! बधाईयाँ और शुभकामनाएं !
(इसला चुनाव)
इसला के आठवे कौंसिल चुनाव के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम आज घोषित हो गए | सभी विजयी उम्मीदवारों को इसला हिन्दी न्यूज बुलेटिन की ओर से हार्दिक बधाइयां और ढेरो शुभकामनाएं |
बताया जाता है की आईआईएसए और इसला के इतिहास में यह चुनाव आज तक का सबसे लंबा चुनाव रहा है और इस चुनाव में आधुनिक प्रचार और प्रसार माध्यमो की जबरदस्त धूम रही | उधर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां और इधर हिन्दुस्तान में इसला चुनाव की धूम दुनिया की मीडिया की नजर में लगातार बनी रही | यह एक अच्छा अवसर है इसला के चुने गए प्रतिनिधि इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प से अच्छे सम्बन्ध बना सकते हैं जिससे की हम हिन्दुस्तान की सरकार पर ट्रम्प के द्वारा इसला के हित के लिए काम करने का दवाब बनवा सकते हैं |
ओपिनियन पोल , एग्जिट पोल और चुनावी परिणामो की पल की पल की खबरों ने इस चुनाव को अत्यंत रोचक और रोमांचकारी बना दिया | परिणामो की ताजा जानकारी सबसे पहले पंहुचाने की कोशिश के चलते कई अतिउत्साहित समर्थको और सदस्यों ने परिणामो के बारे में शुरुआती गलत जानकारी दे कर देश की कुख्यात मुख्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी काफी पीछे छोड़ दिया और अंत में परिणाम कुछ और ही नजर आये |
कहा जा रहा है कि इन परिणामो से इसला के सदस्यों में उम्मीद की नयी किरण जागी है और सदस्यों को अच्छे दिन आने की आशा है | उधर खबर यह भी हैं कि परिणामो से असंतुष्ट कई हारे हुए उमीदवारो के समर्थक सदस्य इन चुनावों में गोलमाल की संभावना तलाश रहे है और संभव है कि वो इन चुनाव परिणामो के विरुद्ध कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं |
फिलवक्त आगे जो भी हो इस समय जीते हुए उम्मीदवार और उनके समर्थक खुशियाँ मनाने में व्यस्त हैं और क्यों न मनाये इस कांटे के टक्कर में इतनी करीबी जीत निश्चित ही मायने रखती हैं |
इस उम्मीद और अपेक्षाओं के साथ कि जीते हुए काउन्सिल मेम्बर निश्चित तौर पर इसला की भलाई के लिए जी जान से काम करेंगे और इसला के सभी सदस्य उन पर विश्वास रखते हुए उनका हरसंभव साथ देंगे |
भोपाल से इसला हिन्दी न्यूज बुलेटिन के लिए संजय श्रीवास्तव |