नहीं समझा | मुझे लगता है कि जिन चीज़ों को
व्यक्तिगत या personal बताकर दरकिनार करने का हवाला दिया जाता है, वे ज़हर
हैं | सती-प्रथा के बारे में क्या कहोगे? एक ज़माने में वह भी धर्म का
हिस्सा थी और कभी व्यक्तिगत चयन से शुरुआत होकर वह परिपाटी बन गयी | जब
हम बुराइयों को मिटाने चलते हैं, तब हमें लोगों के व्यक्तिगत चयन में भी
दखल देने की जरूरत पड़ती है | तात्कालिक तौर पर बहुत लोगों को यह नागवार
भी गुज़र सकता है, पर इतिहास का एक दौर गुज़र जाने के बाद जब देखोगे, तब
वह सही लगेगा |

भले ही आपका धर्म इसके बारे में इजाज़त देता हो या नहीं; आपको धर्म में
बदलाव की भी जरूरत पड़ सकती है ; जैसा कि दयानंद सरस्वती, राम मोहन राय और
विवेकानंद ने किया | पर बुराइयों को हटाने के लिए धर्म के विरोध में भी
जाना पड़ सकता है |

दरअसल जब चीज़ें बहुत लम्बे समय से चली आ रही होती हैं और परिपाटी बन जाति
हैं, तब उन्हें ही अपनी हकीकत या नियति मान लेते हैं और कभी दूर-दूर तक
भी सोच नहीं पाते कि हम एक राक्षस को पनपा रहे हैं | इसीलिए अचम्भा नहीं
कि बहुत से प्रबुद्ध लोग बुर्का पहनने को लोगों की personal choice बताकर
जायज़ ठहराएंगे |

On Apr 29, 9:05 pm, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> ya i told that i completely agreed with your views as a whole and of course
> rituals of religion ae personal and only soul of religion like
> compassion,friendship,honesty,selflessness has to be made compulsory.
>

> 2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

> ...
>
> read more »- Hide quoted text -
>
> - Show quoted text -

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 29, 2011, 1:44:18 PM4/29/11
to jaago...@googlegroups.com
OK, first of all  sati prath was not a part of religion but a ritual.and any way if i am saying that you should not watch movies or all of the IT students should come on road to support Anna Hazare.then what is your reply?then you would say it is my personal choice.

what about ragging,it happened to be a personal choice but now its form os totally diffenet.


any way we are supposed to go against Dharma if it told something bad,burka is not compulsory in Kuran But people had made it so peole should br rducated,
similarly there is no mention of sati pratha in vedic texts but it become so called part of religion then who was responsible--corrupt so called brahmanas and AAM JANTA.

2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 2:43:17 PM4/29/11
to Jaagoitbhu
1. First of all,I don't consider watchin movie a bad thing, which I
must stop.
2. By religion, I mean the current form of religion. That may not be
the same what their creator wanted to be, but there are many things,
which have become so much mixed with religion that sometimes they are
seen as the identities of the religion. The case of Burqa is one of
them.
3. The comparison you made between Anna Hazare and the burqa is very
poor. If a person is not coming in support of Anna Hazare, then that
never means that he is doing a wrong thing and which is a serious
threat to the society. He may not have a gandhian ideology, so may not
come.
But the burqa case is completely different. It makes the society
non-progressive.
4. and finally about the ragging, there may be the discussions on the
pros and cons of ragging. I think ragging used to be for
entertainment, so banned. whats the problem with it??
5. already said in point no 2 about satipratha and quran.

On Apr 29, 10:44 pm, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> OK, first of all  sati prath was not a part of religion but a ritual.and any
> way if i am saying that you should not watch movies or all of the IT
> students should come on road to support Anna Hazare.then what is your
> reply?then you would say it is my personal choice.
>
> what about ragging,it happened to be a personal choice but now its form os
> totally diffenet.
>
> any way we are supposed to go against Dharma if it told something bad,burka
> is not compulsory in Kuran But people had made it so peole should br
> rducated,
> similarly there is no mention of sati pratha in vedic texts but it become so
> called part of religion then who was responsible--corrupt so called
> brahmanas and AAM JANTA.
>

> 2011/4/29 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 29, 2011, 10:57:12 PM4/29/11
to jaago...@googlegroups.com
similarly many of the muslim woman does not consider burqa a wrong thing

it is not the matter of gandhian philosophy or any other philosophy ?is it like that who is supporter of gandhian philosophy is only affected by corruption?
surely answer is no then why not everyone should be forced to come on road.

by the way religion is not some machine that is created by someone,it is way of living and as old as human civilization may be older than that.
tell me who created science?

2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 11:18:19 PM4/29/11
to Jaagoitbhu
wahi to main kahna chahta hoo. Many muslim woman won't consider
wearing burqa a wrong thing b'coz this is their destiny. They don't
want anything more than this. similar was the case with sati pratha.
Many hindu woman used to kill herself because of her one wish.
जो औरतें कहती हैं कि वे अपनी मर्ज़ी से बुर्का पहनना चाहती हैं, आप
मासूमियत से उनकी बात को सच नहीं मान सकते। और ऐसी परम्पराएँ धार्मिक
स्वतंत्रता नहीं, सामाजिक कुरीतियाँ हैं। अगर इसी तरह चला जाता कि सबको
कुछ भी करने की छूट है तो आज तक किसी समाज में कोई कुरीति दूर नहीं होती।
सती प्रथा भी यह हवाला देकर जारी रखी जा सकती है क्या, कि जो औरतें अपनी
मर्ज़ी से सती होना चाहती हैं, उन्हें होने दिया जाए? और यक़ीन मानिए, ऐसा
कहने वाली औरतें भी मिलेंगी। लेकिन यह उस परम्परा का नतीज़ा है, जिसमें
उनके दिमाग भी गुलाम कर दिए गए हैं।

जो चीजें सामान्य विवेक से ही किसी भी स्वस्थ समाज के विरुद्ध हैं, मेरे
ख़याल से उन्हें ख़त्म करने की कोशिश की जानी चाहिए। अपनी परम्परा और समाज
का हवाला देकर ही तो हरियाणा में ऑनर किलिंग को भी जायज बताने की कोशिश
की जा रही है। हाँ, बुर्का पहनना किसी के मरने जितना वीभत्स तो नहीं है,
लेकिन यह एक धीमी मृत्यु ही है। इस लेख को लिखने वाली जो महिला
प्रोग्रेसिव दिखकर बुर्के को बचाने की कोशिश कर रही हैं और कह रही हैं कि
शिक्षा की कोशिशें करने की बजाय सरकार बुर्के पर रोक लगा रही है, क्या
उन्हें अपनी अनुभवी आँखों से यह नहीं दिखा कि किसी के जीने को इस क़ाबिल
बनाना ज़्यादा ज़रूरी है कि वह अपना चेहरा, अपना शरीर पहले सड़े हुए समाज से
आज़ाद कर सके। वर्णमाला की ज़रूरत बहुत बाद में आती है। पहले आप बंदे को
खुलकर साँस तो लेने दीजिए।
आप जिन औरतों की बात कर रहे हैं, जिन्हें बुर्का पहनना पसन्द है, उनमें
दो किस्म की औरतें आपको मिलेंगी। कुछ हो सकता है कि मासूम हों और अपने
पतियों, परिवार को ख़ुश रखने के लिए मर जाने को भी तैयार हों। लेकिन तहलका
या किसी पत्रिका के लेख में ऐसी बात कहने वाली अधिकतर उच्च वर्ग की औरतें
होंगी- सैयदा हमीद जैसी, जिनकी अपनी छिपी हुई पॉलिटिक्स होती है, अपने
प्रोपेगेंडा। ये सबसे ख़तरनाक आवाज़ें हैं। ये अपने आप अपनी मर्ज़ी से जी
रही हैं और मौलानाओं को ख़ुश रखने के लिए बाकी औरतों को नर्क में भी धकेल
सकती हैं। मोहतरमा इस पूरे लेख में इस्लाम में औरतों की बुरी स्थिति के
बारे में एक बार भी खुलकर कुछ नहीं कहतीं। और तो और, अपने पानीपत के
अनुभव से यह सिद्ध कर रही हैं कि सब मज़े में हैं। हम जो अपने आसपास
दुनिया देखते हैं, उसमें कहीं ऐसी स्वतंत्रता क्यों नहीं दिखती? ये हमें
इतना बेवकूफ़ कैसे समझ सकती हैं?


On Apr 30, 7:57 am, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> similarly many of the muslim woman does not consider burqa a wrong thing
>
> it is not the matter of gandhian philosophy or any other philosophy ?is it
> like that who is supporter of gandhian philosophy is only affected by
> corruption?
> surely answer is no then why not everyone should be forced to come on road.
>
> by the way religion is not some machine that is created by someone,it is way
> of living and as old as human civilization may be older than that.
> tell me who created science?
>

> 2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 29, 2011, 11:30:08 PM4/29/11
to Jaagoitbhu
बिलकुल विचारधारा का बहुत फर्क पड़ता है.. गाँधी भी आजादी चाहते थे और
भगत सिंह भी ... फिर भी दोनों एक-दूसरे के तरीकों के विरोधी थे

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 29, 2011, 11:43:39 PM4/29/11
to jaago...@googlegroups.com
JO APNI WILL SE SATI HOTI THI USME KOI GALAT NAHI THA,
han bahut si aisi thin jinke dil mein dar baitha diya jata uske liye jaroori hai ki unhe gyan diya jaye aur bola jaye ki tum khud apne grantho ka adhyayan karo tab bich ke dalaon ki asliat  pata chalegi.

aur han dono azadi chahte the  dono prayaas karte the but aaj room mein baithkar movie dekne wale kaun sa prayas kar rahe hain?

2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 30, 2011, 12:17:05 AM4/30/11
to Jaagoitbhu
तुम ये कैसे मान सकते हो कि जो सती होना चाहती है, उन्हें सती होने दिया
जाए. जो आत्महत्या करना चाहते हैं, उन्हें आत्म-हत्या करने दी जाये. आखिर
आत्महत्या पर भी प्रतिबन्ध लगाने की कुछ तो वजह रही होगी. बुर्का पहनना
न पहनना भले ही किसी औरत का अपना फैसला हो पर क्या ये सही नहीं कि बुर्का
पहनने वालियों की इज्जत बाकियों को भी ऐसा करने को प्रेरित करती है.
दरअसल हमने अपनी गुलामी के प्रतीकों को बड़ा रोमानी रंग दे दिया है.
बुर्का औरतों को धार्मिक पहचान के नाम पर कमजोर करता है. जहाँ तक औरतों
की स्वेच्छा की बात है तो मानसिक रूप से औरतें यूँ ही सदियों से गुलाम
नहीं हैं. उन्हें सबकुछ खुद का चुना हुआ करने दिया गया है. अपना पति,
अपनी ससुराल.. अपनी धार्मिक आस्थाएं …अपना शौहर वे अपने मुंह से बोलकर
“कबूल” करती हैं… बजाप्ता मेहर भी मिलता है (भले ही बाद में वो पति वापस
ले ले) सबकुछ अपना..!
आश्चर्य नहीं फिर तुम ये भी मानो कि अगर औरतें लड़की पैदा होने के डर से
भ्रूण हत्या करना चाहती हैं , तो उन्हें करने दिया जाए ...
तुम कुरीतियों के फैलने की गति को कैसे नज़र-अंदाज़ कर रहे हो , यह बड़े
आश्चर्य की बात है.

On Apr 30, 8:43 am, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> JO APNI WILL SE SATI HOTI THI USME KOI GALAT NAHI THA,
> han bahut si aisi thin jinke dil mein dar baitha diya jata uske liye jaroori
> hai ki unhe gyan diya jaye aur bola jaye ki tum khud apne grantho ka
> adhyayan karo tab bich ke dalaon ki asliat  pata chalegi.
>
> aur han dono azadi chahte the  dono prayaas karte the but aaj room mein
> baithkar movie dekne wale kaun sa prayas kar rahe hain?
>

> 2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 30, 2011, 12:18:21 AM4/30/11
to Jaagoitbhu
You can force someone to stop doing the bad things which also
influences the life of other people in the society, but if a person is
neutral then you can never force him to do the good things. Watching
movies is such a case.

On Apr 30, 8:43 am, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> JO APNI WILL SE SATI HOTI THI USME KOI GALAT NAHI THA,
> han bahut si aisi thin jinke dil mein dar baitha diya jata uske liye jaroori
> hai ki unhe gyan diya jaye aur bola jaye ki tum khud apne grantho ka
> adhyayan karo tab bich ke dalaon ki asliat  pata chalegi.
>
> aur han dono azadi chahte the  dono prayaas karte the but aaj room mein
> baithkar movie dekne wale kaun sa prayas kar rahe hain?
>

> 2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 1:31:12 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
पता हो तो आज इच्छा मृतु की मांग की जा रही है,सती pratha ऐसी ही थी जो औरतें अपनी मर्ज़ी से अपनी इज्ज़त को बचने के लिए सती होती थी सो सही है,
और भ्रुर हत्या की जहाँ तक बात है तो कल ये भी परंपरा बन चुकी होगी और हम तुम कहते हुए भी इसे नहीं रोक पाएंगे और खास बात ये होगी की इसे भी धर्म से जोड़ दिया जायेगा तो बताओ इसमें किसकी गलती है.आखिर कोई लाखों रुपये कैसे दहेज़ में दे सकता है जब उसके पास खाने के लिए ही न हों तो उस समय भ्रुर हत्या न चाहते हुए भी जाएज कहना पड़ेगा आज जो बिहार और कई जगह हालत हैं वो तो इसी और संकेत कर रहे हैं की भ्रुर हत्या परंपरा बन्ने जा रही है और कारन है दहेज़ जिस पर कोई बात नहीं करता और मैं-तुम सब इस को सुप्पोर्ट करते  हैं.

ऐसे हिन् बुर्का कभी समाज की जरूरत थी और आज शायद नहीं है तो वो हट जाना चाहिए लेकिन कैसे जबरदस्ती नहीं सही शिक्षा दे कर आज ये समस्या जहाँ जाएदा है जैसे इराक,क़तर और दुसरे मुस्लिम देश वहां शिक्षा न होने के कारन ऐसा हो रहा है,अलीगढ विश्वविदाल्या में जा कर देखो कोई बुर्का में दिखे तो,नहीं क्यूंकि वो जानती है की साचा धर्म क्या होता है.उनके पास ज्ञान है.




2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 1:33:17 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
and it is not neutrality you are talking about but it is insensibility and you can not bear insensibility on name of neutrality.

if it is neutrality then why not be neutral on everything wrong going around.very poor excuse..

2011/4/30 VIKAS KUMAR PANDEY <vikas...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 30, 2011, 1:46:29 AM4/30/11
to Jaagoitbhu
मैंने धर्म को ख़त्म करने को तो समस्या का समाधान नहीं बताया.. मैंने भी
तो यही कहा कि बुराइयों को ख़त्म करने की जरूरत है... भले ही धर्म के
ठेकेदारों को ये नागवार गुज़ारे .. और यह मान लेना नपुंसकता होगी कि हम
तुम किसी बुराई को ख़त्म नहीं कर सकते और मान भी लिया जाए कि हम नहीं कर
सकते, तब कुरीतियों को जायज़ ठहराना तो कहीं से उचित नहीं है. यह तो और
बुरी बात हुई कि आपके बस के बाहर की बात है तो उसे ही नियति बना दो और जो
लोग उसे ख़त्म करना चाहे, उनको गलत ठहराओ.
और मुझे नहीं लगता कि शिक्षा से सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है...
शिक्षित ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी हैं .. डॉ सैयदा हमीद भी शिक्षित
महिला हैं, पर उन्हीं की सुन ले, वे क्या बात करती हैं .. तो शिक्षा से
सारी समस्याएं ख़त्म नहीं हो जाती ... यदि कोई चीज़ गलत है तो उस पर
अंकुश लगना ही चाहिए

On Apr 30, 10:33 am, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> and it is not neutrality you are talking about but it is insensibility and
> you can not bear insensibility on name of neutrality.
>
> if it is neutrality then why not be neutral on everything wrong going
> around.very poor excuse..
>

> 2011/4/30 VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com>


>
>
>
> > पता हो तो आज इच्छा मृतु की मांग की जा रही है,सती pratha ऐसी ही थी जो औरतें
> > अपनी मर्ज़ी से अपनी इज्ज़त को बचने के लिए सती होती थी सो सही है,
> > और भ्रुर हत्या की जहाँ तक बात है तो कल ये भी परंपरा बन चुकी होगी और हम तुम
> > कहते हुए भी इसे नहीं रोक पाएंगे और खास बात ये होगी की इसे भी धर्म से जोड़
> > दिया जायेगा तो बताओ इसमें किसकी गलती है.आखिर कोई लाखों रुपये कैसे दहेज़ में
> > दे सकता है जब उसके पास खाने के लिए ही न हों तो उस समय भ्रुर हत्या न चाहते
> > हुए भी जाएज कहना पड़ेगा आज जो बिहार और कई जगह हालत हैं वो तो इसी और संकेत कर
> > रहे हैं की भ्रुर हत्या परंपरा बन्ने जा रही है और कारन है दहेज़ जिस पर कोई
> > बात नहीं करता और मैं-तुम सब इस को सुप्पोर्ट करते  हैं.
>
> > ऐसे हिन् बुर्का कभी समाज की जरूरत थी और आज शायद नहीं है तो वो हट जाना चाहिए
> > लेकिन कैसे जबरदस्ती नहीं सही शिक्षा दे कर आज ये समस्या जहाँ जाएदा है जैसे
> > इराक,क़तर और दुसरे मुस्लिम देश वहां शिक्षा न होने के कारन ऐसा हो रहा है,अलीगढ
> > विश्वविदाल्या में जा कर देखो कोई बुर्का में दिखे तो,नहीं क्यूंकि वो जानती है
> > की साचा धर्म क्या होता है.उनके पास ज्ञान है.
>

> > 2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

Dharmendra Chaturvedi

unread,
Apr 30, 2011, 1:54:00 AM4/30/11
to Jaagoitbhu
and regarding neutrality, think practical man. I know there is minimum
social awareness needed, but still if one is not interested, then you
will not force him to join the march and ralleys. All you can do is
set example before him.
But to eliminate the serious problems of the society, you will not
leave the decision to the person, but you will have to impose serious
rules.. after few generations, you will see that the problem is
removed. This is how it happens and has happened in many case.

On Apr 30, 10:33 am, VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com> wrote:
> and it is not neutrality you are talking about but it is insensibility and
> you can not bear insensibility on name of neutrality.
>
> if it is neutrality then why not be neutral on everything wrong going
> around.very poor excuse..
>

> 2011/4/30 VIKAS KUMAR PANDEY <vikaseee...@gmail.com>


>
>
>
> > पता हो तो आज इच्छा मृतु की मांग की जा रही है,सती pratha ऐसी ही थी जो औरतें
> > अपनी मर्ज़ी से अपनी इज्ज़त को बचने के लिए सती होती थी सो सही है,
> > और भ्रुर हत्या की जहाँ तक बात है तो कल ये भी परंपरा बन चुकी होगी और हम तुम
> > कहते हुए भी इसे नहीं रोक पाएंगे और खास बात ये होगी की इसे भी धर्म से जोड़
> > दिया जायेगा तो बताओ इसमें किसकी गलती है.आखिर कोई लाखों रुपये कैसे दहेज़ में
> > दे सकता है जब उसके पास खाने के लिए ही न हों तो उस समय भ्रुर हत्या न चाहते
> > हुए भी जाएज कहना पड़ेगा आज जो बिहार और कई जगह हालत हैं वो तो इसी और संकेत कर
> > रहे हैं की भ्रुर हत्या परंपरा बन्ने जा रही है और कारन है दहेज़ जिस पर कोई
> > बात नहीं करता और मैं-तुम सब इस को सुप्पोर्ट करते  हैं.
>
> > ऐसे हिन् बुर्का कभी समाज की जरूरत थी और आज शायद नहीं है तो वो हट जाना चाहिए
> > लेकिन कैसे जबरदस्ती नहीं सही शिक्षा दे कर आज ये समस्या जहाँ जाएदा है जैसे
> > इराक,क़तर और दुसरे मुस्लिम देश वहां शिक्षा न होने के कारन ऐसा हो रहा है,अलीगढ
> > विश्वविदाल्या में जा कर देखो कोई बुर्का में दिखे तो,नहीं क्यूंकि वो जानती है
> > की साचा धर्म क्या होता है.उनके पास ज्ञान है.
>

> > 2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.sf...@gmail.com>

Amit Jain

unread,
Apr 30, 2011, 2:54:07 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
Hi
I have to agree with DC.

For the issue of burqa, I also think it should be banned, and the very
least, that France is right in banning Burqa in its country, for it
represents repression and even slavery. These are the two things which
are the essentially against French values.

The issue remains what gives us the right to go an extra step to
curtail the personal freedom of a woman who likes to wear a burqa. It
is indeed a complex problem. However, as pointed out, we have already
travesrsed this extra step in the case of suicides and sati pratha.

I oppose both burqa and sati pratha as they are borne out of "holier
than thou" mentality of men. How can you support a woman willing to be
a sati instead of giving her a will to live. If your near one dies,
you tell them that life is not over, not to go end yourself.

Similiarly, the tradition of burqa is borne out of mentality that a
woman's life should just revolve around one man. There should be
nothing else that matters to her.

So if a ritual is borne out of inequality and denial of personal
freedom, we should do everything in our capacity to eradicate it.

If in a culture that values freedom and self expression in a harmless
way, and a woman (or a man) likes to wear a dress which hides her/him
completely, I think it is a more a matter of insecurity and should be
dealt by providing psychological assistant to that person rather than
shutting our eyes to the needs of our felow beings.


2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>:

--
Amit jain

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 2:55:56 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
maine sahi shiksha ki baat ki thi   remember.aur kanoon banane se to dahej pratha katam ho gayi na.jab tak log nahi jagenge tab tak nahi hogi aur uske liye koi kanoon nahi balki sachi education hi chahiye aur ye dummy neutrality bhi nahi chalegi
nahi to phit koi yahi kahega ki jab koi aurat burqa pehnana chahti hai to pahnne do...phir.....
so logo ko jagruk karna jaroori hai mera matlab sadak par aane se yahi hai na ki rally aur sabhayein karne se hai..
 
 
so i think mutual consent is that whatever knowledge we have,we should go deep in that and bring out jewels..


 
2011/4/30 Dharmendra Chaturvedi <dc.s...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 3:10:19 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
i am also trying to say same thing that these tradition like burqa,sati prath and dowry etc.  are born  or were born due to need of soceity at that time due to some sort of fear and insecurity and now if they are not required then also we cannot force but we can make them understant that it is not required now and in any way it is not a part of religion and that your GOD will not be angry if you did not wear that...exactly what lots of educated women are doing ...example of AMU.even in hindu culture sari was like only dress for women but since now women has to work in offices and different nature of work requires wearing pant-shirt then they are doing it and nobody is opposing but it does not mean that sari should be banned.
2011/4/30 VIKAS KUMAR PANDEY <vikas...@gmail.com>
maine sahi shiksha ki baat ki thi   remember.aur kanoon banane se to dahej pratha katam ho gayi na.jab tak log nahi jagenge tab tak nahi hogi aur uske liye koi kanoon nahi balki sachi education hi chahiye aur ye dummy neutrality bhi nahi chalegi

Dharmendra c.

unread,
Apr 30, 2011, 3:22:00 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
burqa has never been part of indian tradition.. ye thopi hui cheez hai
aur maan lo yadi culture me kabhi kabhi ye cheeze aa bhi jaati h ,, to unhe hatana anivarya banta h ..
yadi tumhare tareeke se chala jata, to sati pratha kabhi bhi khatm nhi hone wali thi ..
aur sadi aur burqa me bahut antar hota hai mitr .
jo burqa pahanne kee daleel dete h, we june-july kee dopahar me ek din burqa ke andar rahkar dekhe ... unhe yadi ye gawaaraa guzare,to bataye
--
 Regards
 ---
Dharmendra Kr Chaturvedi
IT-BHU,Varanasi

Amit Jain

unread,
Apr 30, 2011, 3:45:36 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
Dear Vikas
How can you even coompare Sari and burqa.
You may have compared burqa and parda but not this.

And parda and johar (not sati pratha) was introduced in our culture
because of insecurities due to invaders. It is not the case with sati
pratha. Some of the traditions are due to our narrow mindedness and
they shoud not be defended.

2011/4/30 Dharmendra c. <dc.s...@gmail.com>:

--
Amit jain

abhinav bansal

unread,
Apr 30, 2011, 5:25:46 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
दोस्त, हम अपने देश को बड़ी शान से secular state कहते तो हैं लेकिन समानता की उस विचारधारा को कभी समझकर अपनाने की कोशिश नहीं करते.....
दरअसल हिन्दू बाहुल्य हमारे देश में अनगिनत ऐसी रोज़मर्रा की चीज़े है जो इस्लाम या दुसरे कई धर्मो में  अस्वीकार होते हुए भी उन्हें compromise करना पड़ता हैं और हमे हिन्दू होते हुए यह लगता हैं की ये तो उन्हें करना ही चहिये...
पहले इस लेख की बात की जाए..........  मुझे तो sayyada ji की और उनके परिवार की खुली विचारधारा के बारे में जानकर ख़ुशी हैं.....
उनके लेख का आशय ये नहीं लगा की वो बुर्के का हर तरह से support कर रही हैं, बस वो एक किस्म के पहनावे को लेकर निजी पसंद पे लगाई गयी पाबन्दी का पुरजोर विरोध कर रही हैं.........
थोडा nuetral  नज़रिए से देखो ..... कल को अगर किशी देश की सरकार साडी पर रोक लगा देती क्योंकि  उस सरकार को ये लगता है की ये पहनावा औरतों की चलने-दौड़ने की आजादी को बाधित करता हैं तोह हम सब अभी इस forum पे उस सरकार को लाख गालिया दे रहे होते
''पर्दा प्रथा'' जितनी इस्लाम में प्रचलित हैं उतनी ही हिन्दू धर्म में भी हैं... राजस्थान, हरयाणा,punjab और delhi के बहुत सारे ग्रामीण इलाकों में औरते बड़ा सा घूंघट निकाले हुए दिख जायेंगी..
और मेरे मित्र सती होना, आत्महत्या करना, को कैसे तुम बुर्के पहनने से compare कर सकते हो ... सती होना किसी की पसंद नहीं होता था कभी, वो हमेशा उनकी मजबूरी होती थी चाहे वो सामाजिक रिती रिवाजों की पालना करने की मजबूरी ही हो.......  खुद को ख़तम कर लेना या किसी और की ज़िन्दगी लेना यदि किसी की पसंद है तो ,हाँ उस पर रोक लगाना ,पाबन्दी लगाना बिलकुल सही हैं परन्तु किसी के पहनावे को लेकर उसे उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उससे जबरदस्ती करना बिलकुल गलत हैं...
अगर हमे यह लगता है की parda-प्रथा इस तरह fine लगाके हटाना चहिये तो मेरी नज़र में तो यह बिलकुल गलत है. इससे तो किसी तरह का सशक्तिकरण संभव नजर नहीं आता
 
विकास, तुम्हारी यह बात अत्यंत निराशाजनक है की जो खुद से सती होना चाहती हैं उन्हें allow  कर दो ..... तो फिर जो औरते चाहती हैं अपना भ्रूण गिराना उन्हें गिराने दो........ जो देना चाहते हैं रिश्वत उन्हें देने दो...........
 
 
2011/4/30 Amit Jain <talk.a...@gmail.com>
--
Abhinav Bansal
Undergraduate Student,
Part-IV, Mechanical Engg.
IT-BHU, Varanasi.

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 5:40:17 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
yaar main kab kah raha hun ki sabko bolo ki burqa pahno,main to hamesha se unke khilaf raha hun jo aisi baton ko dharm ke naam par thopte hain.main to bas itna kah raha hun ki burqa band karne ke liye jabardasti nahi kar sakte.

aur han burqa abhi bhi bhartiya parampara mein to nahi hi ghushi hai

yar tum to acche se jaante ho ki main hamesha se sati pratha ke khilaf raha hun phir usko support kaise kar saktahun,maine example kisi aur context mein dena chaha tha aur kisi aur context mein samajh liya gaya.by the way mere way se duniya chale to sati pratha jaisi rituals shuru hi na hongi to khatam karne ka kahan sawal aata hai :)


2011/4/30 abhinav bansal <abhinav.b...@gmail.com>

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 5:50:30 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
सॉरी अभिनव मैं ये नहीं कह रहा हूँ की जो सती होना चाहती  हैं उनको होने दो मैं तो इसकी शुरुआत कहा से हुई  ये बताना चाहता था और हाँ भ्रुर हत्या के बारे में बता रहा हूँ की जैसी स्तिथि अभी है उसके कारन कल ये भी एक प्रथ बन चुकी होगी क्यूंकि जब खाने को खाना नहीं रहेगा तो दहेज़ देने की जगह तो लड़की को मार ही देना अच्छा समझअ जाना लगेगा मैंने देखा हैं न की लड्कियुओं को कितना कसता उठाना पड़ता है शादी से पहले और उसके बाद में भी क्यूंकि उनके साथ दहेज़ का अभिशाप जो लगा रहता है इसलिए अभी से  इसके बारे में सोचना चाहिए.हाँ जब सिस्टम में ईमानदारी ख़तम हुई तभी रिश्वत जैसी चीज शुरू हुई,आज से ४ साल पहले कई चपरासी ऐसे थे जो पुरे परिवार का खाना तक नहीं चला पाते थे सो ऐसे ही कभी रिश्वत की शुरुआत हो गयी होगी.मैं तो ये कहना चाहता था की ऐसे बुरी प्रथाएं शुरू होती हैं.

2011/4/30 abhinav bansal <abhinav.b...@gmail.com>

abhinav bansal

unread,
Apr 30, 2011, 5:59:36 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
अरे यार ये forum हमने सिर्फ विचार रखके भूल जाने को नहीं बनाया था. हमारा उद्देश्य उन भ्रांतियों को मिटाना था जो हमारी सोच पर परत जमाकर बैठ गयी हैं.

 

please यार ये sorry -worry मांग के खामोखां embarass मत करो...
और मैंने तुम्हारी निंदा नहीं की ,, मैं तुम्हारे उस विचार की निंदा कर रहा था जो तुम शायद किसी और context में कह रहे थे...
बाकी पाबन्दी लगाने को लेकर तो मैं भी खिलाफ हूँ  यह तो तुमने पढ़ ही लिया... ऊपर का paragraph तो मैंने उसी लिए लिखा हैं...

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 6:04:25 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
चलो इसी बहाने ग्रुप की ख़ामोशी तो टूटी और अब में kam है की सब एक बार मिल लें(विथ प्रोपर अगेंडा फॉर सम प्रक्टिकल वर्क), घर जाने से पहले.
मैंने इतन सब कुछ भी बस इसिलए लिख रहा था की थोरा हॉट bahas  बन जाये.

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 6:07:17 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
I would like to request every one to go through SATYARTH PRAKASH by Dayanand Saraswati..


wonderful  book which changed my way of living in 7th class..really...

abhinav bansal

unread,
Apr 30, 2011, 6:08:21 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com

कहा यार.
मैं चाह रहा था की 2nd year से कुक posts आये ...वो जरूरी हैं..
मैं पिछले कितने दिनों से regular कुछ ना कुछ stories पोस्ट कर  रहा था but अब reply मिल रहे हैं. पर सिर्फ हम २-३ लोग???/

VIKAS KUMAR PANDEY

unread,
Apr 30, 2011, 6:11:47 AM4/30/11
to jaago...@googlegroups.com
han main bhi yahi chahta tha ,ek post hai Shiva ka OK now we will try to initiate in english because many are also there in our group who are not able to understand hindi well.

2011/4/30 abhinav bansal <abhinav.b...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages